एक्सप्लोरर

WhatsApp पर गलती से फोटो या मैसेज भेजने पर घबराएं नहीं, अब सालों पुराने मैसेज भी डिलीट हो जाएंगे, जानिए कैसे

व्हाट्सऐप पर कभी किसी को गलती से कोई मैसेज या फोटो भेज दिया हो जिसे आप नहीं भेजना चाहते थे, तो आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है. आप इस सेटिंग से अपने सालों पुराने मैसेज या फोटोज को आसानी से सबके लिए डिलीट कर सकते हैं. जानिए क्या है ट्रिक

व्हाट्सऐप का इस्तेमाल हम सभी करते हैं लेकिन इसके बहुत सारे फीचर्स ऐसे हैं जिनके बारे में कम लोगों को ही पता है. व्हाट्सऐप समय समय पर ऐसे अपडेट्स करता रहता है जिससे यूजर्स को आसानी हो सके. कुछ दिनों पहले व्हाट्सऐप ने अपने यूजर्स के लिए बहुत अच्छा फीचर एड किया था जिसमें अगर कोई मैसेज या फोटो गलती से किसी वॉट्सऐप चैट या ग्रुप में चला जाए, तो उसे 'DELETE FOR EVERYONE' ऑप्शन से सभी के लिए डिलीट किया जा सकता है. इस फीचर से यूजर्स को काफी आसानी हुई. आप अपने भेजे गए मैसेज को रिसीवर के पास से भी डिलीट कर सकते हैं. हालांकि ये फीचर मैसेज भेजने के सिर्फ एक घंटे के भीतर या फिर जब तक सामने वाला आपका मैसेज नहीं पढ़े तभी तक इस्तेमाल किया जा सकता है. उसके बाद 'DELETE FOR EVERYONE' का ऑप्शन इनएक्टिव हो जाता है और आप सिर्फ खुद की चैट विंडो से ही मैसेज डिलीट कर पाएंगे. अगर आपने पहले कभी गलती से किसी को कोई मैसेज या फोटो भेज दिया हो, जो नहीं भेजना चाहिए था. अब आपको डर लगता है कि कहीं आपको उस मैसेज से कोई परेशानी न हो या आपको कोई ब्लैकमेल न करे, तो अब आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है. आज हम आपको व्हाट्सऐप की एक ऐसी ट्रिक के बारे में बताएंगे. जिससे आप अपने सालों पुराने मैसेज या फोटो को भी DELETE FOR EVERYONE कर पाएंगे. आइये जानते हैं क्या है तरीका.

जैसे आपको 24 सितंबर 2019 को 10pm पर भेजा गया कोई मैसेज आपको डिलीट फोर ऑल करना है तो इसके लिए मैसेज पर जाकर डिलीट करने के लिए लॉन्ग प्रेस करें. यहां आपको Cancel और DELETE FOR ME ये दो ऑप्शन नज़र आएंगे. यानी इस मैसेज को आप सिर्फ अपनी चैट विंडो से ही डिलीट कर पाएंगे. लेकिन अगर आपको इस मैसेज को सभी के लिए डिलीट करना है तो नीचे दी गई सेटिंग्स को फॉलो करें. पुराने मैसेज को Delete for all कैसे करें 1- सबसे पहले अपने फोन में इंटरनेट ऑफ कर दें. 2- अब सेटिंग्स पर जाएं और App पर क्लिक करें. 3- App पर जाने के बाद WhatsApp पर क्लिक करें. 4- अब यहां नीचे आपको Force Stop का ऑप्शन दिखेगा उस पर क्लिक करें. 5- अब व्हाट्सऐप पर जाकर जिस मैसेज को डिलीट करना है उसका दिन तारीख और समय नोट कर लें. 6- अब फिर से सेटिंग्स पर जाकर Date and time ऑप्शन पर क्लिक करें. यहां दिखाई दे रहे Use Network Provided Time Zone, Time Zone या Automatic Date and time ऑप्शन को ऑफ कर दें. 7- अब यहां आप उस मैसेज की Date दोबारा सेट करें. वो Date डालें जिस दिन मैसेज भेजा गया था. जैसे आपको 24 सितंबर 2019 का मैसेज डिलीट करना है तो वो डेट डालें. 8- इसी तरह जिस समय पर मैसेज भेजा गया था उससे 10-15 मिनट आगे का Time सेट करें. 9- अब अपना वॉट्सऐप खोलें, आपको वो मैसेज 24 सिंतबर की जगह अब Today में दिखाई देगा. 10- अब इसे आप इसे डिलीट करने के लिए लॉन्ग प्रेस करें. आपको 'DELETE FOR ME' के साथ 'DELETE FOR EVERYONE' का ऑप्शन भी दिखाई देगा. 11- अब आप इस मैसेज या फोटो को सभी के लिए डिलीट कर सकते हैं. 12- अब मैसेज डिलीट करने के बाद इंटरनेट ऑन कर दोबारा Date and time पर जाकर वर्तमान दिन और समय सेट कर लें.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अपने फोन पर कभी न करें ये काम, बड़ा नुकसान होने का है खतरा
अपने फोन पर कभी न करें ये काम, बड़ा नुकसान होने का है खतरा
Amazon Prime Day 2026: 30,000 रुपये तक सस्ते मिलेंगे Galaxy S25 Ultra और iPhone 17 समेत ये फोन, आ रही है सबसे बड़ी सेल
Amazon Prime Day 2026: 30,000 रुपये तक सस्ते मिलेंगे Galaxy S25 Ultra और iPhone 17 समेत ये फोन, आ रही है सबसे बड़ी सेल
दूसरे लोग खोलेंगे तो दिखेगा नया फोन, लेकिन आपको मिलेंगे सारे ऐप्स, क्या आप जानते हैं यह फीचर?
दूसरे लोग खोलेंगे तो दिखेगा नया फोन, लेकिन आपको मिलेंगे सारे ऐप्स, क्या आप जानते हैं यह फीचर?
एप्पल ने बढ़ाई MacBook और iPad की कीमतें, खरीदने से पहले देखे क्या है नया प्राइस
एप्पल ने बढ़ाई MacBook और iPad की कीमतें, खरीदने से पहले देखे क्या है नया प्राइस

