एक्सप्लोरर

X का सर्वर डाउन होने लेकर Elon Musk के बयान ने मचाई खलबली, बताया- कहां से हुआ अटैक

सोमवार को साइबर अटैक के चलते एक्स की सेवाएं कई बार बाधित हुई. डार्क स्टोर्म नामक एक हैकर ग्रुप ने इसकी जिम्मेदारी ली है. वहीं, एलन मस्क ने इस साइबर अटैक को यूक्रेन से जोड़ा है.

सोमवार को अमेरिकी अरबपति Elon Musk का सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (पूर्व में ट्विटर) कई बार डाउन हुआ था. मस्क ने बताया कि एक्स पर एक बड़ा साइबर अटैक हुआ था, जिसके चलते यह डाउन हुआ. कई यूजर्स ने सोशल मीडिया पर इसके डाउन होने की शिकायत की थी. एक बार ठीक होने के बाद यह फिर से डाउन हो गया. अब मस्क ने इस साइबर अटैक को यूक्रेन से जोड़ा है. आइए जानते हैं कि उन्होंने अपने बयान में क्या कहा.

क्या इस अटैक के पीछे यूक्रेन का हाथ?

एक टीवी चैनल से बात करते हुए मस्क ने कहा, "हमें पूरी तरह नहीं पता है कि क्या हुआ था, लेकिन एक बड़ा साइबर अटैक हुआ, जिससे एक्स का सर्वर डाउन हो गया. इस साइबर अटैक की आईपी यूक्रेन के इलाके की थी." इससे पहले उन्होंने एक एक्स पोस्ट में कहा था कि एक्स पर रोजाना अटैक होते हैं, लेकिन यह अटैक बहुत सारे रिसोर्सेस के साथ किया गया है. इसमें एक बड़ा और संगठित समूह या देश भी शामिल हो सकता है. 

इस ग्रुप ने ली जिम्मेदारी

एक्स पर हुए इस हमले की जिम्मेदारी फिलिस्तीन समर्थक हैकर ग्रुप डार्क स्टोर्म टीम ने ली है. एक टेलीग्राम चैनल पर इस ग्रुप ने दावा किया कि उसने एक्स के सर्वर पर साइबर अटैक किया है. यह ग्रुप आमतौर पर उन देशों और कंपनियों को निशाना बनाता है, जो गाजा में इजरायल की कार्रवाई का समर्थन करती हैं.

लगातार यूक्रेन की आलोचना करते आए हैं मस्क

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के करीबी मस्क लगातार यूक्रेन की आलोचना करते हुए आए हैं. हाल ही में उन्होंने कहा था कि अगर स्टारलिंक की सैटेलाइट सर्विस बंद कर दी जाए तो यूक्रेन की फ्रंट लाइन ध्वस्त हो जाएगी. हालांकि, उन्होंने यह आश्वासन भी दिया था कि वो ऐसा नहीं करेंगे. उन्होंने स्टारलिंक सेवाओं को यूक्रेनी सेना का मजबूत सहारा बताया था.

ये भी पढ़ें-

कैसी होगी iPhone 17 सीरीज? डिजाइन से लेकर परफॉर्मेंस तक, ये डिटेल्स आ चुकी हैं सामने

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

फोन कवर लगाकर चार्ज करना चाहिए या नहीं, जान लें काम की बात
फोन कवर लगाकर चार्ज करना चाहिए या नहीं, जान लें काम की बात
मेमोरी चिप की कमी से फोन इंडस्ट्री सुस्त, शिपमेंट में गिरावट; जानें वजह
मेमोरी चिप की कमी से फोन इंडस्ट्री सुस्त, शिपमेंट में गिरावट; जानें वजह
ई-कॉमर्स सेल के बाद ऑफलाइन बाजार में धूम, कितना सस्ता मिल रहा सामान?
ई-कॉमर्स सेल के बाद ऑफलाइन बाजार में धूम, कितना सस्ता मिल रहा सामान?
क्या आपका फ्रिज भी हो सकता है हैक? जानें इसे बचाने का तरीका
क्या आपका फ्रिज भी हो सकता है हैक? जानें इसे बचाने का तरीका

वीडियोज

Bollywood News: सैफ अली खान ने इंस्टाग्राम पर शेयर की पहली झलक, सिर्फ करीना को किया फॉलो! (13.10.26
Nana Patekar की मौत पर Tanushree Dutta ने उठाए सवाल, Sushant Singh Rajput केस से जोड़ा कनेक्शन!
Chalre Chalre Waal और Na Kajre Ki Dhar की धुन एक जैसी? जानिए दोनों गानों का पुराना कनेक्शन!
Bigg Boss 20: Salman Khan ने लगाई Scout OP की क्लास, Qazi Touqeer फूट-फूटकर रोए!
Salman Khan की Maatrubhumi को China के दबाव में करना पड़ा Re-shoot? Dhruv Rathee का बड़ा दावा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
संजय राउत बोले- ज्ञानेश कुमार माफिया, तेजस्वी ने कहा- मिलेगी सजा, जानें किसने क्या कहा
संजय राउत बोले- ज्ञानेश कुमार माफिया, तेजस्वी ने कहा- मिलेगी सजा, जानें किसने क्या कहा
गुटखा-पान मसाला पर इस राज्य में एक साल के लिए बैन, आदेश जारी
गुटखा-पान मसाला पर इस राज्य में एक साल के लिए बैन, आदेश जारी
राहुल गांधी पर पीयूष गोयल का पलटवार, 'टीएन शेषन को चुनाव में उतारा, गिल को...'
राहुल गांधी पर पीयूष गोयल का पलटवार, 'टीएन शेषन को चुनाव में उतारा, गिल को पद्म विभूषण दिया'
ICC रैंकिंग में ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों की बड़ी छलांग, भारतीय कप्तान टॉप पर
ICC रैंकिंग में ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों की बड़ी छलांग, भारतीय कप्तान टॉप पर
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'शांत और सतर्क रहें..', सऊदी अरब में भारतीय नागरिकों के लिए एंबेसी ने जारी की एडवाइजरी
'शांत और सतर्क रहें..', सऊदी अरब में भारतीय नागरिकों के लिए एंबेसी ने जारी की एडवाइजरी
बर्थडे पर सारा तेंदुलकर ने ग्लैमर से ढाया कहर, देखें किस तरह मनाया 29वां जन्मदिन
बर्थडे पर सारा तेंदुलकर ने ग्लैमर से ढाया कहर, देखें किस तरह मनाया 29वां जन्मदिन
'UPI से यूटर्न?', मर्चेंट डिस्काउंट रेट को टालने पर जयराम रमेश ने सरकार पर कसा तंज
'UPI से यूटर्न?', मर्चेंट डिस्काउंट रेट को टालने पर जयराम रमेश का सरकार पर तंज
Embed widget