एक्सप्लोरर

क्या Android और iPhone यूजर्स से अलग-अलग किराया वसूलती है Uber? कंपनी ने बता दिया सच

Uber पर ऐसे आरोप लगते रहे हैं कि वह सस्ते और महंगे फोन के आधार पर राइडर्स से अलग-अलग किराया वसूल करती है. अब कंपनी ने सफाई देते हुए इसका पूरा सच बता दिया है.

अगर आप सोशल मीडिया पर हैं तो जरूर सुना होगा कि कैब सर्विस देने वाली कंपनी उबर अलग-अलग फोन के हिसाब से किराया चार्ज करती है. उदाहरण के तौर पर अगर आप किसी राइड को आईफोन से बुक करेंगे तो वह महंगी पड़ेगी, जबकि वही राइड एंड्रॉयड फोन से बुक करने पर सस्ती रहती है. कई लोग स्क्रीनशॉट शेयर कर भी ऐसे मामले दुनिया के सामने लाते रहे हैं. अब इन आरोपों पर उबर का जवाब आया है.

पहले मामला समझें

एक्स पर @seriousfunnyguy हैंडल वाले यूजर ने एक फोटो शेयर की. इसमें एंड्रॉयड फोन में राइड का किराया 290 रुपये दिख रहा है, जबकि आईफोन पर यह 342 रुपये दिखा रहा है. इसके साथ यूजर ने लिखा कि पिकअप पॉइंट, डेस्टिनेश और समय एक ही है, लेकिन 2 अलग फोन्स पर 2 प्रकार का किराया दिख रहा है. मेरे साथ यह हमेशा होता है, जब मुझे मेरी बेटी के फोन से अधिक किराया दिखता है. इसलिए मैं अधिकतर समय अपनी बेटी से ही उबर बुक करने को कहता हूं. क्या किसी और के साथ भी ऐसा होता है?

इसके कमेंट में कई यूजर्स ने उनकी बातों से सहमति जताई और उन्हें कुछ मजाकिया सुझाव भी दिए. कुछ यूजर्स ने कहा कि अगर कोई उबर ज्यादा इस्तेमाल करता है तो उसे किराया ज्यादा दिखता है. 

उबर ने इस पर क्या जवाब दिया?

इस पोस्ट पर उबर का भी जवाब आया है. कंपनी ने अपने रिप्लाई में लिखा कि दो यात्राओं में कई अंतर होते हैं, जिससे किराया प्रभावित होता है. इनमें पिकअप प्वाइंट, ETA और ड्रॉप ऑफ प्वाइंट अलग-अलग होते हैं, जिससे किराये में अंतर आ जाता है. उबर राइडर के फोन की कंपनी देखकर किराये को तय नहीं करती है. 
कंपनी ने अपनी वेबसाइट पर लिखा है कि वह अनुमानित दूरी और ट्रिप के समय के आधार पर किराया निर्धारित करती है. ये अनुमान डिमांड पैटर्न और ट्रैफिक जैसे फैक्टर्स के चलते बदल सकते हैं.

ये भी पढ़ें-

iPhone और Samsung के महंगे फोन्स में भी नहीं मिलते चाइनीज फोन के ये फीचर्स, बढ़ने लगी डिमांड

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

WhatsApp का नया फीचर! अब यूजर्स पहचान सकेंगे AI कंटेंट, जानें कैसे
WhatsApp का नया फीचर! अब यूजर्स पहचान सकेंगे AI कंटेंट, जानें कैसे
टेक सेक्टर में फिर छंटनी का बड़ा झटका! Oracle में 3,000 नौकरियां संकट में, जानें कारण
टेक सेक्टर में फिर छंटनी का बड़ा झटका! Oracle में 3,000 नौकरियां संकट में, जानें कारण
अब AI Agent करेगा UPI Payment, जानें कैसे बदलेगा GPay-PhonePe Transaction?
अब AI Agent करेगा UPI Payment, जानें कैसे बदलेगा GPay-PhonePe Transaction?
Screenless Wearable का ट्रेंड, स्मार्टवॉच से क्यों अलग हैं ये गैजेट्स?
Screenless Wearable का ट्रेंड, स्मार्टवॉच से क्यों अलग हैं ये गैजेट्स?

वीडियोज

अंकित बालियान हत्याकांड में बड़ा खुलासा !
घर का सपना होगा साकार! लखनऊ में 3600 प्लॉट की लॉटरी
SCO Summit में Shehbaz Sharif की 'नौटंकी'..'नॉनस्टॉप'
पिघलते ग्लेशियर से नेपाल में फिर जलप्रलय का खतरा?
GDP के आंकड़ों के पीछे सच क्या?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मुस्लिम धर्मगुरु पर भड़के कांग्रेस के सीएम, कहा-'महिलाएं सिर्फ...'
मुस्लिम धर्मगुरु पर भड़के कांग्रेस के सीएम, कहा-'महिलाएं सिर्फ...'
Exclusive: पंजाब की सियासत में भूचाल मचाने वाली खबर, पुलिस ने भगवंत मान सरकार को फंसाया?
Exclusive: पंजाब की सियासत में भूचाल! मान सरकार बुरी फंसी
राहुल गांधी के लंदन वाले भाषण पर भड़के सावरकर के परपोते, बोले- 'मुसलमानों से...'
राहुल गांधी के लंदन वाले भाषण पर भड़के सावरकर के परपोते, बोले- 'मुसलमानों से...'
एमएस धोनी मानहानि केस में सामने आई 3 नई मांग, मद्रास हाई कोर्ट ने क्या कहा
एमएस धोनी मानहानि केस में सामने आई 3 नई मांग, मद्रास हाई कोर्ट ने क्या कहा
अनुष्का-विराट क्यों हुए लंदन शिफ्ट? माधुरी दीक्षित के पति ने बताई वजह, बोले- ‘सक्सेस एंजॉय नहीं कर सकते’
अनुष्का-विराट क्यों हुए लंदन शिफ्ट? माधुरी दीक्षित के पति ने बता दी असल वजह
दिशा सालियान केस: HC के आदेश पर छलके पिता के आंसू, कहा- सच्चाई की जीत हुई
दिशा सालियान केस: HC के आदेश पर छलके पिता के आंसू, कहा- सच्चाई की जीत हुई
बिहार में लाइब्रेरियन भर्ती का रास्ता साफ, 5 अक्टूबर तक करें आवेदन 
बिहार में लाइब्रेरियन भर्ती का रास्ता साफ, 5 अक्टूबर तक करें आवेदन 
समुद्र किनारे प्रेमी संग घूम रही प्रेमिका पर गिरी बिजली, मौत का वीडियो वायरल
समुद्र किनारे प्रेमी संग घूम रही प्रेमिका पर गिरी बिजली, मौत का वीडियो वायरल
Embed widget