एक्सप्लोरर

OTP के बिना भी आपके अकाउंट से गायब हो सकते हैं पैसे, साइबर अपराधी ले रहें हैं इन एप का सहारा

इन ऐप के जरिए भी गायब हो सकता है आपके अकाउंट से पैसा. साइबर अपराधी लोगों को लगा रहे हैं चूना. बहुत सुरक्षित तरीके से करें इनका इस्तेमाल.

आजकल फोन और इंटरनेट बैंकिंग के बढ़ते इस्तेमाल की वजह से तरह-तरह के साइबर अपराध सामने आ रहे हैं. अभी तक बैंक की ओर से सलाह दी जाती थी कि आप किसी भी अनजान व्यक्ति से अपने डेबिट/क्रेडिट कार्ड का पिन नंबर या ओटीपी नंबर शेयर न करें. इससे आपके बैंक खाते से कोई पैसा नहीं निकाल पाएगा. लेकिन साइबर अपराधियों ने अब एक नया तरीका निकाल लिया है. जिसमें बिना ओटीपी के भी आपके खाते से पैसे उड़ाए जा सकते हैं. शातिर आर्थिक अपराध इन दिनों इस तरह के क्राइम को अंजाम दे रहे हैं. ऐसे अपराधी आपको फोन करके आपको किसी तरह की मदद का ऑफर करते हैं. इसी बहाने आपके फोन या लैपटॉप में किसी तरह की ऐप डाउनलोड करवाते हैं. बस फिर क्या है पल भर में आपकी बैंक से जुड़ी तमाम जानकारी चुराकर आपको चूना लगा दिया जाता है.

कैसे जाल में फंसाते हैं? ये साइबर अपराधी आपको फोन करके अपने जाल में फंसाते हैं. एक घटना के मुताबिक, दिल्ली में रहने वाले सुरेश के पास फोन आया कि उनके पेटीएम अकाउंट का केवाईसी वेरिफिकेशन नहीं हुआ. फोन करने वाले शख्स ने बताया कि अगर केवाईसी वेरिफिकेशन नहीं किया, तो आपका पेटीएम अकाउंट 24 घंटे में बंद कर दिया जाएगा.

सुरेश ने फोन करने वाले शख्स को पेटीएम का कर्मचारी समझते हुए घर आकर वेरिफिकेशन करने के लिए कहा. लेकिन कोरोना का बहाना बना कर फोन करने वाले शख्स ने आने से मना कर दिया. कॉलर ने कहा कि कोरोना की वजह से वो फिजिकल वेरिफिकेशन के लिए नहीं आ सकता. आपको ऑनलाइन वेरिफिकेशन कराना होगा.

फोन करने वाले शख्स ने सुरेश को अपने मोबाइल पर ‘क्विक सपोर्ट’ एप डाउनलोड करने के लिए कहा. इसके बाद सुरेश से आईडी पूछकर कॉलर ने उनके फोन को बड़े ही स्मार्ट तरीके से हैक कर लिया. अब कॉल करने वाले शख्स ने सुरेश को किसी दूसरे अकाउंट से पेटीएम में एक रुपया डालने के लिए कहा.

सुरेश ने अपने आईसीआईसीआई बैंक के क्रेडिट कार्ड से एक रुपया अपने पेटीएम अकाउंट में भेज दिया. इस दौरान उस शख्स ने क्विक सपोर्ट से फोन को हैक कर लिया और सुरेश के क्रेडिट कार्ड का पिन नंबर देख लिया.  कॉल करने वाले शख्स ने कुछ समय के लिए सुरेश को बातों में फंसाए रखा और उनके बैंक खाते और क्रेडिट कार्ड से 9,999 रुपये के दो ट्रांजैक्शन कर 19,998 रुपये निकाल लिए. बाद में सुरेश ने इस मामले में एफआईआर दर्ज कराई.

