एक्सप्लोरर

बड़े लोगों का Blue Tick छिन जाएगा? एलन मस्क के इस नए ट्वीट ने मचा दिया हंगामा

अगर आपको ट्विटर पर फ्री में ब्लू टिक पहले मिला हुआ था तो अब आपके अकाउंट से ब्लू टिक एलन मस्क छीन लेंगे. पढ़िए उन्होंने अपने नए ऐलान में क्या कुछ कहा है.

Twitter Blue: ट्विटर का टेकओवर जब से बिजनेसमैन एलन मस्क ने किया है तब से लगातार ये प्लेटफार्म सुर्खियों में है. हर दूसरे या तीसरे दिन मस्क ट्विटर को लेकर कोई नया अपडेट या नई पॉलिसी के बारे में लोगों को जानकारी देते हैं. ट्विटर का टेकओवर करते ही एलन मस्क ने ट्विटर ब्लू की घोषणा की थी और कहा कि लोगों को अब ट्विटर पर ब्लू टिक के लिए पैसे देने होंगे.

फिलहाल ट्विटर ब्लू की सर्विस भारत समेत कई अन्य देशों में उपलब्ध है. ट्विटर ब्लू में लोगों को आम यूजर्स के मुकाबले कुछ प्रीमियम सर्विस कंपनी देती है. ट्विटर ब्लू के आने के बाद लोगों के मन में ये सवाल उठ रहा है कि जिन लोगों के पास पहले से ट्विटर पर ब्लू टिक मौजूद है उनका क्या होगा? अगर आपके मन में भी ये सवाल है तो हम इसका जवाब देने जा रहे हैं.

मस्क छीन लेंगे ब्लू टिक

ट्विटर पर रिया नाम की एक यूजर ने एलन मस्क से ये सवाल पूछा कि जिन लोगों के पास पहले से ट्विटर पर ब्लू टिक मौजूद है उनका क्या होगा? रिया ने यह भी लिखा कि अब पैसों के जरिए ब्लू टिक किसी भी व्यक्ति को मिल जा रहा है जबकि पहले ये सिर्फ पॉपुलर लोगों को ही दिया जाता था. इसके जवाब में एलन मस्क ने कहा कि जल्द फ्री में मिले ब्लू टिक लोगों से छीन लिए जाएंगे. यानी उनके अकाउंट से ब्लू टिक हट जाएगा  अब ब्लू टिक केवल उन्हें मिलेगा जो ट्विटर ब्लू का सब्सक्रिप्शन लेंगे. एलन मस्क ने अपने ट्वीट में 'लिगेसी ब्लूटिक' का जिक्र किया. 

दरअसल, लिगेसी ब्लू चेक ट्विटर का सबसे पुराना मॉडल और पहला वेरिफिकेशन मॉडल था जिसके तहत कंपनी ऑर्गेनाइजेशन, न्यूज ऑर्गेनाइजेशन, पत्रकार, स्पोर्ट्स कंपनियां, सरकार आदि सभी तरह के लोगों को ब्लू टिक देती थी. लेकिन अब एलन मस्क इसमें बदलाव कर रहे हैं. अब केवल उन लोगों को ब्लू टिक मिलेगा जो ट्विटर ब्लू का सब्सक्रिप्शन लेंगे. ये बात भी सामने आ रही है कि अगर कोई व्यक्ति चाहता है कि उसे लिगेसी ब्लू चेक मिले तो उसे ट्विटर को यह बताना होगा कि उसका अकाउंट क्यों वेरीफाई होना चाहिए. 

भारत में ट्विटर ब्लू की फीस ये है

भारत में ट्विटर ब्लू की सर्विस हाल ही में लॉन्च हुई है. एंड्रॉयड और आईओएस यूजर्स को ट्विटर ब्लू के लिए हर महीने 900 रुपये देने होंगे जबकि वेब यूजर्स को 650 रुपये का भुगतान हर महीने करना होगा. ट्विटर ब्लू में यूजर्स को ट्वीट को अनडू, लंबी एचडी वीडियो को अपलोड, सर्च में प्राथमिकता आदि कई सुविधा मिलती हैं.

यह भी पढ़ें: Promise Day पर कपल फोटो को लाइटिंग क्लिप से दीवार पर सजाएं, पुराने पल याद कर खुश हो जाएंगे पार्टनर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लीक हो गया कैमरा वाले AirPods का लुक! जानें कब होगा लॉन्च
लीक हो गया कैमरा वाले AirPods का लुक! जानें कब होगा लॉन्च
Induction Working Mechanism: Induction पर सिर्फ बर्तन गर्म होता है, चूल्हा क्यों नहीं? जानें टेक्नोलॉजी
Induction पर सिर्फ बर्तन गर्म होता है, चूल्हा क्यों नहीं? जानें टेक्नोलॉजी
iPhone यूजर्स सावधान! Apple ने जारी किया बेहद जरूरी Security Update
iPhone यूजर्स सावधान! Apple ने जारी किया बेहद जरूरी Security Update
How To Check TV Remote: TV Remote खराब है या बैटरी? मोबाइल कैमरे से ऐसे करें पता
TV Remote खराब है या बैटरी? मोबाइल कैमरे से ऐसे करें पता

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Home Theatre Buying Guide : होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
Embed widget