एक्सप्लोरर

Elon Musk ने X (Twitter) के लिए की नई घोषणा, इन यूजर्स को फ्री में मिलेगी प्रीमियम सर्विस

X (Twitter): एलन मस्क ने अपने माइक्रो ब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म के लिए एक नया ऐलान किया है. अब यूज़र्स फ्री में एक्स की प्रीमियम और प्रीमियम प्लस सर्विस का उपयोग कर पाएंगे.

Elon Musk: एलन मस्क ने जब से एक्स (पुराना नाम ट्विटर) की बागडोर संभाली है, तब से वो लगातर इस प्लेटफॉर्म में बदलाव करते आ रहे हैं, और आय दिन किसी ना किसी नए फीचर्स या अपग्रेड का ऐलान करते रहते हैं. इस बार भी कुछ ऐसा ही हुआ है. एलन मस्क ने एक्स की प्रीमियम और प्रीमियम प्लस सर्विस को फ्री में ऑफर करने का ऐलान किया है.

फ्री में मिलेगी प्रीमियम सर्विस

अगर आप एक्स यानी ट्विटर का इस्तेमाल करते हैं, तो आप जानते होंगे कि इसमें प्रीमियम और प्रीमियम प्लस की सर्विस भी मिलती है, जिनका इस्तेमाल करने के लिए यूज़र्स को पैसे खर्च करके सब्सक्रिप्शन खरीदना पड़ता है. अब एलन मस्क ने अपने एक्स यूज़र्स को फ्री में प्रीमियम सर्विस देने का ऐलान किया है. हालांकि, इसके लिए एलन मस्क ने एक शर्त भी रखी है. आइए हम आपको इसके बारे में पूरी जानकारी देते हैं.

एलन मस्क ने अपने एक्स अकाउंट के जरिए एक पोस्ट किया और उस पोस्ट के जरिए इस बात का ऐलान किया कि अब से एक्स के जिन यूज़र्स के फॉलोवर्स की संख्या कम से कम 2500 होगी, उन्हें फ्री में प्रीमियम सर्विस का सब्सक्रिप्शन मिलेगा. वहीं, जिन यूज़र्स के फॉलोवर्स की संख्या कम से कम 5000 होगी, उन्हें फ्री में प्रीमियम प्लस सर्विस का सब्सक्रिप्शन मिलेगा. 

फॉलोवर्स बढ़ने से बढ़ेंगी सुविधाएं

ओपनएआई (Open AI) के साथ बढ़ते कंप्टीशन के बीच, एलन मस्क ने बुधवार को पुष्टि की थी कि ग्रोक एआई चैटबॉट (Grok AI Chat) जो अब तक केवल एक्स प्रीमियम+ यूज़र्स के लिए उपलब्ध था, वो जल्द ही प्रीमियम यूज़र्स के लिए भी उपलब्ध होगा. इसका मतलब है कि एक आम एक्स यूज़र्स अपने अकाउंट पर 2500 फॉलोवर्स करके प्रीमियम सर्विस के जरिए ग्रोक एआई चैटबॉट सर्विस का भी इस्तेमाल कर पाएंगे.

एलन मस्क ने पिछले साल के अंत में एक्स के बेसिक यानी प्रीमियम प्लान का शुरुआती रेट 244 रुपये प्रति महीना या 2590 रुपये प्रति साल तय की थी. वहीं, एक्स प्रीमियम प्लस का सब्सक्रिप्शन का शुरुआती रेट 1300 प्रति महीना या 13,600 रुपये प्रति महीना तय की थी.

आपको बता दें कि एक्स के यूज़र्स को प्रीमियम सर्विस में कई खास बेनिफिट्स मिलते हैं, जैसे उनके प्रोफाइल पर एड्स की संख्या काफी कम हो जाती है, रेवेन्यू शेयरिंग का एक्सेस पा सकते हैं, अकाउंट को वेरीफाई कराकर वेरीफिकेशन बैज पा सकते हैं.

