एक्सप्लोरर

Elon Musk's Neuralink: इंसानी दिमाग में चिप लगाने का पहला ट्रायल इस साल के अंत तक हो सकता है पूरा

Elon Musk's Neuralink: एलन मस्क की कंपनी न्यूरालिंक को पिछले महीने एफडीए की तरफ से क्लिनिकल ह्यूमन ट्रायल की मंजूरी मिल गई थी. मस्क की कंपनी इस साल के अंत तक पहला ट्रायल कर सकती है.

Elon Musk's Neuralink: एलन मस्क की कंपनी न्यूरालिंक इंसानों के दिमाग में कंप्यूटर चिप लगाने पर काम कर रही है ताकि ह्यूमन ब्रेन को मशीन से ऑपरेट किया जा सके. पिछले महीने मस्क की कंपनी न्यूरालिंक को US फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन यानी FDA ने क्लिनिकल ट्रायल की मंजूरी दे दी थी. अब ये खबर सामने आ रही है कि कंपनी इस साल के अंत तक पहला ह्यूमन ट्रायल पूरा कर सकती है. कंपनी के को-फाउंडर एलन मस्क ने एक इवेंट के दौरान कहा कि ह्यूमन ट्रायल इस साल के अंत तक शुरू हो जाएगा. हालांकि उन्होंने ये नहीं बताया कि कितने लोगों में इसकी टेस्टिंग की जाएगी और ये टेस्ट कितने समय तक चलेगा. 

यदि मस्क की कंपनी न्यूरालिंक को सफलता मिलती है तो ये एक बड़ी उपलब्धि होगी और इस टेक्नोलॉजी से खासकर उन लोगों को फायदा होगा जो पैरालाइज, नेत्रहीन, मेमोरी लॉस या न्यूरो संबंधित बीमारी से जूझ रहे हैं. खैर अगर क्लीनिकल ट्रायल अभी सफल भी रहता है तो मस्क की कंपनी को इसका कमर्शियल लाइसेंस लेने में अभी एक दशक से ज्यादा का समय लगेगा और वे इसके बाद ही कंप्यूटर चिप को इंसानों के दिमाग में लगा पाएंगे. 

क्या है न्यूरालिंक?

जिन लोगों को नहीं पता कि न्यूरलिंक चिप क्या है तो दरअसल, ये एक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस चिप है जो एक कंप्यूटर से अटैच रहती है और इसे इंसानों के दिमाग के अंदर इम्प्लांट किया जाता है और फिर कंप्यूटर की मदद से दिमाग को सिग्नल दिए जाते है. सिग्नल्स की मदद से फिर बॉडी ऑपरेट करती है. इस चिप की मदद से कई बीमारियों का पता समय से पहले लगाया जा सकता है और वक्त रहते हैं इनका इलाज भी किया जा सकता है. न्यूरालिंक विशेषकर उन लोगों के लिए फायदेमंद है जो डिसेबिल या पैरालाइज्ड हैं.

न्यूरालिंक को 2016 में लॉन्च किया गया था. कंपनी ने 2022 में एफडीए से अप्रूवल मांगा था लेकिन तब एप्लीकेशन को रिजेक्ट कर दिया गया था और एफडीए ने तब कई तरह की समस्याओं की बात कही थी. लेकिन पिछले महीने मस्क की कंपनी को एफडीए की तरफ से अप्रूवल मिल चुका है और अब जल्द कंपनी अपना पहला ह्यूमन ट्रायल शुरू करेगी. 

यह भी पढ़ें:

Meta Quest से जल्द जोड़ पाएंगे अपना वॉट्सऐप अकाउंट,ये है लेटेस्ट अपडेट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अब चश्मे में मिलेगा ChatGPT? Nothing बना रहा है AI Smart Glasses!
अब चश्मे में मिलेगा ChatGPT? Nothing बना रहा है AI Smart Glasses!
ऑनलाइन विज्ञापनों से कैसे जासूसी कर रहा था इजरायल? रिसर्च में खुलासा
ऑनलाइन विज्ञापनों से कैसे जासूसी कर रहा था इजरायल? रिसर्च में खुलासा
अब ऐप डाउनलोड के साथ खरीदें फोन! Google Play Store में आया नया फीचर
अब ऐप डाउनलोड के साथ खरीदें फोन! Google Play Store में आया नया फीचर
कितने का आता है फेसियल रिकॉग्निशन कैमरा, क्या-क्या होते हैं फीचर्स?
कितने का आता है फेसियल रिकॉग्निशन कैमरा, क्या-क्या होते हैं फीचर्स?

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिजीत दीपके की हिरासत पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
अभिजीत दीपके को हिरासत में लेने पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
मेकअप टिप्स; इंडियन स्किन टोन के लिए ऐसे चुनें सही फाउंडेशन और ब्लश
मेकअप टिप्स; इंडियन स्किन टोन के लिए ऐसे चुनें सही फाउंडेशन और ब्लश
Embed widget