एक्सप्लोरर

WhatsApp मैसेज में आए इस लिंक पर भूलकर भी न क्लिक न करें, सरकार ने जारी की चेतावनी

इंस्टेंट मैसेजिंग एप व्हाट्सऐप पर आजकल कई तरह के फ्रॉड हो रहे हैं. व्हाट्सऐप पर इन दिनों एक फेक मैसेज सर्कुलेट रहा है. सरकार की ओर से इस तरह के फेक मैसेज को लेकर अलर्ट जारी किया है. आपको भी जानना चाहिए.

कोरोना महामारी के बीच इन दिनों देश में एक व्हाट्सऐप मैसेज काफी सर्कुलेट हो रहा है. इस मैसेज में एक लिंक आपके साथ शेयर किया जाएगा जिसमें आपको लिंक पर क्लिक करने के लिए कहा जाएगा. मैसेज में बताया गया होगा कि आपको कोरोना महामारी के इस दौर में सरकार की ओर से राहत फंड दिया जा रहा है. जानिए आप कैसे इसे पा सकते हैं. अगर आपके व्हाट्सऐप पर कोई ऐसा मैसेज आया है तो आपको सावधान रहने की जरूरत है. सरकार की ओर से सभी यूजर्स को इस तरह के फेक मैसेज से सेचेत रहने की चेतावनी दी गई है. दरअसल ये फेक मैसेज है जिसे हैकर्स के द्वारा सर्कुलेट किया जा रहा है. हैकर्स इसका फायदा उठाकर आपको जाल में फसाने की कोशिश कर रहे हैं. आपको इस तरह के किसी भी मैसेज पर क्लिक करने से बचना है. सरकार भी समय समय पर यूजर्स को अलर्ट करती रहती है.

सरकार ने जारी किया अलर्ट दरअसल सरकार की ओर से PIB Fact Check के ट्विटर हैंडल पर इस बारे में जानकारी दी गई है. इस ट्वीट में ऐसे किसी भी मैसेज को पूरी तरह से फेक बताया गया है. सरकार की ओर से कहा गया है कि कोविड 19 को लेकर ऐसा कोई फंड जारी नहीं किया है. ऐसे में यूजर्स को अलर्ट रहने की जरूरत है. ट्वीट में स्पष्ट किया गया है कि गलती से भी इस मैसेज को किसी को फारवर्ड न करें. इसके अलावा ऐसे किसी भी लिंक पर क्लिक न करने की सलाह दी गई है. सरकार ने चेतावनी दी है कि इस तरह के मैसेज आपके फोन को हैक कर सकते हैं. आपका डाटा चोरी कर बैंक अकाउंट में भी सेंध लगा सकते हैं.

फेक मैसेज को फारवर्ड करने से बचें आपको बता दें कि इस मैसेज में केंद्र सरकार की ओर से कोविड-19 फंड के तौर पर सभी नागरिकों को 1.30 लाख रुपये भुगतान का आदेश देने की बात कही गई है. इसमें 18 साल से ज्यादा उम्र के नागरिकों को फंड मिलने की बात कही गई है. लेकन, ये मैसेज पूरी तरह से फेक है. मैसेज के साथ भेजे गए लिंक पर क्लिक करके फंड के लिए वेरिफाई करने की बात कही गई है.

फर्जी मैसेज से कैसे बचें? वॉट्सऐप पर ऐसे फर्जी मैसेज को लेकर समय-समय पर अलर्ट जारी किया जाता है. 1-आपको ऐसे मैसेज का शिकार बनने से बचने के लिए बहुत सतर्क रहने की जरूरत है. 2-वॉट्सऐप पर किसी Unknown नंबर से आए मैसेज पर विश्वास न करें. 3-हर लिंक पर क्लिक करने से बचे. 4- किसी को भी ऐसी मैसेज फारवर्ड न करें. 5- किसी से भी वॉट्सऐप पर अकाउंट डिटेल्स शेयर न करें.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

40 घंटे तक म्यूजिक, प्रीमियम डिजाइन! Sony ने पेश किया नया Walkman
40 घंटे तक म्यूजिक, प्रीमियम डिजाइन! Sony ने पेश किया नया Walkman
जनरेटर कैसे बनाता है बिजली, इससे कितने एसी चला सकते हैं?
जनरेटर कैसे बनाता है बिजली, इससे कितने एसी चला सकते हैं?
मोटर से लेकर पानी तक, कैसे काम करती हैं फ्रंट लोड और टॉप लोड मशीनें?
मोटर से लेकर पानी तक, कैसे काम करती हैं फ्रंट लोड और टॉप लोड मशीनें?
No-Frost vs Direct-Cool: कौन-सी फ्रिज टेक्नोलॉजी आपके लिए बेहतर है?
No-Frost vs Direct-Cool: कौन-सी फ्रिज टेक्नोलॉजी आपके लिए बेहतर है?

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'हां हम रिजीम चेंज चाहते हैं, कोई जो...', ममता बनर्जी की पार्टी का बड़ा बयान
'हां हम रिजीम चेंज चाहते हैं, कोई जो...', ममता बनर्जी की पार्टी का बड़ा बयान
अनंत सिंह के 9 लोगों की हत्या वाले बयान पर BJP की प्रतिक्रिया, जानें क्या कहा?
अनंत सिंह के 9 लोगों की हत्या वाले बयान पर BJP की प्रतिक्रिया, जानें क्या कहा?
'जेलर 2' की आंधी में 'रणबाली' ने बनाया रिकॉर्ड, बनी विजय देवरकोंडा की 4th बिगेस्ट ओपनर
'जेलर 2' की आंधी में 'रणबाली' ने बनाया रिकॉर्ड, बनी विजय देवरकोंडा की 4th बिगेस्ट ओपनर
48 साल का क्रिकेटर बनेगा टीम इंडिया का नया चीफ सेलेक्टर, अजीत अगरकर की लेगा जगह!
48 साल का क्रिकेटर बनेगा टीम इंडिया का नया चीफ सेलेक्टर, अजीत अगरकर की लेगा जगह!
'उनका भी मौलिक अधिकार', बच्चों के इंटरनेट इस्तेमाल पर रोक की मांग पर SC की अहम टिप्पणी
'उनका भी मौलिक अधिकार', बच्चों के इंटरनेट इस्तेमाल पर रोक की मांग पर SC की अहम टिप्पणी
कर्ज के लिए मोहताज पाक बनेगा IMF-वर्ल्ड बैंक का अध्यक्ष, 1953 के बाद पहली बार मौका
कर्ज के लिए मोहताज पाक बनेगा IMF-वर्ल्ड बैंक का अध्यक्ष, 1953 के बाद पहली बार मौका
6 हफ्तों से ज्यादा खुजली और चकत्ते? हो सकती है बड़ी बीमारी 
6 हफ्तों से ज्यादा खुजली और चकत्ते? हो सकती है बड़ी बीमारी 
किसानों की सबसे ज्यादा कमाई कहां, जानें यूपी-पंजाब जैसे राज्यों का हाल
किसानों की सबसे ज्यादा कमाई कहां, जानें यूपी-पंजाब जैसे राज्यों का हाल
Embed widget