वीडियोज

Sansani | Ketan Agrawal Murder Case:मर्डर से ठीक एक दिन पहले सिया और चेतन ने रची थी ये साजिश!
Ketan Murder Case: 350 फीट गहरी खाई...'क्राइम कुंडली' सामने आई! | Bharat ki Baat
Ram Mandir Daan Chori | Sanjay Singh | Champat Rai | Sandeep Chaudhary:राम नाम की लूट का पूरा सच!
Ketan Murder Case | Siya Goyal | ABP News | ABP Report : मर्डर के बाद सिया ने मनाया था जश्न
Ram Mandir Daan Chori | Sanjay Singh | Mahadangal: क्या खतरे में है हिंदुओं की आस्था?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
नागरिकता का प्रमाण, पहचान और मीडिया से सोशल मीडिया तक बहस…, पासपोर्ट क्यों नहीं मजबूत दस्तावेज?
नागरिकता का प्रमाण, पहचान और मीडिया से सोशल मीडिया तक बहस…, पासपोर्ट क्यों नहीं मजबूत दस्तावेज?
भरत तिवारी केस: न्यायिक जांच शुरू होते ही पुलिस का यू-टर्न! FIR से पिता और भाई का नाम हटाया
भरत तिवारी केस: न्यायिक जांच शुरू होते ही पुलिस का यू-टर्न! FIR से पिता और भाई का नाम हटाया
टेस्ट क्रिकेट का 96 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, न्यूजीलैंड के दोनों ओपनर ने जड़े शतक; साझेदारी 300 रनों के पार
टेस्ट क्रिकेट का 96 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, न्यूजीलैंड के दोनों ओपनर ने शतक जड़कर रचा इतिहास
OTT Releases: एक्शन से एडवेंचर तक, भूलकर भी मिस ना करें नेटफ्लिक्स की ये 6 धांसू फिल्में, एक ने तो की थी रिकॉर्ड तोड़ कमाई
एक्शन से एडवेंचर तक, भूलकर भी मिस ना करें नेटफ्लिक्स की ये 6 धांसू फिल्में, एक ने तो की थी रिकॉर्ड तोड़ कमाई
पासपोर्ट मुद्दे पर विपक्ष ने केंद्र को घेरा, उठाए सवाल? पूछा-किस दस्तावेज पर करें यकीन
पासपोर्ट मुद्दे पर विपक्ष ने केंद्र को घेरा, उठाए सवाल? पूछा-किस दस्तावेज पर करें यकीन
अलर्ट: भारत के 'चिकन नेक' तक पहुंचा चीन! नई दिल्ली से बौखलाए ढाका के साथ ड्रैगन ने की बड़ी डील
अलर्ट: भारत के 'चिकन नेक' तक पहुंचा चीन! नई दिल्ली से बौखलाए ढाका के साथ ड्रैगन ने की बड़ी डील
‘अमेरिका के साथ कोई समझौता तब तक नहीं होगा, जब तक...’, US-भारत ट्रेड डील को लेकर केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल का बड़ा बयान
‘अमेरिका संग समझौता तब तक नहीं होगा, जब तक...’, US-भारत ट्रेड डील पर पीयूष गोयल का बड़ा बयान
गूगल से लेकर अमेजन तक, जानिए क्यों भारत में चेक बुक लेकर कतार में खड़े हैं दुनिया के दिग्गज
गूगल से लेकर अमेजन तक, जानिए क्यों भारत में चेक बुक लेकर कतार में खड़े हैं दुनिया के दिग्गज
Embed widget