एक्सप्लोरर

व्हाट्सऐप पर 9 चीजें जो आपको 'मुसीबत' में डाल सकती हैं

व्हाट्सऐप नियमित रूप से कई अकाउंट्स पर प्रतिबंध लगाता है. अकाउंट्स को कई कारणों से प्रतिबंधित किया जा सकता है. इसके बारे में हम यहां आपको बता रहे हैं.

व्हाट्सऐप दुनिया भर में सबसे ज्यादा इस्तेमाल किए जाने वाले मैसेजिंग ऐप में से एक है. मेटा-स्वामित्व वाला प्लेटफॉर्म वह टूल बन गया है जिसका उपयोग करोड़ों लोग रोजाना करते हैं. अपने यूजर्स के लिए प्लेटफॉर्म को सुरक्षित रखने के लिए, व्हाट्सऐप नियमित रूप से कई अकाउंट्स पर प्रतिबंध लगाता है. अकाउंट्स को कई कारणों से प्रतिबंधित किया जा सकता है. इसके बारे में हम यहां आपको बता रहे हैं.

व्हाट्सऐप द्वारा वायरस या मैलवेयर वाली फाइलों को शेयर करना सख्त मना है. ऐसी खतरनाक फाइलें भेजना जो अन्य यूजर्स के डिवाइस को नुकसान पहुंचा सकती हैं, ऐसा करने पर आपको WhatsApp द्वारा बैन किया जा सकता है.

सहमति के बिना फोन नंबर शेयर न करें या अवैध सोर्स से प्राप्त डेटा का उपयोग WhatsApp पर यूजर्स को मैसेज भेजने या उन्हें ग्रुप्स में जोड़ने के लिए न करें. ऐसा करने से आपका अकाउंट प्लेटफॉर्म से बैन हो सकता है.

व्हाट्सऐप पर फेक अकाउंट बनाना या किसी और का प्रतिरूपण करना भी आपको प्लेटफॉर्म से बैन करा सकता है. जब व्हाट्सऐप बिजनेस की बात आती है, तो धोखेबाज अक्सर यूजर्स को ठगने के लिए फर्जी अकाउंट बनाते हैं.

व्हाट्सऐप का उपयोग करके बल्क मैसेज, ऑटो-मैसेज या ऑटो-डायल न करें. व्हाट्सऐप मशीन लर्निंग टेक्नोलॉजी और यूजर्स की रिपोर्ट दोनों का उपयोग उन अकाउंट का पता लगाने और उन पर बैन लगाने के लिए करता है जो ऑटोमेटेड मैसेज भेजते हैं.

अनधिकृत या ऑटोमेटिक तरीके से अकाउंट या ग्रुप बनाना, या व्हाट्सऐप के मॉडिफाइड वर्जन का उपयोग करना भी आपको बैन करा सकता है. आपको ऐसे ऑनलाइन टूल का उपयोग करने से बचना चाहिए जो आपको आसानी से कई ग्रुप बनाने में मदद करते हैं.

व्हाट्सऐप के मुताबिक, ब्रॉडकास्ट मैसेज के लगातार उपयोग से लोग आपके मैसेज की रिपोर्ट कर सकते हैं, और कंपनी को कई बार रिपोर्ट किए गए अकाउंट पर बैन लगाना पड़ सकता है.

व्हाट्सऐप के अनुसार, यदि कोई कॉन्टेक्ट आपको मैसेज भेजने से रोकने के लिए कहता है, तो आपको कॉन्टेक्ट को अपनी एड्रेस बुक से हटा देना चाहिए और उनसे दोबारा कॉन्टेक्ट करने से बचना चाहिए. यदि अन्य यूजर्स शिकायत दर्ज करते हैं, तो आपका व्हाट्सऐप अकाउंट बैन हो सकता है.

एक और चीज जो आपको व्हाट्सऐप से हटा सकती है, वह है व्हाट्सऐप ऐप के कोड के साथ खेलना या उसमें बदलाव करना. जैसा कि कंपनी अपने नियम और शर्तों में कहती है, "... रिवर्स इंजीनियर, परिवर्तन, संशोधन, डीकंपाइल करना, या हमारी सर्विस से कोड निकालना."

