एक्सप्लोरर

ट्विटर में कुछ इस तरह कर्मचारियों का प्रमोशन कर रहे हैं एलन मस्क... ये तरीका आपने पहले शायद ही सुना होगा

ट्विटर का टेकओवर करने के बाद मस्क ने कंपनी के लगभग 75% कर्मचारियों को निकाल दिया है. इसमें कंपनी के सीईओ, सीएफओ और पॉलिसी हेड तक शामिल हैं.

ट्विटर को जबसे एलन मस्क ने खरीदा है तब से मस्क और ट्विटर दोनों ही चर्चा में हैं. टेकओवर करने के बाद मस्क कई कर्मचारियों को कंपनी से निकाल चुके हैं. एक तरफ कंपनी को नुकसान हो रहा है तो दूसरी तरफ छंटनी का दौर कंपनी में लगातार जारी है. ट्विटर को खरीदने के बाद मस्क 75% कर्मचारियों को नौकरी से निकाल चुके हैं जिसमें ट्विटर के सीईओ, सीएफओ और पॉलिसी हेड शामिल थे. इस बीच एक रिपोर्ट सामने आई है जिसमें एलन मस्क ने कंपनी के टॉप मैनेजर्स को नौकरी से निकाल दिया है.

प्रमोशन का तरीका एकदम यूनिक

iNews की रिपोर्ट के मुताबिक, मस्क ने कंपनी के कुछ मैनेजर्स को उनके बेस्ट एंप्लॉय को चुनने के लिए कहा था. जब बेस्ट कैंडिडेट की लिस्ट एलन मस्क को सौंपी गई तो मस्क ने कई मैनेजरों को नौकरी से निकाल दिया. इसके बदले में मस्क ने सिलेक्टेड एम्प्लाइज को मैनेजर के पद पर प्रमोट कर दिया. हाल ही में आपने Esther Crawford नाम की महिला के बारे में खबरों में पढ़ा होगा जो सोशल मीडिया पर इस वजह से पॉपुलर हुई थी क्योंकि वह ट्विटर ऑफिस में जमीन पर सो रही थी.

Esther Crawford को भी एलन मस्क ने इसी तरह कंपनी से निकाला. रिपोर्ट के मुताबिक, करीब 50 मैनेजरों को एलन मस्क ने इस तरह फायर किया है और बेस्ट एम्प्लाइज को मैनेजर के पद पर प्रमोट किया है. ये कदम एलन मस्क ने इसलिए उठाया है ताकि मैनेजरों की सैलरी पर हो रहे खर्च को कम किया जा सके. वैसे वर्तमान में जो भी मैनेजर ट्विटर में काम कर थे वो पहले के मुकाबले कम सैलरी पर ही रखे गए थे. 

पिछले साल मस्क ने खरीदा था ट्विटर 

उद्योगपति एलन मस्क ने पिछले साल अक्टूबर में ट्विटर को 44 अरब डॉलर में खरीदा था. ट्विटर को खरीदने के बाद उन्होंने कई बड़े कदम उठाएं जिसमें कर्मचारियों की छटनी और ट्विटर के लिए पेड सब्सक्रिप्शन का ऐलान था. भारत में ट्विटर ब्लू के लिए मस्क वेब यूजर्स से 650 और एंड्रॉयड और आईओएस यूजर से 900 रुपये प्रति महीने चार्ज करते हैं. ट्विटर ब्लू में आम यूजर्स के मुकाबले लोगों को कुछ प्रीमियम सर्विस कंपनी देती है.

यह भी पढ़ें: एकमात्र प्रोफाइल जिसे इंस्टाग्राम पर फॉलो करते हैं सबके चहेते रतन टाटा, बड़े-बड़े दिग्गजों को नहीं मिलता भाव

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Gmail की तर्ज पर व्हाट्सएप, मैसेज-फोटो और वीडियो होंगे शेड्यूल!
Gmail की तर्ज पर व्हाट्सएप, मैसेज-फोटो और वीडियो होंगे शेड्यूल!
Apple का Welcome Home इवेंट आज, जानें कितने बजे होगा शुरू
Apple का Welcome Home इवेंट आज, जानें कितने बजे होगा शुरू
बैंक खाते में पैसे डालकर ठगी! क्या है Jumped Deposit Scam?
बैंक खाते में पैसे डालकर ठगी! क्या है Jumped Deposit Scam?
हेडफोन खरीदने का प्लान है? देखें 10000 के बजट में ऑप्शन
हेडफोन खरीदने का प्लान है? देखें 10000 के बजट में ऑप्शन

वीडियोज

सगाई के बाद... किडनैपिंग का प्लान !
विपक्षी मार्च..'शिव बारात' या 'अराजक जमात'?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब क्या करेंगे?
CEC पर बवाल...अब सुप्रीम कोर्ट ही करेगा समाधान?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi का 'तांडव'!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
गेट फांदकर जंतर मंतर पर लहराया तिरंगा, भारत माता की जय के नारे, रांका बोले- 'किला...'
गेट फांदकर जंतर मंतर पर लहराया तिरंगा, भारत माता की जय के नारे, रांका बोले- 'किला...'
अमृतसर, लुधियाना, जालंधर समेत इन जिलों में बिगड़ेगा AAP, Congress, BJP का गणित! क्यों?
अमृतसर, लुधियाना, जालंधर समेत इन जिलों में बिगड़ेगा AAP, Congress, BJP का गणित! क्यों?
'देशभर में जंतर-मंतर जैसी जगहें...' INDIA गठबंधन के प्रोटेस्ट पर बोले दीपके
'देशभर में जंतर-मंतर जैसी जगहें...' INDIA गठबंधन के प्रोटेस्ट पर बोले दीपके
'थप्पड़ मारे, सिगरेट से जलाया...', इस एक्ट्रेस को टॉर्चर करता था Ex बॉयफ्रेंड
'थप्पड़ मारे, सिगरेट से जलाया...', इस एक्ट्रेस को टॉर्चर करता था Ex बॉयफ्रेंड
इंग्लैंड को झटका, लंबे समय तक बाहर रहेंगे जोस बटलर? हॉस्पिटल से शेयर की तस्वीर
इंग्लैंड को झटका, लंबे समय तक बाहर रहेंगे जोस बटलर? हॉस्पिटल से शेयर की तस्वीर
'लोकतंत्र की जननी है भारत, शक्ति का संतुलन जरूरी', न्यू इकॉनमी फोरम में बोले PM मोदी
'लोकतंत्र की जननी है भारत, शक्ति का संतुलन जरूरी', न्यू इकॉनमी फोरम में बोले PM मोदी
UP कांग्रेस में गाली गलौज, जूतम पैजार पर एक्शन! 5 सदस्यों की टीम करेगी जांच
UP कांग्रेस में गाली गलौज, जूतम पैजार पर एक्शन! 5 सदस्यों की टीम करेगी जांच
गांधी परिवार की संपत्तियों पर रोक लगाने से HC का इनकार, ED को नहीं मिली राहत
गांधी परिवार की संपत्तियों पर रोक लगाने से HC का इनकार, ED को नहीं मिली राहत
Embed widget