एक्सप्लोरर

चीन का खौफनाक खेल! इस नए हथियार को देख कांप उठा पूरा विश्व, क्या अब बदलेगा युद्ध का भविष्य?

चीन ने हथियार तकनीक के क्षेत्र में एक ऐसा कदम उठाया है जिसने दुनिया को चौंका दिया है. चीन की स्टेट शिपबिल्डिंग कॉर्पोरेशन ने एक बिल्कुल नई हाइड्रोजन आधारित विस्फोटक तकनीक का सफल परीक्षण किया है.

China New Weapon: चीन ने हथियार तकनीक के क्षेत्र में एक ऐसा कदम उठाया है जिसने दुनिया को चौंका दिया है. चीन की स्टेट शिपबिल्डिंग कॉर्पोरेशन (CSSC) ने एक बिल्कुल नई हाइड्रोजन आधारित विस्फोटक तकनीक का सफल परीक्षण किया है. खास बात ये है कि यह पारंपरिक हाइड्रोजन बम की तरह परमाणु संलयन (न्यूक्लियर फ्यूज़न) पर नहीं बल्कि एक खास रासायनिक प्रक्रिया पर आधारित है जिसमें मैग्नीशियम हाइड्राइड (Magnesium Hydride) का इस्तेमाल होता है.

बेहद हल्का, लेकिन बेहद ताकतवर

यह नया डिवाइस सिर्फ 2 किलोग्राम वजनी है लेकिन इसकी क्षमताएं चौंकाने वाली हैं. जब इसे सामान्य विस्फोटक से ट्रिगर किया जाता है तो मैग्नीशियम हाइड्राइड तेजी से गर्म होकर हाइड्रोजन गैस छोड़ता है. यह गैस हवा के संपर्क में आते ही भड़क उठती है और 1000°C से अधिक तापमान वाली आग की दीवार खड़ी कर देती है जो कि TNT से कई गुना ज़्यादा गर्म है.

CSSC के वैज्ञानिक वांग शुएफेंग के मुताबिक, “हाइड्रोजन गैस बेहद कम ऊर्जा में जलती है, इसका विस्फोट क्षेत्र बड़ा होता है और इसकी लपटें बड़ी तेजी से फैलती हैं.” इसका मतलब है कि यह डिवाइस ऐसे मटेरियल को भी चीर सकता है जैसे एल्यूमीनियम अलॉय. सैन्य अभियानों में यह दुश्मन के ठिकानों को सटीकता से नष्ट करने में बेहद कारगर हो सकता है.

परीक्षण के नतीजे

मौके पर किए गए परीक्षण में यह डिवाइस 2 मीटर की दूरी पर 428.43 किलोपास्कल तक का ओवरप्रेशर पैदा करने में सक्षम रहा जो कि TNT विस्फोटक की तुलना में करीब 40% प्रभाव रखता है. लेकिन इसकी असली ताकत इसकी लगातार जलने वाली गर्मी में है जो सामान्य बम की एक झटके वाली लहर से बिल्कुल अलग है.

यह डिवाइस दो सेकंड तक अत्यधिक तापमान पर जलता है, जिससे बड़े क्षेत्र में अधिक नुकसान किया जा सकता है. इसका इस्तेमाल दुश्मन की पावर ग्रिड, संचार केंद्र और सड़क नेटवर्क को सटीकता से तबाह करने में किया जा सकता है, जिससे दुश्मन की रणनीति कमजोर हो जाए.

मैग्नीशियम हाइड्राइड

पहले तक यह पदार्थ बेहद सीमित मात्रा में बनता था क्योंकि यह काफी प्रतिक्रियाशील (reactive) होता है. लेकिन अब चीन ने शांक्सी प्रांत में एक नया प्लांट शुरू किया है जो हर साल 150 टन मैग्नीशियम हाइड्राइड तैयार कर सकता है. यह मुमकिन हुआ है डालियान इंस्टीट्यूट ऑफ केमिकल फिजिक्स की नई "वन-पॉट सिंथेसिस" तकनीक से जो इसे सस्ता और सुरक्षित बनाती है. यही सामग्री अब सिर्फ विस्फोटकों तक सीमित नहीं है, इसका इस्तेमाल सबमरीन के फ्यूल सेल्स और लंबे समय तक उड़ान भरने वाले ड्रोन्स में भी किया जा रहा है.

