एक्सप्लोरर

इंजेक्शन नहीं अब लगवाएं नेजल वैक्सीन, बूस्टर डोज के लिए बुकिंग का ये है तरीका...स्लिप भी करें डाउनलोड  

भारत सरकार ने 18 साल से ऊपर के सभी लोगों के लिए भारत बायोटेक की नेजल वैक्सीन को मंजूरी दे दी है. इसके लिए बुकिंग कैसे करनी है वो जानिए. 

कोरोना एक बार फिर फैलने लगा है. इस बार इसके BF.7 वैरिएंट को अत्यधिक संक्रामक बताया जा रहा है. नया वेरिएंट चीन में पहले से ही कहर बरपा रहा है और हर दिन लाखों नए कोविड-19 केस दर्ज हो रहे हैं. चीन के अलावा जापान, अर्जेंटीना, दक्षिण कोरिया और अमेरिका जैसे अन्य देशों में भी कोविड-19 के मामलों में तेजी देखी गई है. भारत सरकार भी कोरोना को लेकर अलर्ट हो गई है और कई हाई लेवल मीटिंग की गई हैं. हालांकि, हमें कोरोना से घबराने या डरने की जरूरत नहीं है क्योंकि हम पहले से ज्यादा सुरक्षित और मजबूत हैं. अधिकतर लोगों को कोरोना की वैक्सीन लग चुकी है. सरकार लोगों से बूस्टर डोज लगाने की अपील कर रही है.

केंद्र सरकार ने बूस्टर डोज के प्रोग्राम में तेजी लाने के लिए भारत बायोटेक की इंट्रानेजल कोविड वैक्सीन को मंजूरी दे दी है. इसका इस्तेमाल हेटेरोलॉगस बूस्टर के रूप में किया जाएगा और ये फिलहाल निजी अस्पतालों में जीएसटी छोड़कर 800 रूपये में उपलब्ध है. यानी आप इसे बूस्टर डोज के तौर पर अब लगवा सकते हैं. फ़िलहाल ये प्राइवेट हॉस्पिटल में वैक्सीनेशन के लिए उपलब्ध है जिसे जल्द सरकारी प्रोग्राम में भी शामिल किया जाएगा. 

इस तरह करनी है बुकिंग

-सबसे पहले COWIN की आधिकारिक वेबसाइट COWIN.GOV.IN पर जाएं 
-इसके बाद अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से लॉग-इन करें
 -अब आपके मोबाइल फोन में एक ओटीपी आएगा जिसे वेबसाइट में डालें 
-लॉग-इन करने के बाद टीके की स्थिति पर क्लिक करें और उपलब्ध बूस्टर खुराक पर टैप करें 
-बूस्टर डोज का विकल्प तभी दिखाएगा जब आपने दोनों डोज ले ली होंगी और आपको तय की गई अवधि पूरी हो गई हो. यानी 9 महीने का गैप हो चुका हो.
-फिर पिनकोड या जिले का नाम के जरिए अपना निकटतम टीकाकरण केंद्र चने.
- नेजल वैक्सीन बतौर बूस्टर खुराक लेने के लिए अपनी पसंदीदा तारीख और समय चुनें और अपॉइंटमेंट फिक्स करें 
-एक बार बूस्टर खुराक लेने के बाद भविष्य में उपयोग के लिए टीकाकरण का प्रमाण पत्र डाउनलोड कर लें

कौन लगवा सकता है नेजल वैक्सीन

18 साल से अधिक आयु के सभी लोग जिन्होंने कोरोना की पहली दो खुराक ले ली हैं वह नेजल वैक्सीन लगवा सकते हैं. फिर चाहे आपने covaxin की डोज ली हो या Covishield. 

