एक्सप्लोरर

Google पर भूलकर भी इन चीजों को सर्च नहीं करें, नहीं तो जेल जाना पड़ सकता है.

गूगल पर आजकल हर समस्या का समाधान मिल जाता है. जब भी हमारे मन में कोई सवाल आता है हम सबसे पहले उसे गूगल पर सर्च करते हैं लेकिन बहुत सारा कंटेन्ट ऐसा होता है जो हमें गूगल पर सर्च नहीं करना होता है. आइये जानते हैं कि गूगल पर क्या सर्च नहीं करना चाहिए.

आज के डिजिटल युग में हम अपनी हर समस्या का समाधान गूगल पर सर्च करते हैं. बीमारी से लेकर खाने की रेसिपी तक के बारे में जानने के लिए Google का इस्तेमाल करते हैं. लेकिन गूगल पर हर तरह के नतीजे आते हैं. कई बार गूगल पर बतायी गई चीजें सही होती हैं लेकिन कई बार गलत भी होती हैं. लेकिन क्या आप इस सबसे अहम बात जानते हैं कि गूगल पर सर्च करने वाले कंटेन्ट को लेकर आपको जेल भी जाना पड़ सकता है. इसलिए जब भी गूगल पर कुछ सर्च करें बड़े सोच समझ कर सर्च करें. आज हम आपको ऐसे कंटेन्ट के बारे में बता रहे हैं जिसे भूलकर भी गूगल पर सर्च नहीं करें. नहीं तो आप मुसीबत में फंस सकते हैं. 

बम बनाने का तरीका न करें सर्च 

गूगल पर भूलकर भी बम बनाने का तरीका सर्च न करें. बम बनाने का तरीका या इससे जुड़ी कोई भी चीज सर्च करने की वजह से आप जेल भी जा सकते हैं. आपको बता दें कि जैसे ही आप इस तरह की चीज गूगल पर सर्च करेंगे, तो आपका आईपी एड्रेस सीधा सुरक्षा एजेंसियों तक पहुंच जाएगा. इसके बाद सुरक्षा एजेंसियां आपके खिलाफ कार्रवाई कर सकती हैं. यहां तक कि आपको जेल भी जाना पड़ सकता है.

गूगल पर दवाइयां न करें सर्च

अगर आपकी तबीयत खराब है और आप अपने लक्षणों के आधार पर गूगल पर यह सर्च कर रहे हैं कि आपको कौन-सी बीमारी हैं. साथ ही आप गूगल पर उस बीमारी से ठीक होने के लिए दवाइयां सर्च कर रहे हैं, तो भूलकर भी ऐसा न करें. गूगल पर बताई गई दवाओं से आपकी तबीयत खराब हो सकती है.

अपनी Email ID गूगल पर सर्च करें

इस बात का ध्यान रखें कि कभी भी गूगल पर अपनी पर्सनल ईमेल लॉगइन को सर्च न करें. ऐसा करने पर आपका अकाउंट हैक और पासवर्ड लीक हो सकता है. जिसके बाद आपकी ईमेल आईडी के जरिए आप किसी स्कैम में भी फंस सकते हैं.

गूगल से सीधा मोबाइल ऐप डाउनलोड न करें 

जब हमें कोई ऐप प्ले-स्टोर या फिर ऐप्पल ऐप स्टोर पर नहीं मिलता है, तो हम उसे गूगल पर सर्च करने लगते हैं. इस चक्कर में हम कई बार फर्जी ऐप डाउनलोड कर लेते हैं, जो हमारे डिवाइस को नुकसान पहुंचाने के साथ-साथ हमारा निजी डाटा चोरी कर लेते हैं. ऐसे में किसी ऐप को आप गूगल प्ले स्टोर या फिर ऐप स्टोर से ही डाउनलोड करें.

कस्टमर केयर नंबर

आजकल गूगल पर कई साइट्स पर फर्जी कस्टमर केयर नंबर दिए होते हैं. हमें कई बार किसी कंपनी के कस्टमर केयर नंबर पता नहीं होता है, ऐसे में हम Google का ही सहारा लेते हैं, लेकिन Google पर किसी भी कस्टमर केयर का नंबर सर्च करना नुकसान दायक साबित हो सकता है. इससे आप किसी तरह की ठगी का शिकार हो सकते हैं. आप जब ऐसे नंबर पर कॉल करेंगे तो आपका नंबर हैकर्स के पास पहुंच जाता है. जिसके बाद हैकर्स आपको आपके नंबर पर कॉल करके साइबर क्राइम को अंजाम दे सकते हैं, जिसमें कि SIM Swap जैसी घटनाएं शामिल हैं. इसलिए जिसका कस्टमर केयर नंबर लेना हो उसकी ऑफिशियल साइट पर जाकर ही नंबर लें.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

होटल के Wi-Fi से कनेक्ट होते ही हैक हो जाएगा डेटा! Microsoft की चेतावनी
होटल के Wi-Fi से कनेक्ट होते ही हैक हो जाएगा डेटा! Microsoft की चेतावनी
बारिश में Wi-Fi की स्पीड क्यों हो जाती है स्लो? सिर्फ नेटवर्क की नहीं है गलती
बारिश में Wi-Fi की स्पीड क्यों हो जाती है स्लो? सिर्फ नेटवर्क की नहीं है गलती
बंद हो गई Google Drive की ये सर्विस! तुरंत करें ये काम नहीं तो उड़ जाएगा डेटा
बंद हो गई Google Drive की ये सर्विस! तुरंत करें ये काम नहीं तो उड़ जाएगा डेटा
YouTube से पैसा कमाना हुआ मुश्किल! नए Creators के लिए बदल गए नियम
YouTube से पैसा कमाना हुआ मुश्किल! नए Creators के लिए बदल गए नियम

वीडियोज

The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo
Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी
Govinda ने मां Nirmala Devi को खोने का दर्द किया बयां, बोले- लगा सब कुछ खत्म हो गया

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
AISA अध्यक्ष नेहा बोरा पर स्याही फेंकने वाले आरोपी को मिली जमानत
AISA अध्यक्ष नेहा बोरा पर स्याही फेंकने वाले आरोपी को मिली जमानत
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
'तृषा को डिप्टी CM...', AIADMK विधायक ने CM विजय पर कसा तंज
'तृषा को डिप्टी CM...', AIADMK विधायक ने CM विजय पर कसा तंज
'AI की रेस जीत सकता है चीन', मेटा के CEO जकरबर्ग ने क्यों की ये भाविष्यवाणी?
'AI की रेस जीत सकता है चीन', मेटा के CEO जकरबर्ग ने क्यों की ये भाविष्यवाणी?
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
Embed widget