एक्सप्लोरर

एलन मस्क ने मीम शेयर कर दी Crypto Scams से बचने की सलाह, कहा- 'हॉट लड़की मैसेज करे तो...'

Elon Musk ने एक मीम के जरिए क्रिप्टो स्कैम्स से सतर्क रहने की सलाह दी है, जो फर्जी प्रोफाइल और झूठे वादों से लोगों को ठगते हैं, वहीं क्रिप्टोकरेंसी एक जोखिम भरी लेकिन डिजिटल निवेश प्रणाली है.

टेस्ला के सीईओ और X के मालिक एलन मस्क ने हाल ही में एक मजेदार लेकिन जागरूकता बढ़ाने वाला मीम शेयर किया है. इस मीम में समुद्र के ग्रीक देवता पोसाइडन नजर आ रहे हैं और उसमें लिखा है, 'एक पुरानी कहावत है- अगर कोई हॉट लड़की तुमसे क्रिप्टो के बारे में मैसेज करे, तो उसे ब्लॉक कर दो.'

इस मीम के जरिए मस्क ने क्रिप्टो स्कैम्स को लेकर लोगों को चेताया है. यह पोस्ट तेजी से वायरल हो रही है और इसे अब तक 1 करोड़ से ज्यादा लोग देख चुके हैं.

क्या होता है क्रिप्टो स्कैम?

क्रिप्टो स्कैम एक तरह की ऑनलाइन धोखाधड़ी होती है जिसमें लोगों को क्रिप्टोकरेंसी में निवेश के नाम पर फंसाया जाता है. FBI की रिपोर्ट के मुताबिक, साल 2023 में अमेरिका में अकेले क्रिप्टो स्कैम से करीब 3.9 बिलियन डॉलर (लगभग 32 हजार करोड़ रुपये) का नुकसान हुआ है.


एलन मस्क ने मीम शेयर कर दी Crypto Scams से बचने की सलाह, कहा- 'हॉट लड़की मैसेज करे तो...

स्कैमर्स के आम तरीके

  • फर्जी महिला प्रोफाइल बना कर लोगों को मैसेज करना (जैसा कि मस्क ने बताया)  
  • फर्जी वादे करना जैसे कि '100% गारंटीड प्रॉफिट'  
  • नकली वेबसाइट्स, झूठे रिव्यू और यहां तक कि AI से बनी फेक सेलेब्रिटी वीडियो का इस्तेमाल करना  
  • एक बार पैसा मिलने के बाद, स्कैमर गायब हो जाते हैं  

क्या होता है क्रिप्टोकरेंसी

क्रिप्टोकरेंसी एक डिजिटल मुद्रा है जिसे ऑनलाइन लेन-देन के लिए इस्तेमाल किया जाता है। यह पूरी तरह से वर्चुअल होती है, यानी इसे आप छू नहीं सकते जैसे नोट या सिक्के. क्रिप्टोकरेंसी को किसी सरकार या सेंट्रल बैंक का सपोर्ट नहीं होता, बल्कि यह एक डिसेंट्रलाइज्ड सिस्टम पर काम करती है, जिसमें सारे लेन-देन ब्लॉकचेन नाम की टेक्नोलॉजी के जरिए रिकॉर्ड होते हैं. ब्लॉकचेन एक डिजिटल खाता-बही (ledger) की तरह होता है, जो सभी ट्रांजेक्शन्स को सुरक्षित और पारदर्शी बनाता है.

बिटकॉइन, एथेरियम, लाइटकॉइन जैसी क्रिप्टोकरेंसीज़ आज दुनिया भर में लोकप्रिय हैं. इन्हें लोग निवेश के रूप में भी खरीदते हैं, क्योंकि कई बार इनकी कीमत बहुत तेजी से बढ़ती है. हालांकि, इसमें जोखिम भी बहुत होता है क्योंकि इनकी कीमत बहुत उतार-चढ़ाव वाली होती है. इसके अलावा, क्रिप्टोकरेंसी का उपयोग कुछ लोग अवैध गतिविधियों में भी करते हैं, इसी वजह से कई देशों में इसे लेकर नियम बनाए जा रहे हैं या बैन किया गया है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अच्छी स्मार्टवॉच के लिए कितना बजट होना जरूरी? जान लें
अच्छी स्मार्टवॉच के लिए कितना बजट होना जरूरी? जान लें
सर्दियों में ये वाला रूम हीटर बचाता है सबसे ज्यादा बिजली बिल
सर्दियों में ये वाला रूम हीटर बचाता है सबसे ज्यादा बिजली बिल
अब चश्मे में मिलेगा ChatGPT? Nothing बना रहा है AI Smart Glasses!
अब चश्मे में मिलेगा ChatGPT? Nothing बना रहा है AI Smart Glasses!
ऑनलाइन विज्ञापनों से कैसे जासूसी कर रहा था इजरायल? रिसर्च में खुलासा
ऑनलाइन विज्ञापनों से कैसे जासूसी कर रहा था इजरायल? रिसर्च में खुलासा

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूपी में CM योगी या अखिलेश? विधानसभा चुनाव से पहले चौंकाने वाला सर्वे
यूपी में CM योगी या अखिलेश? विधानसभा चुनाव से पहले चौंकाने वाला सर्वे
अभिजीत दीपके की हिरासत पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
अभिजीत दीपके को हिरासत में लेने पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
नेहा बोरा कहां हैं? हिरासत पर भड़के अखिलेश यादव, पुलिस से मांगा जवाब
नेहा बोरा कहां हैं? हिरासत पर भड़के अखिलेश यादव, पुलिस से मांगा जवाब
Mattress Care Tips: नया गद्दा खरीदने की नो टेंशन! मैट्रेस टॉपर से होगा बड़ा कमाल
नया गद्दा खरीदने की नो टेंशन! मैट्रेस टॉपर से होगा बड़ा कमाल
भारत में MG Astor का सफर हुआ खत्म, आखिर क्यों बंद हुई इस SUV की बिक्री?
भारत में MG Astor का सफर हुआ खत्म, आखिर क्यों बंद हुई इस SUV की बिक्री?
Embed widget