साइबर अपराध से कैसे बचें? साइबर एक्सपर्ट की मानें तो टीम व्यूवर या क्विक सपोर्ट जैसी ऐप से कोई दूर बैठा व्यक्ति भी आपके फोन या कंप्यूटर पर पूरा अधिकार कर लेता है. इससे कोई भी एक्सिस करके आपके सिस्टम को ठीक कर सकता है. आजकल साइबर अपराधी इनका दुरूपयोग दूसरों के सिस्टम से जानकारी चुराने के लिए कर रहे हैं. 1 -ऐप को डाउनलोड करते समय भी चेतावनी दी जाती है कि इसके आईडी की जानकारी वे केवल उसे ही दें, जिस पर भरोसा हो. 2 -एप की आईडी किसी को बताने से आपकी पर्सनल जानकारी चोरी हो सकती है. 3 -एप को बिना वजह डाउनलोड न करें 4 -सिस्टम में कुछ खराबी आने पर उन्हीं से ठीक कराएं जिन्हें आप व्यक्तिगत तौर पर जानते हों. 5 -कोई अकाउंट में पैसा ट्रांसफर करने के लिए बोले तो ऐसा बिल्कुल न करें.

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Reel बनाने के मिलेंगे 95 लाख रुपये, कहीं नहीं देखी होगी ऐसी Job
Reel बनाने के मिलेंगे 95 लाख रुपये, कहीं नहीं देखी होगी ऐसी Job
ChatGPT हुआ अपडेट, अब यूजर्स को मिलेंगे और भी तेज जवाब
ChatGPT हुआ अपडेट, अब यूजर्स को मिलेंगे और भी तेज जवाब
डिजाइन से स्पेसिफिकेशन्स तक, Samsung Galaxy F70 5G में क्या मिलेगा नया?
डिजाइन से स्पेसिफिकेशन्स तक, Samsung Galaxy F70 5G में क्या मिलेगा नया?
सावधान! आपके फोन में नकली व्हाट्सएप तो नहीं, 5 लाख हुए डाॅउनलोड
सावधान! आपके फोन में नकली व्हाट्सएप तो नहीं, 5 लाख हुए डाॅउनलोड

वीडियोज

Bollywood News: 'कॉफी विद करण 9' में 'विरोश' का तड़का: काउच पर दिखेगा विजय और रश्मिका का रोमांस! (18.10.26)
YRKKH: 🫨Tanya का Damani परिवार से जुड़ा रिश्ता! ढोल-नगाड़ों के साथ Poddar परिवार ने मारी एंट्री #sbs
ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'...तब मेरे ऊपर कोई FIR नहीं करता', CEC विवाद पर राहुल गांधी का बड़ा बयान
'...तब मेरे ऊपर कोई FIR नहीं करता', CEC विवाद पर राहुल गांधी का बड़ा बयान
BJP अध्यक्ष नितिन नवीन के बयान पर इमरान मसूद बोले, 'अगर राहुल गांधी...'
BJP अध्यक्ष नितिन नवीन के बयान पर इमरान मसूद बोले, 'अगर राहुल गांधी...'
CSK रेस से बाहर! IPL2027 से पहले इस टीम को जॉइन करेंगे हार्दिक पांड्या, अश्विन ने दिया हिंट
IPL2027 से पहले इस टीम को जॉइन करेंगे हार्दिक पांड्या, अश्विन ने दिया हिंट
'जेलर 2' ने रविवार को उड़ाए गर्दे, 4 तक 170 करोड़ पार हुआ कलेक्शन
'जेलर 2' ने रविवार को उड़ाए गर्दे, 4 तक 170 करोड़ पार हुआ कलेक्शन
राहुल गांधी ने शिक्षा व्यवस्था को बताया 'बहिष्कार व्यवस्था', कहा- 'पैसा, ताकत...'
राहुल गांधी ने शिक्षा व्यवस्था को बताया 'बहिष्कार व्यवस्था', कहा- 'पैसा, ताकत...'
मणिपुर में उग्रवादियों के बीच गोलीबारी में 3 घायल, दो गांवों को आग में झोंका
मणिपुर में उग्रवादियों के बीच गोलीबारी में 3 घायल, दो गांवों को आग में झोंका
नवाब साहब हुए हैं...नवजात का कूल अंदाज देख नहीं रुकेगी हंसी
नवाब साहब हुए हैं...नवजात का कूल अंदाज देख नहीं रुकेगी हंसी
कैसे शुरू कर सकते हैं नर्सरी बिजनेस, जान लें पूरा प्रॉसेस
कैसे शुरू कर सकते हैं नर्सरी बिजनेस, जान लें पूरा प्रॉसेस
Embed widget