जीबी व्हाट्सऐप और व्हाट्सऐप प्लस जैसे थर्ड-पार्टी ऐप्स का उपयोग करने पर भी आपको व्हाट्सऐप से बैन किया जा सकता है. जैसा कि कंपनी अपनी वेबसाइट पर कहती है, "व्हाट्सऐप प्लस एक ऐसा एप्लिकेशन है जिसे व्हाट्सऐप द्वारा विकसित नहीं किया गया था, न ही यह व्हाट्सऐप द्वारा अधिकृत है. व्हाट्सऐप प्लस के डेवलपर्स का व्हाट्सऐप से कोई संबंध नहीं है, और हम व्हाट्सऐप प्लस का सपोर्ट नहीं करते हैं."

यह भी पढ़ें: WhatsApp पर Block होने के बाद भी ऐसे भेजें मैसेज, चुपके से जान लीजिए यह Secret ट्रिक

यह भी पढ़ें: फ्रेंड हो या गर्लफ्रेंड, Google Maps पर ऐसे ट्रैक करें Live Location, आसान है तरीका

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पानी का TDS मापना क्यों जरूरी? प्यूरीफायर की इस टेक्नोलॉजी को समझें
पानी का TDS मापना क्यों जरूरी? प्यूरीफायर की इस टेक्नोलॉजी को समझें
Wi-Fi से कनेक्ट नहीं हो रहा Windows लैपटॉप? इन सेटिंग्स पर दें ध्यान
Wi-Fi से कनेक्ट नहीं हो रहा Windows लैपटॉप? इन सेटिंग्स पर दें ध्यान
WhatsApp पर चैट कितनी प्राइवेट, जानें आपका डेटा कितना सुरक्षित?
WhatsApp पर चैट कितनी प्राइवेट, जानें आपका डेटा कितना सुरक्षित?
गैजेट्स के बाद अब गरमा-गरम खाना भी डिलीवर करेगा Flipkart
गैजेट्स के बाद अब गरमा-गरम खाना भी डिलीवर करेगा Flipkart

वीडियोज

Vijayadashami 2026 | Ravana Dahan: अत्याचार का हुआ अंत, श्रीराम की शक्ति विजयंत | Dussehra 2026
Chitra Tripathi: अराजकता में 'आस्था', किसने चुना ये 'रास्ता'? | Mohan Bhagwat | BJP | Congress | ABP
Punjab Politics | Breaking: Amit Shah का मिशन पंजाब...नशा माफिया के खिलाफ आर-पार की जंग! | ABP News
YRKKH:🙄Armaan-Maira निकले मूड फ्रेश करने, रास्ते में हुई Kabir से हैरान करने वाली मुलाकात! #sbs
Bollywood News: रिलीज़ से पहले ही 'रामायण' की एडवांस बुकिंग के आंकड़ों और क्रेज को लेकर चर्चाएं तेज (20.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘दिल्ली पुलिस अन्याय कर रही…’, CJP नेताओं की हिरासत पर बोले तमिलनाडु BJP के पूर्व प्रेसिडेंट
‘दिल्ली पुलिस अन्याय कर रही…’, CJP नेताओं की हिरासत पर बोले तमिलनाडु BJP के पूर्व प्रेसिडेंट
'देश को कमजोर करने की कोशिश करने वालों के अंदर रावण', दशहरा कार्यक्रम में बोले CM योगी
'देश को कमजोर करने की कोशिश करने वालों के अंदर रावण', दशहरा कार्यक्रम में बोले CM योगी
'भारत रिफाइनिंग के क्षेत्र में...', जयशंकर से मिलकर बोले रुबियो, ट्रेड डील पर दिया बड़ा बयान
'भारत रिफाइनिंग के क्षेत्र में...', जयशंकर से मिलकर बोले रुबियो, ट्रेड डील पर दिया बड़ा बयान
अनोखा नियम! ZIM बल्लेबाज क्लीन बोल्ड, नो-बॉल नहीं थी गेंद; फिर भी AFG को नहीं मिला विकेट
अनोखा नियम! ZIM बल्लेबाज क्लीन बोल्ड, नो-बॉल नहीं थी गेंद; फिर भी AFG को नहीं मिला विकेट
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
ये सोनू-मोनू हैं... जंगली भालुओं को हाथ से खाना खिलाते दिखे संत, खौफ में यूजर्स
ये सोनू-मोनू हैं... जंगली भालुओं को हाथ से खाना खिलाते दिखे संत, खौफ में यूजर्स
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
Embed widget