एक्सप्लोरर

Twitter यूजर्स के फॉलोवर्स घटने वाले हैं, उल्टी गिनती शुरू हो चुकी है! एलन मस्क ने किया ये ऐलान

एलन मस्क ने ट्वीट कर लिखा, "ट्विटर अभी बहुत सारे स्पैम/स्कैम खातों को छांट रहा है, इसलिए आप अपने फॉलोअर्स की संख्या में गिरावट देख सकते हैं."

Twitter Followers Dip: अगर ट्विटर पर आपके फॉलोअर्स अचानक से डाउन होने लगे हैं तो घबराए नहीं. इसके साथ ही, इसे किसी तरह का ग्लिच भी न समझें. दरअसल, ट्विटर की सफाई की जा रही है. ट्विटर के नए बॉस एलोन मस्क फेक अकाउंट को ट्विटर से बाहर का रास्ता दिखा रहे हैं. इस सिलसिले में एलोन मस्क ने एक ट्वीट कर इस बात की खुद पुष्टि की है. अब ट्विटर पर स्पैम अकाउंट्स घर नहीं बसा पाएंगे. आइए मस्क के ट्वीट के साथ इस खबर पर डिटेल में बात करते हैं.

एलोन मस्क ने गुरुवार 1 दिसंबर 2022 को अपने ट्विटर अकाउंट पर इस खास अपडेट की जानकारी साझा की है. उन्होंने ट्वीट कर लिखा, "ट्विटर अभी बहुत सारे स्पैम/स्कैम खातों को छांट रहा है, इसलिए आप अपने फॉलोअर्स की संख्या में गिरावट देख सकते हैं."

कैरेक्टर लिमिट में बढ़ोतरी

इसके अलावा, मस्क ट्विटर की कैरेक्टर लिमिट को 280 से बढ़ाकर 1000 करने की भी प्लानिंग कर रहे हैं. कुछ समय पहले की ही बात है. एक सोशल मीडिया यूजर्स ने मस्क को टैग किया और लिखा, "कैरेक्टर लिमिट को 1000 तक बढ़ाने पर क्या विचार है?" इस ट्वीट के जवाब में एलोन मस्क ने लिखा, "यह टू डू लिस्ट में शामिल है."

कैरेक्टर लिमिट ट्विटर और अन्य सोशल मीडिया सर्विसेज के बीच प्रमुख अंतरों में से एक रही है. इसकी कैरेक्टर लिमिट इसे बाकी सोशल मीडिया प्लेटफार्म से अलग बनाती है. Mashable की एक रिपोर्ट के अनुसार, प्लेटफ़ॉर्म के टेकओवर के बाद से कई मौकों पर मस्क ने कैरेक्टर लिमिट बढ़ाने के विचार में रुचि जताई है. 27 नवंबर को एक ट्विटर यूजर ने मस्क को प्लेटफॉर्म की कैरेक्टर लिमिट 280 से बढ़ाकर 420 करने का सुझाव दिया था. इसके जवाब में मस्क ने लिखा, 'अच्छा विचार'. इससे पहले एक अन्य यूजर ने सुझाव देते हुए लिखा 'कैरेक्टर लिमिट से छुटकारा.' इस ट्वीट का मतलब है कि यूजर कैरेक्टर लिमिट को खत्म कराना चाह रहा है.

यह भी पढ़ें: WhatsApp ने बैन कर दिए 23 लाख अकाउंट, कारण जानकर आप भी कर लें सुधार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

स्मार्टफोन बैटरी की अगली पीढ़ी है Silicon-Carbon? जानें Lithium-Ion से कितना अलग
स्मार्टफोन बैटरी की अगली पीढ़ी है Silicon-Carbon? जानें Lithium-Ion से कितना अलग
पानी का TDS मापना क्यों जरूरी? प्यूरीफायर की इस टेक्नोलॉजी को समझें
पानी का TDS मापना क्यों जरूरी? प्यूरीफायर की इस टेक्नोलॉजी को समझें
Wi-Fi से कनेक्ट नहीं हो रहा Windows लैपटॉप? इन सेटिंग्स पर दें ध्यान
Wi-Fi से कनेक्ट नहीं हो रहा Windows लैपटॉप? इन सेटिंग्स पर दें ध्यान
WhatsApp पर चैट कितनी प्राइवेट, जानें आपका डेटा कितना सुरक्षित?
WhatsApp पर चैट कितनी प्राइवेट, जानें आपका डेटा कितना सुरक्षित?

वीडियोज

Sansani : साजिश की श्रद्धा....खेल खत्म ! | ABP
Ravana Dahan 2026 : विजयादशमी की धूम..देशभर में जश्न | Vijayadashami | Delhi | Ramlila Maidan
Janhit with Chitra Tripathi: फ्रांस की तरह भारत में भी 'आगजनी' की साजिश थी? | Rahul Gandhi | GenZ
Bharat ki Baat | UP Politics: राम के नाम से 2027 में किसकी 'विजय'? | UP News | Breaking | Akhilesh
Sandeep Chaudhary: यूरोप में विरोध का मंजर...भागवत को काहे का डर? | Delhi | Rahul Gandhi | Protest

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कोयंबटूर ब्लास्ट के पांच दोषियों को मिली पैरोल, BJP सीएम थलापति पर फायर, क्या कहा?
कोयंबटूर ब्लास्ट के पांच दोषियों को मिली पैरोल, BJP सीएम थलापति पर फायर, क्या कहा?
UP में दो सीनियर IPS अफसरों का तबादला, डीके ठाकुर को मिली नई जिम्मेदारी
UP में दो सीनियर IPS अफसरों का तबादला, डीके ठाकुर को मिली नई जिम्मेदारी
रजनीकांत की 'जेलर 2' को दशहरा की छुट्टी का मिला फायदा, बंपर हुआ कलेक्शन, 2 बड़े रिकॉर्ड भी किए नाम
'जेलर 2' को दशहरा की छुट्टी का मिला फायदा, बंपर हुआ कलेक्शन
जिम्बाब्वे का सूपड़ा साफ, भारत ने 92 रनों से जीता तीसरा टी20; 3-0 से सीरीज
जिम्बाब्वे का सूपड़ा साफ, भारत ने 92 रनों से जीता तीसरा टी20; 3-0 से सीरीज
दिल्ली में इस हफ्ते मौसम बना रहेगा शुष्क, खराब होगी हवा की गुणवत्ता
दिल्ली में इस हफ्ते मौसम बना रहेगा शुष्क, खराब होगी हवा की गुणवत्ता
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
ट्रेन के टॉयलेट को बना डाला ओयो, कपल की गलत हरकत कैमरे में कैद
ट्रेन के टॉयलेट को बना डाला ओयो, कपल की गलत हरकत कैमरे में कैद
खाने में क्या पसंद करते हैं दुनिया के ये बड़े नेता? चौंका देगा जवाब
खाने में क्या पसंद करते हैं दुनिया के ये बड़े नेता? चौंका देगा जवाब
Embed widget