एक्सप्लोरर

JioPhone Next Booking: इंतजार खत्म, आज से शुरू हो जाएगी JioPhone Next की बिक्री, इस तरह बुक करें अपना फोन

JioPhone Next : JioPhone Next का लंबा इंतजार आज खत्म हो रहा है. लॉन्चिंग के बाद आज से इस फोन की बिक्री शुरू हो जाएगी. आइए जानते हैं इसकी खासियत के बारे में और आप कैसे कर सकते हैं इसकी बुकिंग.

JioPhone Next : JioPhone Next का लंबा इंतजार आज खत्म हो रहा है. लॉन्चिंग के बाद आज से इस फोन की बिक्री शुरू हो जाएगी. Jio ने इस फोन को Google के साथ मिलकर बनाया है. कम दाम में ज्यादा फीचर्स की वजह से यह स्मार्टफोन लगातार सुर्खियों में बना हुआ है. आइए विस्तार से जानते हैं इस फोन की खासियत के बारे में और आप कैसे कर सकते हैं इसकी बुकिंग.

कंपनी ने दिया है Easy EMI का ऑप्शन

यह फोन हर कोई खरीद सके और इसे लेते वक्त पैसे की अड़चन न आए, इसका ध्यान जियो ने रखा है. अगर आपके पास एक साथ 6400 रुपये नहीं हैं और आप क्रेडिट कार्ड भी यूज नहीं करते तो भी आप JioPhone Next खरीद सकते हैं. दरअसल, कंपनी ने इसके लिए Easy EMI का ऑप्शन दिया है. इसके तहत इसे 1999 रुपये का डाउन पेमेंट देकर भी खरीदा जा सकता है. इसके बाद बाकी रकम आप ईएमआई में दे सकते हैं. ईएमआई के लिए आपको 18 और 24 महीने का ऑप्शन मिलेगा. 18 महीने वाले प्लान में 250 रुपये महीने की ईएमआई बनेगी, जबकि 24 महीने वाली स्कीम में 300 रुपये महीने की ईएमआई देनी होगी.

इस तरह कर सकते हैं बुकिंग

इस फोन को आप Jio Mart Digital  स्टोर पर जाकर खरीद सकते हैं. इसके अलावा आप जियो की वेबसाइट पर ऑनलाइन बुकिंग भी कर सकते हैं. ऑनलाइन बुकिंग का तरीका कुछ ऐसा होगा.

  • पहले jio.com/next पर जाएं. यहां आपको I am Interested ऑप्शन पर क्लिक करना होगा.
  • अब अपना मोबाइल नंबर और नाम डालें, इसके बाद जेनरेट ओटीपी पर क्लिक करें. ओटीपी डालकर वेरिफिकेशन कंप्लीट कर लें.
  • अगले स्टेप में अपना एड्रेस, पिन कोड आदि भरें.
  • वहीं अगर आप वॉट्सऐप से इसे बुक करना चाहते हैं तो 7018270182 नंबर पर HI लिखकर भेजें. इसके बाद इस फोन को लेकर अपनी रुचि दर्ज कराएं. जब आपके पास कंपनी की तरफ से कन्फर्मेशन आ जाए तो नजदीकी जियोमार्ट रिटेलर पर जाकर अपना फोन रिसीव कर लें.  

फीचर्स भी हैं खास

यह फोन Pragati OS पर काम करता है. इसमें 5.45 इंच का HD+ (720x1440 Pixel) डिस्प्ले है. फोन में 3 प्रोटेक्शन के साथ कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास है. फोन 1.3 GHz Qualcomm Snapdragon 215 प्रोसेसर के साथ आता है. फोन में 2 जीबी और जीबी स्टोरेज क्षमता है, इसे 512 जीबी तक बढ़ा सकते हैं. कैमरा की बात करें तो फोन में 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 8 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा है. फोन की बैटरी 3500 mAh की है. फोन में डुअल सिम लगा सकते हैं. इसमें वॉयस असिस्टेंट पर भी काफी काम किया गया है. आप ओपन ऐप और मैनेज सेटिंग जैसी कमांड बोलकर भी स्मार्टफोन को ऑपरेट कर सकते हैं. सबसे अहम फीचर्स इसका Read Aloud है. यह यूजर्स को ऑन स्क्रीन कॉन्टेंट पढ़कर देगा. यह कॉन्टेंट को उसी भाषा में पढ़ेगा जिसे इस्तेमाल करने वाला समझता है. इसमें ट्रांसलेट का ऑप्शन भी दिया है. फोन की कीमत 6500 रुपये रखी गई है.

ये भी पढ़ें

Amazon Sale: छोटी बहन हो या बड़ी बहन, दोनों को पक्का पसंद आयेंगे ये भाई दूज के गिफ्ट, एमेजॉन की सेल में 75% की छूट

WhatsApp Diwali Sticker: दिवाली के लिए WhatsApp लेकर आया खास 'Happy Diwali' स्टिकर पैक, ऐसे करें डाउनलोड

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Google Firebase पर सरकार का बड़ा एक्शन, सैकड़ों अकाउंट होंगे बंद
Google Firebase पर सरकार का बड़ा एक्शन, सैकड़ों अकाउंट होंगे बंद
OpenAI बिना डेटा देखे AI मिसयूज पर रखेगा नजर, जानें कैसे?
OpenAI बिना डेटा देखे AI मिसयूज पर रखेगा नजर, जानें कैसे?
Gemini Free Student Plan: कॉलेज स्टूडेंट्स के लिए Google का बड़ा ऑफर, 1 साल के लिए AI प्लान बिल्कुल फ्री
कॉलेज स्टूडेंट्स के लिए Google का बड़ा ऑफर, 1 साल के लिए AI प्लान बिल्कुल फ्री
Smartwatch Technology : स्मार्ट वॉच को कैसे पता चलता है आपने 5000 कदम चल लिए, जानें टेक्नोलॉजी
स्मार्ट वॉच को कैसे पता चलता है आपने 5000 कदम चल लिए, जानें टेक्नोलॉजी

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
बांकीपुर में BJP क्यों हारी? नीरज सिन्हा ने पहली बार बताया कारण
बांकीपुर में BJP क्यों हारी? नीरज सिन्हा ने पहली बार बताया कारण
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
कौन हैं साहिल लोचब, जिसे लेकर FIR दर्ज कराने थाना पहुंचे राहुल गांधी
कौन हैं साहिल लोचब, जिसे लेकर FIR दर्ज कराने थाना पहुंचे राहुल गांधी
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
Embed widget