एक्सप्लोरर

BSNL का Diwali Gift: अब 28 या 30 नहीं, पूरे 35 दिनों की मिलेगी वैलिडिटी, टेंशन में आए Jio और Airtel!

BSNL vs Jio: जियो और एयरटेल जैसी कंपनियों को कड़ी टक्कर देने के लिए बीएसएनएल के एक नया तरीका ढूंढा है और इसके लिए एक नया प्लान पेश किया है. आइए हम आपको इस प्लान के बारे में बताते हैं.

BSNL New Plan: इस साल जुलाई के महीने में भारत की तीन बड़ी प्राइवेट टेलीकॉम कंपनियों ने अपने-अपने प्रीपेड और पोस्टपेड रिचार्ज प्लान्स की कीमत बढ़ा दी. इस बढ़ोतरी से पूरे देश के टेलीकॉम यूज़र्स प्रभावित हुए क्योंकि देश की आबादी का एक बहुत बड़ा हिस्सा इन तीन कंपनियों यानी रिलायंस जियो, भारती एयरटेल और वोडाफोन-आइडिया से जुड़ा हुआ है.

जियो-एयरटेल को टक्कर देने की तैयारी

हालांकि, जब इन तीन कंपनियों ने अपने-अपने रिचार्ज प्लान्स की कीमतों में बढ़ोतरी की तो भारत की सरकारी टेलीकॉम कंपनी बीएसएनएल ने उल्टा दांव खेला. बीएसएनएल ने इस मौके को भुनाते हुए प्राइवेट कंपनियों के ग्राहकों को लुभाना शुरू कर दिया और उसके लिए न सिर्फ अपने रिचार्ज प्लान को सस्ता किया बल्कि कई आकर्षक ऑफर्स भी पेश किए और अपनी कनेक्टिविटी को बेहतर करने के लिए भी कई जरूरी कदम उठाए.

बीएसएनएल, जियो, एयरटेल और वीआई को कड़ी टक्कर देने के लिए लगातार अपने आकर्षक रिचार्ज प्लान्स को पेश कर रही है, जिसका उन्हें फायदा भी देखने को मिल रहा है. इसी क्रम में बीएसएनएल ने एक नया और धांसू प्लान पेश किया है. इस प्लान में यूज़र्स को 30 दिन से भी ज्यादा की वैधता मिलेगी, जबकि आजकल बाकी कंपनियां 28 की वैधता को ही एक महीने का प्लान मानती है.

35 दिनों की वैधता वाला प्लान

बीएसएनएल के इस नए प्लान की कीमत मात्र 107 रुपये है. इस प्लान में यूज़र्स को सिर्फ 28 या 30 दिनों की नहीं बल्कि 35 दिनों की वैधता मिलती है. इसका मतलब है कि यूज़र्स को लगभग 3 रुपये प्रति दिन का खर्च आएगा और इसी खर्च में वो अपनी सिम कार्ड को एक्टिव रख सकते हैं. 

इस प्लान के साथ यूज़र्स को 200 मिनट फ्री कॉलिंग मिलती है. 200 मिनट खत्म होने के बाद यूज़र्स को लोकल कॉल के लिए 1 रुपये प्रति मिनट और एसटीडी कॉल के लिए 1.3 रुपये प्रति मिनट का चार्ज देना पड़ता है. 

बीएसएनएल के ऐसे प्लान्स यूज़र्स को लगातार प्रभावित कर रहे हैं और यूज़र्स भी महंगे रिचार्ज प्लान के चक्कर को छोड़कर बीएसएनएल की ओर आकर्षित हो रहे हैं. ट्राई ने हाल ही में पेश की अपनी लेटेस्ट रिपोर्ट में भी इस बात का प्रमाण दिया था. ट्राई की रिपोर्ट के मुताबिक जुलाई 2024 में प्राइवेट कंपनियों द्वारा रिचार्ज प्लान्स की रेट बढ़ाए जाने के बाद सबसे ज्यादा नए यूज़र्स बीएसएनएल के साथ जुड़े हैं, जबकि जियो, एयरटेल और वीआई तीनों कंपनियों ने अपने लाखों पुराने ग्राहकों को खो दिया है.

इसका मतलब साफ है कि अगर बीएसएनएल अपनी BSNL 4G और BSNL 5G कनेक्टिविटी को मजबूत कर लेता है तो फिर जियो और एयरटेल जैसी कंपनियों के बुरे दिन शुरू हो सकते हैं.

यह भी पढ़ें:

Vodafone-Idea ने गेमर्स को दिया शानदार गिफ्ट, ‘Vi Game to Fame’ ईस्पोर्ट्स टूर्नामेंट का किया ऐलान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अब चश्मे में मिलेगा ChatGPT? Nothing बना रहा है AI Smart Glasses!
अब चश्मे में मिलेगा ChatGPT? Nothing बना रहा है AI Smart Glasses!
ऑनलाइन विज्ञापनों से कैसे जासूसी कर रहा था इजरायल? रिसर्च में खुलासा
ऑनलाइन विज्ञापनों से कैसे जासूसी कर रहा था इजरायल? रिसर्च में खुलासा
अब ऐप डाउनलोड के साथ खरीदें फोन! Google Play Store में आया नया फीचर
अब ऐप डाउनलोड के साथ खरीदें फोन! Google Play Store में आया नया फीचर
कितने का आता है फेसियल रिकॉग्निशन कैमरा, क्या-क्या होते हैं फीचर्स?
कितने का आता है फेसियल रिकॉग्निशन कैमरा, क्या-क्या होते हैं फीचर्स?

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिजीत दीपके की हिरासत पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
अभिजीत दीपके को हिरासत में लेने पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
मेकअप टिप्स; इंडियन स्किन टोन के लिए ऐसे चुनें सही फाउंडेशन और ब्लश
मेकअप टिप्स; इंडियन स्किन टोन के लिए ऐसे चुनें सही फाउंडेशन और ब्लश
Embed widget