एक्सप्लोरर

ChatGPT को टक्कर देने के लिए मस्क ने लॉन्च की xAI कंपनी, टीम में शामिल AI के गॉडफादर से पढ़े लोग

xAI Company: एलन मस्क ने चैट जीपीटी को टक्कर देने के लिए अपनी खुद की कंपनी xAI की शुरुआत की है. मस्क ने टीम में AI से जुड़े कई दिग्गजों को शामिल किया है.

ELon Musk's xAI: पिछले साल ओपन एआई ने चैट जीपीटी को लॉन्च कर दुनियाभर में सुर्खियां बटोरी थी. चैट जीपीटी के बाद बाजार में कई AI टूल्स आ चुके हैं. अब दुनिया के सबसे अमीर आदमी मस्क भी AI की रेस में शामिल हो गए हैं और उन्होंने  xAI की शुरुआत की है. ये एक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस कंपनी है जिसका मकसद चैट जीपीटी जैसा टूल बनाना है. मस्क की इस कंपनी का उद्देश्य "दुनिया की वास्तविक प्रकृति को समझना है.

मस्क ने  xAI वेबसाइट को लॉन्च किया और इसमें बताया गया कि टीम को मस्क लीड करेंगे और इसमें ऐसे अधिकारी शामिल हैं जिन्होंने AI के क्षेत्र में अग्रणी कंपनियों में काम किया है जैसे कि Google की DeepMind, Microsoft Corp. Tesla Inc.और टोरंटो विश्वविद्यालय जैसे शैक्षणिक संस्थान के प्रोफेसर. मस्क की टीम में 2 ऐसे व्यक्ति शामिल हैं जिन्होंने AI के गॉडफादर जेफ्री हिंटन के अधीन पढ़ाई की है. मस्क के स्टार्टअप ने टोरंटो विश्वविद्यालय के दो प्रोफेसर, गुओदोंग झांग और जिमी बा को टीम में जोड़ा है जो एक सहायक प्रोफेसर के रूप में काम कर रहे हैं. नए स्टार्टअप के बाद 52 वर्षीय मस्क अब छह कंपनियों की देखरेख करते हैं जिसमें टेस्ला, स्पेसएक्स, ट्विटर, न्यूरालिंक, बोरिंग कंपनी और अब एक्सएआई शामिल है.

Truthgpt लॉन्च करने की कही थी बात 

एलन मस्क ने अप्रैल में TruthGPT या एक ऐसा AI टूल लॉन्च करने की बात कही थी को एकदम सच बताता हो और दुनिया की वास्तविक प्रकृति को समझता हो. आखिरकार अब उन्होंने xAI की शुरुआत कर दी है. बता दें, एलन मस्क ओपन एआई के को-फाउंडर हैं और उन्होंने 2018 में कंपनी छोड़ दी थी. ओपन एआई ने ही पिछले साल चैट जीपीटी को लॉन्च किया था. 

इधर दूसरी तरफ मस्क की कंपनी न्यूरालिंक को एफडीए की तरफ से क्लिनिकल ह्यूमन ट्रायल की मंजूरी मिल गई थी और इस साल के अंत तक पहला ह्यूमन ट्रायल पूरा हो सकता है. जिन लोगों को नहीं पता कि न्यूरालिंक क्या है तो ये एक AI चिप है जिसे मस्क इंसानो के दिमाग में लगाने जा रहे हैं.

यह भी पढ़ें: अपने मोबाइल फोन में पाना चाहते हैं बिगड़ते मौसम या बाढ़ का अलर्ट तो ऑन कर लीजिए ये सेटिंग, फिर पल-पल की मिलेगी अपडेट 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

iPhone 18 Pro का कैमरा कितना दमदार होगा? जान लें एक-एक डिटेल
iPhone 18 Pro का कैमरा कितना दमदार होगा? जान लें एक-एक डिटेल
Google के नए Live AI फीचर्स की एंट्री! अब बोलकर हो जाएंगे सारे काम, जानें कैसे
Google के नए Live AI फीचर्स की एंट्री! अब बोलकर हो जाएंगे सारे काम, जानें कैसे
2008 से आज तक कितना बदल गया Android? जानिए पहले किन फीचर्स से हुई थी शुरूआत
2008 से आज तक कितना बदल गया Android? जानिए पहले किन फीचर्स से हुई थी शुरूआत
Apple के Tracking Rules पर उठे सवाल, 2.7 अरब डॉलर का केस
Apple के Tracking Rules पर उठे सवाल, 2.7 अरब डॉलर का केस

वीडियोज

NEPAL FLASH FLOOD UPDATE: नेपाल में नई चेतावनी डराने वाली... ABPLIVE
Sansani: पापा की ठग परियों का 'जबरा गैंग' ! Crime News
Janhit With Chitra Tripathi: Aniruddhacharya के बिगड़े बोल.. दिया हिंदू- मु्स्लिम पर ज्ञान !
Tamilnadu Road Accident: टर्न लेते वक्त हादसा, चार बहनों का आखिरी सफर! Viral Video
Nishu Azad Controversy: निशु का आरोपी गिरफ्तार..अब होगी 'स्वतंत्र' जांच!।Janhit With Chitra Tripathi

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
नेपाल में बाढ़ के बाद लैंडस्लाइड, फिर मंडरा रहा खतरा
नेपाल में बाढ़ के बाद लैंडस्लाइड, फिर मंडरा रहा खतरा
बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे पप्पू यादव, लोगों को बांटे 500-500 रुपये
बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे पप्पू यादव, लोगों को बांटे 500-500 रुपये
ड्रेसिंग रूम में गंदी हरकत, PCB ने भेज दिया घर, इमाम-रिजवान-सलमान पर खुलासा
ड्रेसिंग रूम में गंदी हरकत, PCB ने भेज दिया घर, इमाम-रिजवान-सलमान पर खुलासा
82 करोड़ कमा चुकी 'हनुमान अंश' को OTT प्लेटफॉ़र्म ने कर दिया था रिजेक्ट, डायरेक्टर का खुलासा
'हनुमान अंश' को ओटीटी प्लेटफॉ़र्म ने कर दिया था रिजेक्ट, डायरेक्टर का खुलासा
आमिर खान को धमकी से लेकर लॉरेंस बिश्नोई तक, मुंबई पुलिस का बड़ा खुलासा
आमिर खान को धमकी से लेकर लॉरेंस बिश्नोई तक, मुंबई पुलिस का बड़ा खुलासा
‘शुद्धिकरण’ विवाद के बीच हल्द्वानी जाएंगे नितिन नवीन, चुनाव से BJP का क्या है प्लान?
‘शुद्धिकरण’ विवाद के बीच हल्द्वानी जाएंगे नितिन नवीन, चुनाव से BJP का क्या है प्लान?
गमले में ऐसे उगाएं सेम की फली, इतने दिनों में सब्जी तैयार
गमले में ऐसे उगाएं सेम की फली, इतने दिनों में सब्जी तैयार
महिलाओं में स्किल अपग्रेड का क्रेज, HR 62% और हेल्थकेयर में 47% एप्लीकेशन
महिलाओं में स्किल अपग्रेड का क्रेज, HR 62% और हेल्थकेयर में 47% एप्लीकेशन
Embed widget