एक्सप्लोरर

फोल्डेबल स्मार्टफोन का बढ़ता क्रेज, Xiaomi 2021 में लॉन्च कर सकता है 3 फोल्डेबल फोन

फोल्डेबल स्मार्टफोन का क्रेज इस साल काफी रहा. यही वजह है कि साल 2021 में कई स्मार्टफोन कंपनियां अपने फोल्डेबल फोन लॉन्च करने की तैयारी में हैं. शाओमी से लेकर वीवी और सैमसंग अगले साल अपने फोल्डेबल फोन लॉन्च कर सकती हैं.

इस साल फोल्डेबल स्मार्टफोन को लेकर लोगों में काफी क्रेज देखने को मिला. 2020 में सैमसंग और मोटोरोला ने अपने फोल्डेबल फोन लॉन्च किए. अब साल 2021 में शाओमी अपने तीन फोल्डेबल स्मार्टफोन्स लॉन्च करने की तैयारी में है. कंपनी की ओर से इस बारे में ट्वीट कर जानकारी दी गई है. डिस्प्ले सप्लाई चेन कंसलटेंट्स यानि DSCC के सीईओ रॉस यंग ने इसके बारे में जानकारी दी है.

यंग के ट्वीट के मुताबिक, मार्केट में अगला फोल्डेबल स्मार्टफोन शाओमी की तरफ से आ सकता है. 2021 में शाओमी मार्केट में 3 नए फोल्डेबल स्मार्टफोन्स लॉन्च कर सकती है. इन स्मार्टफोन को तीन डिजाइन- आउट फोल्डिंग, इन-फोल्डिंग और क्लैमशेल में लॉन्च किया जा सकता है. हालांकि ट्वीट में इस बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई कि ये फोन कब तक लॉन्च किए जा सकते हैं.

हालांकि शाओमी के फोल्डेबल फोन को लेकर हाल ही में एक रिपोर्ट सामने आई थी, जिसमें इसके डिजाइन और फीचर की जानकारी दी गई थी. रिपोर्ट की मानें तो शाओमी के फोल्डेबल फोन का डिजाइन मोटोरोला रेजर से मिलता-जुलता हो सकता है. इसके साथ ही नए फोन में एचडी डिस्प्ले दिया जाएगा. अपकमिंग फोन में पॉप-अप सेल्फी कैमरा हो सकता है. शाओमी ने एक क्लैमशेल टाइप फोन के फोल्डेबल OLED पैनल्स के लिए सैमसंग डिस्प्ले और LG डिस्प्ले को ऑर्डर भी दिया है. फिलहाल कंपनी की ओर से फोन के मॉडल और लॉन्चिंग को लेकर कोई जानकारी नहीं दी गई है.

आपको बता दें साल 2021 में शाओमी के अलावा Vivo और Samsung भी अपना फोल्डेबल फोन लॉन्च करने की तैयारी में हैं. Vivo अपना पहला फोल्डेबल फोन नए साल में लॉन्च कर सकती है. इसका डिजाइन काफी हद तक Samsung Galaxy Fold के जैसा हो सकता है. वहीं सैमसंग भी अपने पुराने Galaxy Z Fold 2 से छोटा फोल्डेबल फोन लॉन्च करने की तैयारी में है.

2021 की शुरुआत में ये WhatsApp फीचर्स होंगे लॉन्च, जानें कैसे यूजर्स एक्सपीरिएंस को बनाएंगे और मजेदार 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Wi-Fi का सिग्नल फुल, फिर भी इंटरनेट स्लो? जानें क्या है वजह
Wi-Fi का सिग्नल फुल, फिर भी इंटरनेट स्लो? जानें क्या है वजह
स्मार्ट गीजर और नॉर्मल गीजर में क्या अंतर? खरीदने से पहले जानें
स्मार्ट गीजर और नॉर्मल गीजर में क्या अंतर? खरीदने से पहले जानें
कीबोर्ड के कुछ बटन नहीं चल रहे, जानें कब बदलनी पड़ती है पूरी यूनिट?
कीबोर्ड के कुछ बटन नहीं चल रहे, जानें कब बदलनी पड़ती है पूरी यूनिट?
हैक न होकर भी कंपनी के लिए खतरा बन सकते हैं AI एजेंट्स: Microsoft ने दी बड़ी चेतावनी
हैक न होकर भी कंपनी के लिए खतरा बन सकते हैं AI एजेंट्स: Microsoft ने दी बड़ी चेतावनी

वीडियोज

Tiger Shroff Firing News: बॉलीवुड लॉरेंस के कितने 'दुश्मन' ? | Breaking | Mumbai | ABP News
मुंबई से फरार...ट्रेन में सवार...कोटा में गिरफ्तार | Sansani | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: टाइगर..'किस्मत' से जिंदा है! | Tiger Shroff Firing | Mumbai Police
Tiger Shroff Firing Case Update | क्या बॉलीवुड को बनाया जा रहा निशाना?। Mumbai Police | Crime News
Sandeep Chaudhary: SIR पर मचे हंगामा का सटीक विश्लेषण! | Gyanesh Kumar | Rahul Gandhi | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
RSS के स्थापना दिवस पर पीएम मोदी ने दी शुभकामनाएं, कहा- 'आने वाले समय में भी देश...'
RSS के स्थापना दिवस पर पीएम मोदी ने दी शुभकामनाएं, कहा- 'आने वाले समय में भी देश...'
Dussehra 2026: दिल्ली-NCR में भीड़ से लेकर ट्रैफिक पर नजर, 13 हजार पुलिसकर्मी अलर्ट
दिल्ली-NCR में भीड़ से लेकर ट्रैफिक पर नजर, 13 हजार पुलिसकर्मी अलर्ट
सौरव दास-आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत क्यों बढ़ाई, कोर्ट ने कहा- 'साफ पता चलता है कि...'
सौरव दास-आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत क्यों बढ़ाई, कोर्ट ने कहा- 'साफ पता चलता है कि...'
Box Office Clash: 23 अक्टूबर को बड़े पर्दे पर महाक्लैश, रिलीज होंगी 'उड़ता तीर' से 'तू है मेरी किरण' तक 8 धांसू फिल्में
23 अक्टूबर को बड़े पर्दे पर महाक्लैश, रिलीज होंगी 8 धांसू फिल्में
विराट-गंभीर की दोस्ती करवानी है, BCCI ने इस वजह से प्रज्ञान ओझा को बनाया चीफ सेलेक्टर
विराट-गंभीर की दोस्ती करवानी है, BCCI ने इस वजह से प्रज्ञान ओझा को बनाया चीफ सेलेक्टर
आज भारत आ रहे अमेरिकी विदेश मंत्री रुबियो, जयशंकर से करेंगे मुलाकात, जानें शेड्यूल
आज भारत आ रहे अमेरिकी विदेश मंत्री रुबियो, जयशंकर से करेंगे मुलाकात, जानें शेड्यूल
रेप पीड़िता को 31वें हफ्ते में गर्भपात की इजाजत, दिल्ली HC की अहम टिप्पणी
रेप पीड़िता को 31वें हफ्ते में गर्भपात की इजाजत, दिल्ली HC की अहम टिप्पणी
'पापा की परी' का दिवाली स्टंट पड़ा भारी! बांहों में फटा रॉकेट
'पापा की परी' का दिवाली स्टंट पड़ा भारी! बांहों में फटा रॉकेट
Embed widget