यह भी पढ़ें:

BGMI 3.1 Update हुआ रिलीज, गेमर्स को मिलेंगे मुंबई इंडियंस वाले फीचर्स

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

फ्रिज का यह छोटा-सा फिल्टर क्यों है खास? जानें कब और कैसे करें साफ
फ्रिज का यह छोटा-सा फिल्टर क्यों है खास? जानें कब और कैसे करें साफ
प्रदर्शन में कैसे काम करेंगे दिल्ली पुलिस के बॉडी वार्न कैमरे? जानें टेक्नोलॉजी
प्रदर्शन में कैसे काम करेंगे दिल्ली पुलिस के बॉडी वार्न कैमरे? जानें टेक्नोलॉजी
Snapdragon चिप और 8,400mAh बैटरी, iQOO 16 की भारत में एंट्री करीब?
Snapdragon चिप और 8400mAh बैटरी, iQOO 16 की भारत में एंट्री करीब?
Explained: एलन मस्क क्यों बोले- क्या अंबानी भारत के असली बॉस हैं? जियो-एयरटेल का रोड़ा बना स्टालिंक!
एलन मस्क क्यों बोले- क्या अंबानी भारत के असली बॉस हैं? जियो-एयरटेल का रोड़ा बना स्टालिंक!

वीडियोज

बिना मंजूरी प्रदर्शन से ज्ञानेश का इस्तीफा हो जाएगा?
Delhi में मेट्रो-रेल बंद करने पर SC ने लगाई फटकार
10 अक्टूबर को लेकर दिल्ली में कैसा 'डर' ?
विपक्ष ने राष्ट्रपति मुर्मू को सौंपा ज्ञापन
मक्खी पर हथौड़ा...विरोध रुकेगा थोड़ा?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'नतीजे एक बार फिर दिखाते हैं कि...', उप चुनावों में बीजेपी की जीत पर क्या बोले पीएम मोदी
'नतीजे एक बार फिर दिखाते हैं कि...', उप चुनावों में बीजेपी की जीत पर क्या बोले पीएम मोदी
मध्य प्रदेश HC ने रद्द किया 27% OBC आरक्षण, कोटा फिर 14 फीसदी हुआ
मध्य प्रदेश HC ने रद्द किया 27% OBC आरक्षण, कोटा फिर 14 फीसदी हुआ
CJP को प्रोटेस्ट के लिए जंतर-मंतर पर नहीं मिली परमिशन, क्या है दिल्ली पुलिस की दलील
CJP को प्रोटेस्ट के लिए जंतर-मंतर पर नहीं मिली परमिशन, क्या है दिल्ली पुलिस की दलील
11 छक्के 6 चौके, एबी डिविलियर्स ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 277 के स्ट्राइक रेट से ठोका शतक
11 छक्के 6 चौके, एबी डिविलियर्स ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 277 के स्ट्राइक रेट से ठोका शतक
'दृश्यम 3' 250 करोड़ के पार, 'सिंघम अगेन' का रिकॉर्ड तोड़ बनी अजय देवगन की दूसरी हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म
'दृश्यम 3' 250 करोड़ के पार, 'सिंघम अगेन' का रिकॉर्ड तोड़ बनी अजय देवगन की दूसरी हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म
'...तो शायद मैं ये पुरस्कार शेयर कर लूं', नोबेल शांति पुरस्कार विजेता ने लिए ट्रंप के मजे
'...तो शायद मैं ये पुरस्कार शेयर कर लूं', नोबेल शांति पुरस्कार विजेता ने लिए ट्रंप के मजे
नंदीग्राम जीत के बाद BJP ने 75816 वोट मार्जिन से फतह किया रेजीनगर उप-चुनाव
नंदीग्राम जीत के बाद BJP ने 75816 वोट मार्जिन से फतह किया रेजीनगर उप-चुनाव
तमिलनाडु उपचुनाव में TVK की जीत से भड़के स्टालिन, CM विजय पर निकाली भड़ास
तमिलनाडु उपचुनाव में TVK की जीत से भड़के स्टालिन, CM विजय पर निकाली भड़ास
Embed widget