एक्सप्लोरर

गलत अकाउंट में पैसे ट्रांसफर होने पर घबराएं नहीं, जानिए कैसे वापस मिलेगा आपका पैसा

ऑनलाइन बैंकिन में पैसा ट्रांसफर करते वक्त अगर गलत ट्रांजिक्शन हो जाए, तो घबराएं नहीं. इन तरीकों से आप किसी भी फ्रॉड और धोखाधड़ी से बच सकते हैं. गलती से दूसरे के अकाउंट में पैसा ट्रांसफर होने पर ये तरीका अपनाएं.

डिजिटल युग में हर काम काम ऑनलाइन तरीके से हो रहा है. बैंकिंग, पेमेंट, बुकिंग, शॉपिंग, राशन, दूध और यहां तक कि फल सब्जियां भी आजकल ऑनलाइन मिल रही हैं. वहीं कोरोना वायरस के चलते ऑनलाइन का ट्रेंड और ज्यादा बढ़ गया है. आजकल लोग बैंक जाने से बच रहे हैं. ज्यादातर पेमेंट और मनी ट्रांसफर ऑनलाइन तरीके से ही हो रहे हैं. आपको अपने किसी जानने वाले या फैमिली मैंबर को पैसे भेजने हो तो आप ऑनलाइन मनी ट्रांसफर करते हैं. इससे समय की बचत होती है और आप सुरक्षित भी रहते हैं. लेकिन कई बार हम पेमेंट करते वक्त जल्दबाजी में गलती कर बैठते हैं. ऐसे में पैसा गलत अकाउंट यानि किसी दूसरे के खाते में ट्रांसफर हो जाता है. आप घबरा जाते हैं और समझ नहीं आता कि अब आपका पैसा कैसे वापस आएगा या नहीं आ पाएगा. अगर आपके साथ कभी ऐसा हुआ है तो आज हम आपको बता रहें हैं कि ऐसी स्थिति में आपको क्या करना चाहिए.

दरअसल पिछले कुछ वक्त से ऐसी कई घटनाएं सामने आई हैं जिनमें लोगों का पैसा किसी गलत अकाउंट में ट्रांसफर हो गया. कई लोग ऑनलाइन धोखाधड़ी का शिकार हुए हैं. कई लोगों को बैंक वाले बनकर फर्जी कॉल्स आएं है और डिटेल्स की मांग की गई है. यहां तक कि सिर्फ मिस्ड कॉल देकर भी कई लोगों के खाते से पैसे उड़ाए जा चुके हैं. कोरोना महामारी के वक्त ऐसी घटनाओं में तेजी से इजाफा हो रहा है.

अगर आपका पैसा गलती से किसी दूसरे व्यक्ति के खाते में चला गया है तो आपको सबसे पहले बैंक को सूचित करना है. बैंक आपकी दी गई जानकारी की जांच करेगा कि क्या आपका पैसा गलती से किसी दूसरे खाते में ट्रांसफर हुआ है या फिर किसी ने गलत तरीके से पैसा निकाला है. पूरी जांच करने के बाद बैंक की ओर से आपको पूरा पैसा दिया जाएगा, लेकिन इसके लिए आपको कुछ शर्तें पूरी करनी होंगी.

अकाउंट से पैसा निकलने पर क्या करें?

  • सबसे पहले आपको अपने एटीएम कार्ड नंबर और इंटरनेट बैंकिंग सेवा को बंद करना होगा.
  • पूरे मामले की शिकायत पुलिस में करें. एफआईआर की एक कॉपी बैंक में जमा करनी पड़ेगी.
  • बैंक एफआईआर के आधार पर आपके निकाले गए पैसे की जांच करेगा
  • अगर आपके साथ किसी तरह का फ्रॉड हुआ है, तो आपको पूरा पैसा वापस मिल जाएगा.

गलत अकाउंट में पैसा ट्रांसफर होने पर क्या करें?