तनावों के बीच चीन का सैन्य आधुनिकीकरण

यह परीक्षण ऐसे समय पर हुआ है जब चीन और ताइवान के बीच तनाव चरम पर है. अमेरिका द्वारा ताइवान को समर्थन और सैन्य सहयोग दिए जाने के बाद, यह तकनीक चीन के लिए रणनीतिक जवाब साबित हो सकती है. चीन अब अपनी सेना को पारंपरिक हथियारों से हटाकर क्लीन एनर्जी आधारित आधुनिक हथियारों की ओर ले जा रहा है. हाल ही में उसके युद्धपोतों में इलेक्ट्रिक प्रोपल्शन सिस्टम शामिल किए गए हैं और 2023 में उसने दुनिया का पहला मीथेन-ईंधन रॉकेट भी लॉन्च किया.

यह भी पढ़ें:

आपके फोन में इंसान से बात जैसा अनुभव! Google Gemini का ये नया फीचर कर देगा हैरान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

iPhone Ultra से लेकर Galaxy Z Fold 8 तक, सबको है इन धाकड़ स्मार्टफोन्स का इंतजार
iPhone Ultra से लेकर Galaxy Z Fold 8 तक, सबको है इन धाकड़ स्मार्टफोन्स का इंतजार
सारा दिन फोन से चिपके रहते हैं तो आपके बच्चों पर पड़ सकता है बुरा असर, हर पैरेंट्स को जाननी चाहिए यह बात
सारा दिन फोन से चिपके रहते हैं तो आपके बच्चों पर पड़ सकता है बुरा असर, हर पैरेंट्स को जाननी चाहिए यह बात
Supercomputer Cost and Power Consumption: कितने रुपये का आता है सुपर कंप्यूटर, एक घंटे में कितनी खाता है बिजली?
कितने रुपये का आता है सुपर कंप्यूटर, एक घंटे में कितनी खाता है बिजली?
पूरे दिन वाईफाई से कनेक्ट रहता है फोन तो Jio-एयरटेल के ये प्लान बेस्ट, आज ही करें रिचार्ज
पूरे दिन वाईफाई से कनेक्ट रहता है फोन तो Jio-एयरटेल के ये प्लान बेस्ट, आज ही करें रिचार्ज

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
13 राज्यों में भीषण बारिश होगी, रेड अलर्ट, बाढ़ का खतरा, यूपी-दिल्ली, बिहार समेत देश का हाल जानें
13 राज्यों में भीषण बारिश होगी, रेड अलर्ट, बाढ़ का खतरा, यूपी-दिल्ली, बिहार समेत देश का हाल जानें
दिल्ली को खूब परेशान करेगी बारिश, अभी थमने के आसार नहीं... लोगों को सतर्क रहने की सलाह
दिल्ली को खूब परेशान करेगी बारिश, अभी थमने के आसार नहीं... लोगों को सतर्क रहने की सलाह
ICC और ECB पर भड़के बेन स्टोक्स? रिटायरमेंट VIDEO विवाद में दो शब्दों के जवाब से मचाई हलचल
ICC और ECB पर भड़के बेन स्टोक्स? रिटायरमेंट VIDEO विवाद में दो शब्दों के जवाब से मचाई हलचल
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच अयातुल्ला अली खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
यूपी चुनाव से पहले ओम प्रकाश राजभर ने अखिलेश यादव को दे दिया चैलेंज, बोले- 'इस जन्म में तो...'
यूपी चुनाव से पहले ओम प्रकाश राजभर ने अखिलेश यादव को दे दिया चैलेंज, बोले- 'इस जन्म में तो...'
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
मध्य प्रदेश में फिर एक्टिव हुए पूर्व गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा, दतिया उपचुनाव में मिलेगा चुनावी मैदान? अटकलें तेज
मध्य प्रदेश में फिर एक्टिव हुए पूर्व गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा, दतिया उपचुनाव में मिलेगा चुनावी मैदान?
भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड में हवलदार बनने का मौका, 31 जुलाई तक करें आवेदन
भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड में हवलदार बनने का मौका, 31 जुलाई तक करें आवेदन
Embed widget