एक्सप्लोरर

Elon Musk के X (Twitter) में आया बड़े काम का फीचर, Grok AI के जरिए मिलेगी खास सुविधा

X (Twitter): एलन मस्क ने अपने इस प्लेटफॉर्म में बड़े काम का फीचर रोलआउट किया है.यह फीचर एक्स के Grok AI पर काम करेगा. आइए हम आपको इस नए फीचर के बारे में बताते हैं.

Elon Musk: एलन मस्क के माइक्रो ब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म X (पुराना नाम ट्विटर) पर एक नया फीचर पेश किया गया है. इस फीचर का नाम stories है. यह फीचर एक्स के एआई प्लेटफॉर्म GrokAI की मदद से चलता है. एक्स में आया यह नया स्टोरीज़ फीचर GrokAI की मदद से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर किसी भी ट्रेंडिंग पोस्ट की समरी बना देता है. 

iOS और वेब वर्ज़न के प्रीमियम यूजर्स के लिए उपलब्ध

यह फीचर अभी तक सिर्फ आईओएस डिवाइस और वेब वर्ज़न पर एक्स के प्रमियम यूजर्स के लिए उपलब्ध कराया गया है. एंड्रॉयड डिवाइस पर एक्स का इस्तेमाल करने वाले लोगों को फिलहाल इस नए फीचर का फायदा नहीं मिलेगा. इस नए फीचर का ऐलान एक्स के आधिकारिक इंजीनियरिंग अकाउंट पर एक पोस्ट के माध्यम से की गई थी, जिसमें लिखा था कि एक्स पर लोग ग्रोक एआई द्वारा तैयार की गई किसी ट्रेंडिंग कंटेंट की समरी पढ़ पाएंगे. यह फीचर अब एक्सप्लोर टैब में प्रीमियम ग्राहकों के लिए उपलब्ध है. यह फिलहाल सिर्फ और आईओएस और वेब वाले लोगों के लिए उपलब्ध है. आप हमें इस फीचर का फीडबैक बताएं. 

इस फीचर का क्या फायदा है? 

नया फीचर एक्स ऐप और वेबसाइट के 'फॉर यू' (For You) सेक्शन में उपलब्ध होगा. इस फीचर के लॉन्च के साथ, यूजर्स को अपनी रुचियों के लिए हिसाब से टॉप के ट्रेंडिंग पोस्ट ढूंढने और फिर उस लंबे पोस्ट को पूरा पढ़ने और समझने के लिए अपनी टाइमलाइन पर मेहनत नहीं करनी पड़ेगी. अब यूजर्स को पूरी पोस्ट पढ़ने के बजाय, उन बड़ी खबरों की समरी यानी सार एक्स की टाइमलाइन पर ही मिल जाएगा.

यूजर्स की रुचि के हिसाब से एक्स का नया स्टोरीज़ फीचर ग्रोक एआई का इस्तेमाल करके ट्रेंडिंग स्टोरीज़ का सारांश लोगों सामने पेश कर देगा. इससे लोगों को पूरा लंबा चौड़ा पोस्ट पढ़ने की जरूरत नहीं होगी. यह एक कमाल का फीचर है, लेकिन अभी तक इसे सिर्फ एप्पल डिवाइस और वेब वर्ज़न के प्रीमियम यूजर्स के लिए ही शुरू किया गया है. अब देखना होगा कि इस फीचर को एंड्रॉयड यूजर्स के लिए कब तक लॉन्च किया जाता है. 

यह भी पढ़ें:

Free Fire Max Tips and Tricks: नए गेमर्स को आसानी से जीत दिलाएंगे ये 5 बेहतरीन टिप्स एंड ट्रिक्स, ध्यान से समझें पूरा तरीका

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

18 घंटे तक म्यूजिक और 35W साउंड! CMF के नए स्पीकर्स लॉन्च
18 घंटे तक म्यूजिक और 35W साउंड! CMF के नए स्पीकर्स लॉन्च
Nothing OS 5.0 रोलआउट शुरू, जानें क्या आपके फोन को मिलेगा अपडेट?
Nothing OS 5.0 रोलआउट शुरू, जानें क्या आपके फोन को मिलेगा अपडेट?
फोन कवर लगाकर चार्ज करना चाहिए या नहीं, जान लें काम की बात
फोन कवर लगाकर चार्ज करना चाहिए या नहीं, जान लें काम की बात
मेमोरी चिप की कमी से फोन इंडस्ट्री सुस्त, शिपमेंट में गिरावट; जानें वजह
मेमोरी चिप की कमी से फोन इंडस्ट्री सुस्त, शिपमेंट में गिरावट; जानें वजह

वीडियोज

Bollywood News: सैफ अली खान ने इंस्टाग्राम पर शेयर की पहली झलक, सिर्फ करीना को किया फॉलो! (13.10.26
Nana Patekar की मौत पर Tanushree Dutta ने उठाए सवाल, Sushant Singh Rajput केस से जोड़ा कनेक्शन!
Chalre Chalre Waal और Na Kajre Ki Dhar की धुन एक जैसी? जानिए दोनों गानों का पुराना कनेक्शन!
Bigg Boss 20: Salman Khan ने लगाई Scout OP की क्लास, Qazi Touqeer फूट-फूटकर रोए!
Salman Khan की Maatrubhumi को China के दबाव में करना पड़ा Re-shoot? Dhruv Rathee का बड़ा दावा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
गुटखा-पान मसाला पर इस राज्य में एक साल के लिए बैन, आदेश जारी
गुटखा-पान मसाला पर इस राज्य में एक साल के लिए बैन, आदेश जारी
'लद्दाख भारत का अटूट हिस्सा, किसी के इनकार से सच्चाई नहीं बदल सकती', MEA की चीन को दो टूक
'लद्दाख भारत का अटूट हिस्सा, किसी के इनकार से सच्चाई नहीं बदल सकती', MEA की चीन को दो टूक
ICC रैंकिंग में ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों की बड़ी छलांग, भारतीय कप्तान टॉप पर
ICC रैंकिंग में ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों की बड़ी छलांग, भारतीय कप्तान टॉप पर
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'शांत और सतर्क रहें..', सऊदी अरब में भारतीय नागरिकों के लिए एंबेसी ने जारी की एडवाइजरी
'शांत और सतर्क रहें..', सऊदी अरब में भारतीय नागरिकों के लिए एंबेसी ने जारी की एडवाइजरी
संजय राउत बोले- ज्ञानेश कुमार माफिया, तेजस्वी ने कहा- मिलेगी सजा, जानें किसने क्या कहा
संजय राउत बोले- ज्ञानेश कुमार माफिया, तेजस्वी ने कहा- मिलेगी सजा, जानें किसने क्या कहा
पढ़ाई आसान बना रहा AI या कुंद कर रहा दिमाग, क्या कहते हैं एक्सपर्ट्स?
पढ़ाई आसान बना रहा AI या कुंद कर रहा दिमाग, क्या कहते हैं एक्सपर्ट्स?
Embed widget