एक्सप्लोरर

अंदाज से मत डालिए इन्वर्टर की बैटरी में पानी, खराब होने में नहीं लगेगा वक्त, जानिए पानी डालने के टिप्स

Inverter Battery : इन्वर्टर की बैटरी में जरूरत से ज्यादा पानी डाला जाता है, तो ये जल्दी खराब हो जाती है. जी हां. एक लेवल से अधिक पानी आपकी बैटरी के लिए घातक हो सकता है.

Inverter Battery : इन्वर्टर में कब और कितना पानी डालना चाहिए? यह सवाल जरूर आपके भी मन में आता रहा होगा. बहुत सारे लोगों को इसके बारे में जानकारी नहीं होती है. ज्यादातर लोग अनजाने में ही अपने मन से इन्वर्टर में पानी डाल देते हैं. यदि आप भी अपने हिसाब से अंदाजा लगाकर पानी डाल रहे हैं तो सावधान. क्योंकि संभवत: आप बड़ी भूल कर रहे हैं. ऐसा करने से आपके इन्वर्टर (बैटरी) को नुकसान भी हो सकता है. तो अब सवाल आता है कि कब और कितना पानी डालना चाहिए? चिंता मत कीजिए, हम इसके बारे में जरूरी जानकारी शेयर कर रहे हैं.

बता दें कि अगर इन्वर्टर की बैटरी में जरूरत से ज्यादा पानी डाला जाता है, तो ये जल्दी खराब हो जाती है. जी हां. एक लेवल से अधिक पानी आपकी बैटरी के लिए घातक हो सकता है. इसके साथ ही करंट लगने और बैटरी में विस्फोट होने की आशंका भी काफी हद तक बढ़ जाती हैं. तो बहुत जरूरी है कि उतना ही पानी डाला जाए, जितने की आवश्यकता है.

बैटरी में पानी डालने के इंडिकेटर

इन्वर्टर की बैटरी में पानी का लेवल बताने के लिए इंडिकेटर दिया गया होता है, ये इंडिकेटर बैटरी के हिसाब से अलग-अलग होते हैं. मतलब सभी इन्वर्टर बैटरियों के लिए एक समान नहीं होते. बैटरी के साथ कंपनी इसके पानी के लेवल की जानकारी के लिए एक बुकलेट भी देती है. इस बुकलेट को पढ़ेंगे तो आपको सब समझ में आ जाएगा. फिर भी बता दें कि अगर आपको बैटरी में लगी स्टिक इंडिकेटर पर दिए गए मार्क से नीचे दिखाई दें तो समझ लीजिए कि आपके इन्वर्टर की बैटरी में पानी डालने की जरूरत है. यदि स्टिक ऊपर है तो फिर आपको टेंशन लेने की जरूरत नहीं है.

गर्मियों में कब डाले इन्वर्टर की बैटरी में पानी?

गर्मियों में इन्वर्टर का पानी जल्दी खत्म होता है. ऐसे में आपको महीने में एक बार जरूर इन्वर्टर के पानी का लेवल चेक कर लेना चाहिए. अगर इंडिटेकर डाउन हैं, तो आपको अपने इन्वर्टर की बैटरी में सावधानीपूर्वक पानी डालना चाहिए.

बैटरी में पानी डालते समय रखें ये ध्यान

जब भी आप अपने इन्वर्टर की बैटरी में पानी डालें, तो आपको कुछ सावधानी जरूर बरतनी चाहिए. जैसे बैटरी में पानी डालते समय इन्वर्टर को ऑफ कर दें और इसके सॉकेट को प्लग में से बाहर निकाल दें. वहीं पानी डालने के लिए प्लास्टिक के किसी छोटे बर्तन या बोतल का इस्तेमाल करें. एक और बात यह भी ध्यान में रखनी चाहिए कि पानी डालने की जगह को पूरी तरह से फिल न करें. इसमें थोड़ी जगह छोड़ दें. लगभग 90 फीसदी तक भर देने में कोई दिक्कत नहीं है. यदि ऊपर तक भरेंगे तो इंडिकेटर लगाते समय पानी निकलकर बाहर आने लगेगा और इससे करंट भी लग सकता है.

