एक्सप्लोरर

Elon Musk ने बदली अपनी प्रोफाइल पिक, यही है X का नया लोगो

Elon Musk: ट्विटर अब X के नाम से जाना जाएगा और इसकी शुरुआत आज से हो चुकी है. कंपनी के मालिक मस्क ने अपनी प्रोफाइल पिक बदल दी है जो नए लोगो को दर्शाती है.

Elon Musk Profile Pic: अब आप ट्विटर को X के नाम से जानेंगे और इसमें लिखे जाने वाले पोस्ट 'An X' कहे जाएंगे. आज किसी भी वक्त मस्क कंपनी का लोगो बदल सकते हैं और ये हम सभी को दिखने लगेगा. यानि ये आज ही लाइव हो सकता है. खैर फिलहाल मस्क ने नई कंपनी का नाम ट्वीट कर अपनी प्रोफाइल पिक्चर भी बदल दी है. उन्होंने X को प्रोफाइल पिक के रूप में सेट किया है जो वही फोटो है जिसे कल उन्होंने शेयर किया था. एलन मस्क को X वर्ड काफी पसंद है और उनकी हर कंपनी में X वर्ड शामिल है. फिर चाहे SpaceX हो या Xai.

लोगो के साथ-साथ बदला कंपनी का URL 

एलन मस्क ने कंपनी का लोगो और यूआरएल दोनों बदल दिया है. अब आपको twitter.com सर्च करने के बजाय X.com सर्च करना होगा. अगर आप किसी की प्रोफाइल सर्च करना चाहते हैं तो आपको इस फॉर्मेट में लिखना होगा- X.com/abpnews. ये लिखते ही abp न्यूज की ट्विटर (अब X) प्रोफाइल खुल जाएगी. एलन मस्क ने रविवार को कम्पनी के लोगो को बदलने की बात कही थी. इसके लिए उन्होंने एक पोस्ट शेयर की थी जिसने उन्होंने लिखा कि यदि आज रात तक कोई बढ़िया X लोगो पोस्ट होता है तो वही कंपनी का नया लोगो हो जाएगा. कल देर शाम ही मस्क ने एक वीडियो प्रोफाइल पर पिन की थी जो उन्हें पसंद आई थी. अब इसी वीडियो से उन्होंने अपनी प्रोफाइल पिक ली है और यही कंपनी का नया लोगो हो सकता है.

X चीन के WeChat से करेगा कम्पीट 

एलन मस्क X को चीन के WeChat की तरह बनाना चाहते है. WeChat फेमस सोशल मीडिया ऐप होने के साथ-साथ लोगों को बैंकिंग और पेमेंट की सुविधा भी देता है. यही मस्क X में भी लाना चाहते हैं. X की सीईओ लिंडा याकारिनो ने कल इस विषय में कुछ ट्वीट्स भी किए थे जसमें उन्होंने कंपनी का रोड मैप लोगो के साथ शेयर किया था. जल्द आपको X पर वीडियो कॉलिंग, बैंकिंग और पेमेंट जैसी सुविधाएँ मिलेंगी. 

यह भी पढ़ें: X की सीईओ Linda Yaccarino ने बताया कंपनी का रोड मैप, आपको जल्द ये सब मिलेगा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

40 हजार के बजट में चाहिए बढ़िया लैपटॉप, इन 5 ऑप्शन्स को देख लें
40 हजार के बजट में चाहिए बढ़िया लैपटॉप, इन 5 ऑप्शन्स को देख लें
इलेक्ट्रिक टूथब्रश दांतों को नुकसान तो नहीं पहुंचाता? जानें कैसे करता है काम
इलेक्ट्रिक टूथब्रश दांतों को नुकसान तो नहीं पहुंचाता? जानें कैसे करता है काम
ChatGPT हुआ अपडेट, अब यूजर्स को मिलेंगे और भी तेज जवाब
ChatGPT हुआ अपडेट, अब यूजर्स को मिलेंगे और भी तेज जवाब
Air Purifier खरीदते वक्त इन 3 बातों का रखें खास ध्यान
Air Purifier खरीदते वक्त इन 3 बातों का रखें खास ध्यान

वीडियोज

Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !
Tiger Shroff Firing News: लॉरेंस गैंग के अनिल पंडित ने पोस्ट किया, जांच के लिए 15 टीमें बनाई गई
Sandeep Chaudhary : जनता परेशान...कारोबार का नुकसान...कब समाधान? | Rahul Gandhi | SIR | Neha Bora

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP अब मुंबई पुलिस पर आगबबूला, रत्ना सिंह बोलीं- 'इस देश का...'
CJP अब मुंबई पुलिस पर आगबबूला, रत्ना सिंह बोलीं- 'इस देश का...'
हरियाणा में कश्मीरी बस पर पथराव, CM सैनी ने CM उमर अब्दुल्ला को दिया जवाब
हरियाणा में कश्मीरी बस पर पथराव, CM सैनी ने CM उमर अब्दुल्ला को दिया जवाब
'बीबी आपको कभी...', इजरायल इलेक्शन से पहले ट्रंप ने नेतन्याहू के लिए किया प्रचार
'बीबी आपको कभी...', इजरायल इलेक्शन से पहले ट्रंप ने नेतन्याहू के लिए किया प्रचार
'डरे हुए हैं', टाइगर श्रॉफ पर हमले के बाद एक्टर्स ने किया रिएक्ट, बोले- संभलकर रहना पड़ेगा
'डरे हुए हैं', टाइगर श्रॉफ पर हमले के बाद एक्टर्स ने किया रिएक्ट, बोले- संभलकर रहना पड़ेगा
'शमी ना होता तो...', NZ टूर पर टीम इंडिया के चयन को लेकर भड़के मोहम्मद कैफ
'शमी ना होता तो', NZ टूर पर टीम इंडिया के चयन को लेकर भड़के मोहम्मद कैफ
दिल्ली में खराब हुई हवा, आज आसमान रहेगा साफ, बढ़ेगी ठंड
दिल्ली में खराब हुई हवा, आज आसमान रहेगा साफ, बढ़ेगी ठंड
बांग्लादेश के पूर्व वायु सेना प्रमुख को कतर किया गया गिरफ्तार, क्या हैं आरोप?
बांग्लादेश के पूर्व वायु सेना प्रमुख को कतर किया गया गिरफ्तार, क्या हैं आरोप?
फ्लाइट में सफर कर रहे भाई बहन के सहयात्री निकले राहुल द्रविड़, वीडियो वायरल
फ्लाइट में सफर कर रहे भाई बहन के सहयात्री निकले राहुल द्रविड़, वीडियो वायरल
Embed widget