एक्सप्लोरर

कहीं यह नंबर आपका तो नहीं? सरकार ने 24 हजार से ज्यादा मोबाइल कनेक्शन किए सस्पेंड

DoT Big Action: दूरसंचार विभाग ने 24 हजार 228 मोबाइल कनेक्शन को सस्पेंड कर दिया है. इसके साथ ही टेलीकॉम सर्विस प्रोवाइडर से इन्हें ब्लॉक करने का निर्देश भी दिया गया है.

DoT Acts Against Cyber Crime: भारत में साइबर क्राइम और ऑनलाइन धोखाधड़ी के मामलों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है. इसी को देखते हुए दूरसंचार विभाग (DoT) ने इसे रोकने के लिए बड़ा कदम उठाया है. दरअसल, दूरसंचार विभाग ने 24 हजार 228 मोबाइल कनेक्शन को सस्पेंड कर दिया है. दूरसंचार विभाग के मुताबिक, ये मोबाइल कनेक्शन 42 Unique International Mobile Equipment Identity (IMEI) से जुड़े पाए गए और बार-बार धोखाधड़ी में शामिल होने को लेकर भी इन पर शक है. 

दूरसंचार विभाग ने टेलीकॉम सर्विस प्रोवाइडर से इन आईएमईआई नंबरों को ऑल इंडिया बेसिस पर ब्लॉक करने का निर्देश दिया है. साइबर जालसाज कथित तौर पर इन मोबाइल नंबरों का यूज साइबर क्राइम और अन्य धोखाधड़ी गतिविधियों के लिए कर रहे थे.

चक्षु पोर्टल पर लगातार दर्ज हो रही शिकायत 

लोग अपने साथ हुई ऑनलाइन धोखाधड़ी के मामलों की शिकायत सरकार की ओर से बनाए गए चक्षु पोर्टल पर दर्ज करवा सकते हैं. हाल के समय में चक्षु पोर्टल पर धोखाधड़ी के मामलों की शिकायत में इजाफा देखा गया है. इसी को देखते हुए दूरसंचार विभाग ने धोखाधड़ी को खत्म करने के लिए ये कदम उठाया है. इससे पहले फ्रॉड मैसेजेस को लेकर भी लोगों को पीआईबी अलर्ट कर चुकी है, जहां पर हैकर्स KYC प्रोसेस के नाम पर लोगों की बैंक डिटेल्स चोरी कर लेते हैं. 

IMEI नंबर क्या होता है?

आईएमईआई का पूरा नाम इंटरनेशनल मोबाइल इक्विपमेंट आइडेंटिटी है. ये एक 15 नंबरों का युनिक कोड होता है. आईएमईआई मोबाइल फोन की पहचान करता है. इसके अलावा किसी भी फोन नंबर और नेटवर्क से जुड़ी जानकारी हासिल करने में मदद करता है. आसान भाषा में आईएमईआई नंबर को फोन का डिजिटल फिंगरप्रिंट कहा जाता है. खोए या फिर चोरी हुए फोन को इसकी मदद से आप ट्रैक भी कर सकते हैं. आईएमईआई नंबर से आपको फोन के मॉडल, निर्माण की जगह, और सीरियल नंबर जैसी जानकारी मिल जाती है.

यह भी पढ़ें:-

बड़े-बड़े रिचार्ज को फेल कर रहा 11 रुपये वाला ये छोटू सा प्लान, मिल रहा 10GB डेटा 

 

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

AI अपना रहीं भारतीय कंपनियां, क्या साइबर हमलों का जोखिम भी बढ़ेगा?
AI अपना रहीं भारतीय कंपनियां, क्या साइबर हमलों का जोखिम भी बढ़ेगा?
बिना इंटरनेट भी मिलेंगे जरूरी डॉक्यूमेंट, Google Drive में ऑन करें ये फीचर
बिना इंटरनेट भी मिलेंगे जरूरी डॉक्यूमेंट, Google Drive में ऑन करें ये फीचर
क्लाउड स्टोरेज चुनते समय न करें ये गलती, खतरे में पड़ सकता है आपका डेटा
क्लाउड स्टोरेज चुनते समय न करें ये गलती, खतरे में पड़ सकता है आपका डेटा
घर के लिए गीजर खरीदने जा रहे हैं, जानें मार्केट में क्या-क्या ऑप्शन?
घर के लिए गीजर खरीदने जा रहे हैं, जानें मार्केट में क्या-क्या ऑप्शन?

वीडियोज

सगाई के बाद... किडनैपिंग का प्लान !
विपक्षी मार्च..'शिव बारात' या 'अराजक जमात'?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब क्या करेंगे?
CEC पर बवाल...अब सुप्रीम कोर्ट ही करेगा समाधान?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi का 'तांडव'!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जेलेंस्की ने मांगा 60 दिन का युद्धविराम, रूस बोला- चुनाव के दिन ही रोकेंगे हमले
जेलेंस्की ने मांगा 60 दिन का युद्धविराम, रूस बोला- चुनाव के दिन ही रोकेंगे हमले
जंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'डर और...'
जंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'डर और...'
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
नुसरत भरूचा की हुई रीढ़ की हड्डी की सर्जरी, हॉस्पिटल में नर्स खिला रहीं खाना, एक्ट्रेस ने दिखाया हाल
नुसरत भरूचा की हुई रीढ़ की हड्डी की सर्जरी, हॉस्पिटल में नर्स खिला रहीं खाना, एक्ट्रेस ने दिखाया हाल
प्रदर्शन के बीच MHA का फैसला, दिल्ली में 20 हजार पैरामिलिट्री जवानों की तैनाती
प्रदर्शन के बीच MHA का फैसला, दिल्ली में 20 हजार पैरामिलिट्री जवानों की तैनाती
'उन करोड़ों लोगों का धन्यवाद जिन्होंने...', इंडिया गठबंधन मार्च के बाद राहुल का बयान
'उन करोड़ों लोगों का धन्यवाद जिन्होंने...', इंडिया गठबंधन मार्च के बाद राहुल का बयान
राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
Embed widget