खेलें इलेक्शन का फैंटेसी गेम, जीतें 10,000 तक के गैजेट्स 🏆
*T&C Apply
https://bit.ly/ekbabplbanhin

यह भी पढ़ें : 

1 दिसंबर से बदल जाएंगे Sim खरीदने के नियम, फर्जी कॉल्स रोकने के लिए सरकार ने उठाए ये कदम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

AI से सावधान! एंथ्रोपिक ने कहा- एआई मॉडल्स को झूठ बोलना, चालाकी और हेरफेर करना सब आता है
AI से सावधान! एंथ्रोपिक ने कहा- एआई मॉडल्स को झूठ बोलना, चालाकी और हेरफेर करना सब आता है
फ्री में मिल रहे हैं AirPods Pro और Apple Pencil, इन ग्राहकों के लिए स्पेशल ऑफर लाई ऐप्पल
फ्री में मिल रहे हैं AirPods Pro और Apple Pencil, इन ग्राहकों के लिए स्पेशल ऑफर लाई ऐप्पल
अब नहीं करना होगा Left-Right Swipe! AI खुद सर्च करेगा आपके सपनों का साथी
अब नहीं करना होगा Left-Right Swipe! AI खुद सर्च करेगा आपके सपनों का साथी
Meta का नया सेफ्टी प्लान, AI चैट में बच्चों को खतरा दिखते ही पैरेंट्स को करेगा अलर्ट
Meta का नया सेफ्टी प्लान, AI चैट में बच्चों को खतरा दिखते ही पैरेंट्स को करेगा अलर्ट

वीडियोज

Lionel Messi: 39 साल की फुटबॉल मशीन! ABPLIVE
Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'ये जो फोटो-वोटो लाए हैं...', हाइड्रोजन ट्रेन को रवाना करते वक्त SPG को पीएम मोदी ने क्या दिया आदेश?
'ये जो फोटो-वोटो लाए हैं...', हाइड्रोजन ट्रेन को रवाना करते वक्त SPG को पीएम मोदी ने क्या दिया आदेश?
यूपी चुनाव से पहले शामली में निकला जिन्ना का जिन्न, सीएम योगी बोले- कांग्रेस और सपा के लोग इनके उपासक
यूपी चुनाव से पहले शामली में निकला जिन्ना का जिन्न, सीएम योगी बोले- कांग्रेस और सपा के लोग इनके उपासक
आप और सपा के बाद सोनम वांगचुक को मिला कांग्रेस का साथ, पवन खेड़ा ने जंतर-मंतर पहुंचकर की मुलाकात
आप-सपा के बाद सोनम वांगचुक को मिला कांग्रेस का साथ, पवन खेड़ा ने जंतर-मंतर पहुंचकर की मुलाकात
Lenin Box Office Day 7 Worldwide: 'धमाल 4' के आगे 'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
स्पेन या अर्जेंटीना, किसके सिर सजेगा ताज? जानिए कब, कहां और कैसे देखें FIFA World Cup 2026 का महामुकाबला
स्पेन या अर्जेंटीना, किसके सिर सजेगा ताज? जानिए कब, कहां और कैसे देखें FIFA World Cup 2026 का महामुकाबला
राष्ट्रगान की तरह 'वंदे मातरम' को देना होगा सम्मान, नहीं तो... राष्ट्रगीत को लेकर सरकार ला रही नया विधेयक, जानें क्या है ये
राष्ट्रगान की तरह 'वंदे मातरम' को देना होगा सम्मान, नहीं तो... राष्ट्रगीत को लेकर सरकार ला रही नया विधेयक, जानें क्या है ये
बिगड़ती तबीयत, खतरे में जान... सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल का 20वां दिन, डॉक्टरों ने दी ऑर्गन फेलियर की चेतावनी
खतरे में जान... सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल का 20वां दिन, डॉक्टरों ने दी ऑर्गन फेलियर की चेतावनी
Sonam Wangchuk Hunger Strike: लंबे वक्त तक भूख हड़ताल से कौन-से अंग सबसे पहले होते हैं खराब, कब फेल होने लगता है सिस्टम?
लंबे वक्त तक भूख हड़ताल से कौन-से अंग सबसे पहले होते हैं खराब, कब फेल होने लगता है सिस्टम?
Embed widget