  • अगर आपने गलती से किसी दूसरे व्यक्ति के अकाउंट में पैसे ट्रांसफर कर दिए हैं तो सबसे पहले अपने बैंक में जाकर पता लगाएं कि आपने किस शख्स के खाते में पैसे ट्रांसफर किए हैं
  • अब जिस व्यक्ति के खाते में पैसे ट्रांसफर हुए हैं उसके बैंक से जाकर मिलें.
  • गलती से पैसे ट्रांसफर होने का सबूत देने पर आपको पैसा मिल सकता है.
  • रिजर्व बैंक के मुताबकि आपकी अनुमति के बिना पैसा निकाल लिया जाता है तो आपको तीन दिनों के भीतर बैंक इस घटना की जानकारी देनी होगी.
  • ऐसा करने से आपका पैसा बच सकता है. बैंक आपके अकाउंट में पैसा वापस भेज देगा.
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कौन हैं व्हाट्सएप के नए बॉस कुणाल शाह? जानिए कहां से की है पढ़ाई, कितनी होगी सैलरी
कौन हैं व्हाट्सएप के नए बॉस कुणाल शाह? जानिए कहां से की है पढ़ाई, कितनी होगी सैलरी
WhatsApp को मिला नया मुखिया! अब भारत के कुणाल शाह संभालेंगे कमान
WhatsApp को मिला नया मुखिया! अब भारत के कुणाल शाह संभालेंगे कमान
ChatGPT से है आपको खतरा? Signal President ने AI चैटबॉट्स को लेकर दी बड़ी चेतावनी
ChatGPT से है आपको खतरा? Signal President ने AI चैटबॉट्स को लेकर दी बड़ी चेतावनी
क्या आप भी रातभर फोन को चार्जिंग पर लगाते हैं? जानें बैटरी को लंबे समय तक चलाने के लिए क्या है सही तरीका
क्या आप भी रातभर फोन को चार्जिंग पर लगाते हैं? जानें बैटरी को लंबे समय तक चलाने के लिए क्या है सही तरीका

वीडियोज

Sansani | Crime News: लखनऊ अग्निकांड...15 बच्चों का कातिल कौन ? | Lucknow Coaching Fire
Lucknow Coaching Center Fire: लखनऊ अग्निकांड पर योगी का सबसे बड़ा फैसला | Yogi | Latest News
Lucknow Coaching Center Fire: दिल्ली से लखनऊ तक...आग का खेल कब रुकेगा? | Yogi | Aliganj News
Lucknow Coaching Fire Tragedy: परिजनों के आंसूओं' का हिसाब कौन देगा ? | CM Yogi | UP News | ABP News
Lucknow Coaching Center Fire | Sandeep Chaudhary: लखनऊ अग्निकांड...15 मासूमों का हत्याकांड? | Yogi

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US-ईरान डील में उलझा रहा PAK, ट्रंप ने भारत के साथ कर ली बड़ी डिफेंस डील, अपाचे हेलिकॉप्टर बनेगा और घातक
ईरान डील में उलझा रहा PAK, ट्रंप ने भारत के साथ कर ली बड़ी डिफेंस डील, अपाचे बनेगा और घातक
भरत तिवारी एनकाउंटर के बीच CM सम्राट चौधरी की दो टूक, 'सफाई अभियान चलता रहेगा'
भरत तिवारी एनकाउंटर के बीच CM सम्राट चौधरी की दो टूक, 'सफाई अभियान चलता रहेगा'
कांप उठेगा बॉक्स ऑफिस! 'टॉक्सिक' ही नहीं, 'केजीएफ' स्टार यश की आ रहीं ये 5 धमाकेदार फिल्में
कांप उठेगा बॉक्स ऑफिस! 'टॉक्सिक' ही नहीं, 'केजीएफ' स्टार यश की आ रहीं ये 5 धमाकेदार फिल्में
डोपिंग टेस्ट से इनकार, खिलाड़ी पर लगा 4 साल का बैन; 2023 में जीता था खिताब
डोपिंग टेस्ट से इनकार, खिलाड़ी पर लगा 4 साल का बैन; 2023 में जीता था खिताब
तेज झटकों से कांप उठी अफगानिस्तान की धरती, पूर्वी प्रांत हिंदू कुश में आया 5.2 तीव्रता का भूकंप
तेज झटकों से कांप उठी अफगानिस्तान की धरती, पूर्वी प्रांत हिंदू कुश में आया 5.2 तीव्रता का भूकंप
क्रॉस वोटिंग के 'झूठ' का फैसला करेंगे भगवान? कर्नाटक BJP में 'मंदिर शपथ' पर बवाल, दिल्ली तलब हुए नेता!
क्रॉस वोटिंग के 'झूठ' का फैसला करेंगे भगवान? कर्नाटक BJP में 'मंदिर शपथ' पर बवाल, दिल्ली तलब हुए नेता!
शौक पड़ा भारी! Mahindra Thar को कराया मॉडिफाई, अब 4 लाख का इंश्योरेंस क्लेम रिजेक्ट
शौक पड़ा भारी! Mahindra Thar को कराया मॉडिफाई, अब 4 लाख का इंश्योरेंस क्लेम रिजेक्ट
CBSE 12वीं में रांची की बेटी का कमाल, री-इवैल्यूएशन के बाद हासिल किए 500 में 500 नंबर
CBSE 12वीं में रांची की बेटी का कमाल, री-इवैल्यूएशन के बाद हासिल किए 500 में 500 नंबर
Embed widget