एक्सप्लोरर

BGMI में दिखेंगी दीपिका पादुकोण, क्राफ्टन ने उन्हें बनाया नया ब्रांड एंबेसडर

BGMI: क्राफ्टन ने दीपिका पादुकोण को नया ब्रांड एंबेस्डर बनाया है. अब बीजीएमआई में दीपिका पादुकोण का एक प्लेयबल कैरेक्टर भी दिखाई देगा. आइए हम आपको इसके बारे में बताते हैं.

BGMI: अगर आप बैटल-रॉयल गेम - बैटलग्राउंड्स मोबाइल इंडिया यानी बीजीएमआई (BGMI) खेलते हैं तो आपके लिए एक बड़ी और खुश करने वाली ख़बर आई है. बीजीएमआई गेम की डेवलपिंग कंपनी क्राफ्टन ने भारतीय सिनेमा जगत की सबसे अच्छी अभिनेत्रियों में से एक दीपिका पादुकोण को बीजीएमआई से जोड़ने का फैसला किया है.

दीपिका पादुकोण बनीं बीजीएमआई की ब्रांड एंबेसडर

क्राफ्टन ने दीपिका पादुकोण को बीजीएमआई का ब्रांड एंबेसडर बनाया है. क्राफ्टन ने दीपिका पादुकोण के साथ एक साल की पार्टनरशिप की है. इस पार्टनरशिप के साथ गेमिंग और एंटरटेनमेंट की दुनिया में नए युग की शुरुआत कर रही हैं. इतना ही नहीं, आने वाले समय में बीजीएमआई में दीपिका पादुकोण का एक स्पेशल कैरेक्टर भी शामिल हो सकता है, जिसके साथ गेम खेलने का अनुभव ही अलग होगा. आइए हम आपको इस नई ख़बर के बारे में बताते हैं. 

इस मजेदार पार्टनरशिप के चलते दीपिका पादुकोण को BGMI में प्लेएबल कैरेक्टर (दो अलग-अलग कैरेक्टर स्किन्स में) के तौर पर प्रदर्शित किया जाएगा जो उनके आइकॉनिक स्टाइल और पर्सोना को समेटे होंगे. इससे पहले, क्राफ्टन ने रणवीर सिंह, हार्दिक पंड्या जैसे कई भारतीय सितारों, और मुंबई इंडियन्स जैसे ब्रांड के साथ भी भागीदारी की है और यह इन-गेम एंटरटेनमेंट की सीमाओं में लगातार विस्तार कर रहा है. दीपिका पादुकोण के साथ मौजूदा पार्टनरशिप इंडियन प्लेयर्स के लिए खासतौर से इमर्सिव गेमिंग अनुभव पेश करने की कंपनी की प्रतिबद्धता दर्शाती है.

दीपिका पादुकोण ने क्या कहा?

क्राफ्टन इंडिया के सीईओ सिएन ह्युनिल सोहन ने कहा कि, “हम ग्लोबल एंबेसडर और आइकन दीपिका पादुकोण के साथ पार्टनरशिप करते हुए बेहद रोमांचित महसूस कर रहे हैं, जो हमारे प्लेयर्स के लिए यादगार पल बनाएगा. गेमिंग और एंटरटेनमेंट की दुनिया को एकसाथ लाकर, जिसमें आज के दौर की सबसे बड़ी स्टार दीपिका पादुकोण काफी आगे हैं, हम BGMI में सही मायने में इमर्सिव और एंगेजिंग अनुभवों को तैयार करने का इरादा रखते हैं.”
 
दीपिका पादुकोण ने कहा, “BGMI फैमिली के साथ एक नए सफर पर निकलने का यह रोमांचक अवसर है. गेमिंग आज भारत में काफी लोकप्रिय हो चुकी है, और मुझे गेमिंग कम्युनिटी की अविश्वसनीय ऊर्जा से जुड़ने का यह अवसर पाकर बेहद खुशी है. इस डायनमिक और एंगेजिंग अवसर से जुड़ना वाकई सम्मान का विषय है. मैं यह देखने को उत्सुक हूं कि मेरे प्रशंसक मेरे इन-गेम अवतार और एक्सक्लुसिव आइटम्स पर कैसी प्रतिक्रिया देते हैं!”

यह भी पढ़ें:

Genshin Impact गेम के मैच वीनिंग टिप्स एंड ट्रिक्स, जो हर बार दिलाएंगे शानदार जीत!

