एक्सप्लोरर

Google Chrome अपडेट के रूप में चोरी हो रहा डेटा! इन यूजर्स के लिए जारी हुई चेतावनी, जानें पूरी जानकारी

MacBook यूजर्स के लिए एक नई साइबर खतरा सामने आया है, जिसे Ferret नाम दिया गया है. SentinelLabs के शोधकर्ताओं ने इस मैलवेयर की पहचान की है, जो विशेष रूप से MacBook उपयोगकर्ताओं को निशाना बना रहा है.

Google Chrome: MacBook यूजर्स के लिए एक नई साइबर खतरा सामने आया है, जिसे Ferret नाम दिया गया है. SentinelLabs के शोधकर्ताओं ने इस मैलवेयर की पहचान की है, जो विशेष रूप से MacBook उपयोगकर्ताओं को निशाना बना रहा है. यह नया मैलवेयर उत्तर कोरियाई हैकर्स और साइबर अपराधियों से जुड़ा हुआ बताया जा रहा है.

कैसे काम करता है Ferret मैलवेयर?

Ferret खुद को एक गूगल क्रोम अपडेट के रूप में पेश करता है, जिससे यह सुरक्षा प्रणालियों को आसानी से चकमा दे सकता है. इसकी कोडिंग इस तरह से की गई है कि यह असली Chrome अपडेट जैसा दिखता है, जिससे यूजर्स इसे असली समझकर डाउनलोड कर लेते हैं. शोधकर्ताओं के अनुसार, यह मैलवेयर अक्सर फर्जी जॉब इंटरव्यू या अन्य ऑनलाइन इंटरैक्शन के जरिए सिस्टम में प्रवेश करता है.

इंटरव्यू के दौरान उम्मीदवार को "Chrome अपडेट" या "Zoom अपडेट" डाउनलोड करने के लिए कहा जाता है. जैसे ही उपयोगकर्ता इसे डाउनलोड करता है, Ferret मैलवेयर सिस्टम में इंस्टॉल हो जाता है और बैकग्राउंड में सभी संवेदनशील डेटा चुराने लगता है.

Apple ने दी चेतावनी

Apple को इस मैलवेयर की जानकारी है और उसने XProtect फीचर को अपडेट किया है, जिससे Ferret के खतरे को कम किया जा सके. यदि आपने अभी तक अपने MacBook का सिस्टम अपडेट नहीं किया है, तो तुरंत इसे अपडेट करने की सलाह दी जाती है.

MacOS पर मैलवेयर का असर

शोधकर्ताओं के अनुसार, जब यह मैलवेयर एक बार सिस्टम में इंस्टॉल हो जाता है, तो यह कई हानिकारक गतिविधियां शुरू कर देता है, जैसे खुद को वैध सॉफ्टवेयर के रूप में छिपाना – यह एक शेल स्क्रिप्ट का उपयोग करके खुद को Google Chrome अपडेट या Zoom सर्विस के रूप में प्रस्तुत करता है, जिससे यह हर बार सिस्टम स्टार्ट होते ही सक्रिय हो जाता है.

डेटा चोरी – यह मैलवेयर बैकग्राउंड में चलकर संवेदनशील डेटा इकट्ठा करता है और इसे Dropbox के माध्यम से साइबर अपराधियों तक पहुंचा देता है.

क्या हैं बचने के उपाय

  • Ferret ही नहीं, बल्कि ऐसे कई मैलवेयर हैं जो यूजर्स की एक गलती का फायदा उठाकर सिस्टम में घुसते हैं. इससे बचने के लिए आपको कुछ चीजों का पालन करना चाहिए.
  • किसी भी अनजान व्यक्ति द्वारा भेजे गए लिंक पर क्लिक न करें.
  • किसी भी संदिग्ध सॉफ़्टवेयर या अपडेट को डाउनलोड न करें, भले ही यह जॉब इंटरव्यू या आईटी सपोर्ट के नाम पर ही क्यों न दिया गया हो.
  • अपने MacBook को नियमित रूप से अपडेट करें और सुरक्षा सेटिंग्स को मजबूत बनाए रखें.

यह भी पढ़ें:

क्या होती है Ghost Call! जानें कैसे किया जाता है इनका सही इस्तेमाल

स्मार्टफोन, गैजेट्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, साइबर सिक्योरिटी और इंटरनेट टेक्नोलॉजी की दुनिया में मेरा इंटरेस्ट काफी ज्यादा है. मैं यानी हिमांशु तिवारी, ABP LIVE में टेक और डिजिटल सेक्शन का हिस्सा हूं. मैं नई टेक्नोलॉजी को आसान और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाने का काम करता हूं. स्मार्टफोन लॉन्च, वायरल टेक ट्रेंड्स, AI अपडेट्स, सोशल मीडिया फीचर्स और साइबर फ्रॉड जैसे विषयों पर मेरी पकड़ मजबूत है.

टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरों को सिर्फ जानकारी तक सीमित नहीं रखता, बल्कि उन्हें आम लोगों की जरूरत और रोजमर्रा की जिंदगी से जोड़कर पेश करता हूं. खासतौर पर ऐसी खबरों पर काम करना पसंद करता हूं, जो लोगों के डिजिटल एक्सपीरियंस को सीधे प्रभावित करती हैं.

इसके अलावा मुझे नई टेक्नोलॉजी एक्सप्लोर करना, स्मार्टफोन फीचर्स को समझना और डिजिटल ट्रेंड्स पर रिसर्च करना पसंद है. मैं आसान भाषा और आकर्षक अंदाज में लिखने के लिए जाना जाता हूं, जिससे कठिन टेक्निकल बातें भी पाठकों के लिए समझना आसान हो जाती हैं. मैंने परास्नातक माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से उत्तीर्ण की है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

महंगी चिप्स का iPhone 18 Pro पर असर, Apple ने 15% घटाए ऑर्डर
महंगी चिप्स का iPhone 18 Pro पर असर, Apple ने 15% घटाए ऑर्डर
प्रीमियम फोन्स में अब कैमरों की टक्कर, 200MP पर दांव
प्रीमियम फोन्स में अब कैमरों की टक्कर, 200MP पर दांव
स्टारलिंक पर क्या है भारतीय कस्टमर्स की राय? सर्वे में बड़ा खुलासा
स्टारलिंक पर क्या है भारतीय कस्टमर्स की राय? सर्वे में बड़ा खुलासा
फोन में हैं ये ऐप तो बिना इंटरनेट भी हो जाएगी चैटिंग, जानें यहां
फोन में हैं ये ऐप तो बिना इंटरनेट भी हो जाएगी चैटिंग, जानें यहां

वीडियोज

वो दरिंदों के जाल में फंस गई थी !
बिना मंजूरी प्रदर्शन से ज्ञानेश का इस्तीफा हो जाएगा?
Delhi में मेट्रो-रेल बंद करने पर SC ने लगाई फटकार
10 अक्टूबर को लेकर दिल्ली में कैसा 'डर' ?
विपक्ष ने राष्ट्रपति मुर्मू को सौंपा ज्ञापन

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'दिल्ली में आगजनी की साजिश, भारत की कहानी नहीं जंतर-मंतर', CJP प्रोटेस्ट पर BJP
'दिल्ली में आगजनी की साजिश, भारत की कहानी नहीं जंतर-मंतर', CJP प्रोटेस्ट पर BJP
'अंगूर खट्टे हैं', CJP प्रोटेस्ट के बीच ऐसा क्यों बोलीं कंगना रनौत?
'अंगूर खट्टे हैं', CJP प्रोटेस्ट के बीच ऐसा क्यों बोलीं कंगना रनौत?
शतक लगाकर शाइ होप ने किया ऐसा पोस्ट, मच गया बवाल; बीच में आया शुभमन गिल का नाम
शतक लगाकर शाइ होप ने किया ऐसा पोस्ट, मच गया बवाल; बीच में आया शुभमन गिल का नाम
CJP Protest: दिल्ली में मोर्चे पर 43 हजार सुरक्षाकर्मी, पुलिस के साथ कौन-कौन तैनात
CJP Protest: दिल्ली में मोर्चे पर 43 हजार सुरक्षाकर्मी, पुलिस के साथ कौन-कौन तैनात
'शेखर टुनाइट' के फिनाले में गेस्ट थे नाना पाटेकर, अब शेखर सुमन ने कैंसिल किया शो, बोले- 'उनकी जगह कोई नहीं ले सकता'
शेखर सुमन ने कैंसिल किया 'शेखर टुनाइट' का फिनाले, नाना पाटेकर थे गेस्ट
CJP के प्रदर्शन पर नितिन नवीन का विपक्ष पर हमला, बोले- राहुल गांधी के मंसूबे...
CJP के प्रदर्शन पर नितिन नवीन का विपक्ष पर हमला, बोले- राहुल गांधी के मंसूबे...
पीठ पर मासूम और हाथों में जिम्मेदारी, मां के जज्बे ने जीता यूजर्स का दिल
पीठ पर मासूम और हाथों में जिम्मेदारी, मां के जज्बे ने जीता यूजर्स का दिल
Supreme Court Acid Attack Victim: एसिड अटैक पीड़िता के इलाज पर SC सख्त, अस्पताल को दिए कड़े निर्देश
एसिड अटैक पीड़िता के इलाज पर SC सख्त, अस्पताल को दिए कड़े निर्देश
Embed widget