यह भी पढ़ें: WhatsApp यूजर्स के लिए बड़ी खबर, अगर आपके पास हैं इनमें से कोई फोन तो आप नहीं कर पाएंगे एप का इस्तेमाल

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

AI से हैक न हो जाए आईफोन, Apple ने इस बार पहले ही कर दिया यह काम
AI से हैक न हो जाए आईफोन, Apple ने इस बार पहले ही कर दिया यह काम
CCTV Camera Power Consumption: CCTV कैमरा एक घंटे में कितनी बिजली खाता है? जानें महीने का पूरा हिसाब-किताब 
CCTV कैमरा एक घंटे में कितनी बिजली खाता है? जानें महीने का पूरा हिसाब-किताब 
WhatsApp पर फोटो भेजते ही हो जाती है Blur? जानिए Original Quality में भेजने की ये आसान ट्रिक
WhatsApp पर फोटो भेजते ही हो जाती है Blur? जानिए Original Quality में भेजने की ये आसान ट्रिक
Laptop Battery Health: Laptop दिनभर चार्जिंग पर लगाकर काम करना सही है या नहीं, क्या इससे खराब हो जाती है बैटरी?
Laptop दिनभर चार्जिंग पर लगाकर काम करना सही है या नहीं, क्या इससे खराब हो जाती है बैटरी?

वीडियोज

Weather Alert: आसमान में बादल हैं, तो फिर बारिश क्यों गायब है? क्या खतरा मंडरा रहा है? ABPLIVE
लॉरेन्स का खूनी प्लान...टारगेट पर सलमान ?
Panna Diamond Mine| Labourer Found Diamond: रातों-रात करोड़पति बना मजदूर!
Climate Change | Global Weather Update | Janhit: मौसम की मार या प्रलय की आहट?
Weather Update | Bharat ki Baat | अलनीनो का आफत काल,मॉनसून का मायाजाल | Latest News | Breaking News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'अगर मैं मुस्लिम होता तो...', कॉकरोच जनता पार्टी के अभिजीत दिपके के बयान ने मचाया बवाल
'अगर मैं मुस्लिम होता तो...', कॉकरोच जनता पार्टी के अभिजीत दिपके के बयान ने मचाया बवाल
राम मंदिर चढ़ावा गबन मामला: CCTV का जिम्मा संभाल रहे अर्जुन देव का ट्रांसफर, 17 साल बाद हटाए गए
राम मंदिर चढ़ावा गबन मामला: CCTV का जिम्मा संभाल रहे अर्जुन देव का ट्रांसफर, 17 साल बाद हटाए गए
'अगर कोई ट्रस्टी मुसलमान होता तो...', राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में असदुद्दीन ओवैसी का तंज
'अगर कोई ट्रस्टी मुसलमान होता तो...', राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में असदुद्दीन ओवैसी का तंज
भारत की हार पर भड़के पूर्व क्रिकेटर मनोज तिवारी, गौतम गंभीर पर कहा- 'ड्रेसिंग रूम में बैठा वह शख्स...'
भारत की हार पर भड़के पूर्व क्रिकेटर मनोज तिवारी, गौतम गंभीर पर कहा- 'ड्रेसिंग रूम में बैठा वह शख्स...'
Deeol Band 2 BO Collection Day 40: 10 करोड़ बजट और 634% प्रॉफिट, 40 दिनों से बॉक्स ऑफिस लूट रही ये मराठी फिल्म, कलेक्शन जान उड़ जाएंगे होश
10 करोड़ का बजट और 634% प्रॉफिट, इस मराठी फिल्म की कमाई जान उड़ जाएंगे होश
अमेरिका में अब कुछ भी करेंगे डोनाल्ड ट्रंप? सुप्रीम कोर्ट ने दी राष्ट्रपति को खुली छूट, जानें क्या सुनाया फैसला?
अमेरिका में अब कुछ भी करेंगे ट्रंप? SC ने दी राष्ट्रपति को खुली छूट, जानें क्या सुनाया फैसला?
Ginger Tea Health Risks: फायदेमंद समझकर ज्यादा अदरक की चाय पीना पड़ न जाए भारी! आज ही जान लें ये जरूरी बातें
फायदेमंद समझकर ज्यादा अदरक की चाय पीना पड़ न जाए भारी! आज ही जान लें ये जरूरी बातें
Video: 13 हजार की नौकरी, खाते में आए सिर्फ 3800 रुपये- कर्मचारी और HR के बीच जमकर हुई बहस
13 हजार की नौकरी, खाते में आए सिर्फ 3800 रुपये- कर्मचारी और HR के बीच जमकर हुई बहस
Embed widget