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

क्या मोबाइल टावर भी हो सकते हैं हैक? जानिए क्या है इसकी सच्चाई
क्या मोबाइल टावर भी हो सकते हैं हैक? जानिए क्या है इसकी सच्चाई
क्या आपका स्मार्टफोन भी हमेशा करता है लैग? ये हो सकता है कारण, इस ट्रिक से बन जाएगा सुपरफास्ट
क्या आपका स्मार्टफोन भी हमेशा करता है लैग? ये हो सकता है कारण, इस ट्रिक से बन जाएगा सुपरफास्ट
कैसे करें खराब क्वालिटी वाले सोलर पैनल की पहचान? सस्ते के लालच में हो सकता है बड़ा नुकसान
कैसे करें खराब क्वालिटी वाले सोलर पैनल की पहचान? सस्ते के लालच में हो सकता है बड़ा नुकसान
क्या सच में काम करता है Apple का ये फीचर या बस दिखावा है? सामने आ गई सच्चाई
क्या सच में काम करता है Apple का ये फीचर या बस दिखावा है? सामने आ गई सच्चाई

वीडियोज

Sansani | Crime News : Patna Junction पर सरेआम अपहरण और हत्या!
Special Task S2: Amritsar से Kandhar तक..IC-814 हाईजैक की खौफनाक दास्तान Jagwinder Patial के साथ
Iran US War Update: खत्म हुआ मातम..अब ईरान US पर दागेगा एटम बम? | America | IRGC | Khamenei
Hormuz Strait Deadlock: Qatar-Saudi Arabia के जहाजों पर हमले के बाद भड़के Trump | US - Iran War
Tata Sierra EV AWD drive review: BE6 से बेहतर? #tata #tatasierraev #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पिता खामेनेई के जनाजे में शामिल हुए थे सुप्रीम लीडर मुज्तबा? 'मिस्ट्रीमैन' के राज से उठा पर्दा
पिता खामेनेई के जनाजे में शामिल हुए थे सुप्रीम लीडर मुज्तबा? 'मिस्ट्रीमैन' के राज से उठा पर्दा
Delhi News: दिल्ली के अलीपुर में हादसा, पानी में डूबने से 2 मासूम बच्चों की दर्दनाक मौत
दिल्ली के अलीपुर में हादसा, पानी में डूबने से 2 मासूम बच्चों की दर्दनाक मौत
'मैंने उन्हें छोड़ा था...', दीपिका पादुकोण को डेटिंग के बयान पर मुजम्मिल इब्राहिम ने तोड़ी चुप्पी, दी सफाई
'मैंने उन्हें छोड़ा था...', दीपिका पादुकोण को डेटिंग के बयान पर मुजम्मिल इब्राहिम ने तोड़ी चुप्पी, दी सफाई
'शराब पार्टी सब करो...', भारत से टी20 सीरीज जीतने के बाद ब्रेंडन मैकुलम ने खिलाड़ियों को दी खुली छूट
'शराब पार्टी सब करो...', भारत से टी20 सीरीज जीतने के बाद ब्रेंडन मैकुलम ने खिलाड़ियों को दी खुली छूट
'मौत से चंद घंटे से पहले लिंडसे ने मुझसे की थी बात,' करीबी US सीनेटर की मौत पर ट्रंप का बड़ा खुलासा
'मौत से चंद घंटे से पहले लिंडसे ने मुझसे की थी बात,' करीबी US सीनेटर की मौत पर ट्रंप का बड़ा खुलासा
कश्मीर ही नहीं आपके खेत में भी हो सकती है केसर की खेती, जान लीजिए तरीका
कश्मीर ही नहीं आपके खेत में भी हो सकती है केसर की खेती, जान लीजिए तरीका
परिवार है या जिला? इस घर में रहते हैं 83 लोग, 6 पीढ़ियां एक साथ बनाती है खाना- वीडियो वायरल
परिवार है या जिला? इस घर में रहते हैं 83 लोग, 6 पीढ़ियां एक साथ बनाती है खाना- वीडियो वायरल
जिन्होंने दिलाई बालेन शाह को सत्ता अब वही खींच रहे कुर्सी, नेपाल में फिर सड़कों पर उतरा Gen-Z
जिन्होंने दिलाई बालेन शाह को सत्ता अब वही खींच रहे कुर्सी, नेपाल में फिर सड़कों पर उतरा Gen-Z
Embed widget