एक्सप्लोरर

चीनी चैटबॉट से रिपोर्टर ने पूछें दो ऐसे सवाल कि जवाब में AI टूल ने डिसेबल कर दिया अकाउंट, आखिर थे क्या?

Chatbot: चीन के चैट जीपीटी जैसे टूल, Ernie bot से जब एक रिपोर्टर ने दो सवाल पूछें तो इसके जवाब में AI टूल ने रिपोर्टर का अकाउंट ब्लॉक कर दिया.

Chinese Ernie bot: ओपन एआई का चैट जीपीटी चीन में बैन है. चीन ने अपना खुद का AI चैटबॉट Ernie तैयार किया है जिसे चीनी लोग चला सकते हैं. Ernie bot को टेक बेस्ड फर्म Baidu ने बनाया है. इस चैटबॉट को लेकर एक हैरान करने वाली खबर सामने आ रही है. दरअसल, एक रिपोर्टर ने जब इस चैटबॉट से दो सवाल किए तो चैटबॉट ने पहले सवाल का गलत जवाब दिया और दूसरे सवाल को सुनते ही अकाउंट को डिसेबल कर दिया. जानिए ये क्या थे?

बीते दिन CNBC का "Squawk Box' शो चल रहा था. इस शो के रिपोर्टर Eunice Yoon ने Ernie bot से दो सवाल पूछें. पहला सवाल इंग्लिश और चाइनीस भाषा में पूछा गया. सवाल था कि कोरोना की शुरुआत कैसे हुई या इसका ओरिजिन पॉइंट क्या था. हम सभी जानते हैं कि कई रिपोर्ट्स में इस बात का दावा किया गया है कि कोरोना वायरस चीन के वुहान लैब से फैला था. यानि इसका ओरिजिन चीन था. जब चैटबॉट से ये सवाल पूछा गया तो चैटबॉट ने कहा कि नए कोरोनोवायरस की उत्पत्ति अभी भी वैज्ञानिक शोध का विषय है, इसका ओरिजिन तय नहीं है. यानि चैटबॉट ने चीन का नाम इसमें डिस्क्लोज नहीं किया.

इस सवाल का नहीं दिया जवाब

इसके बाद रिपोर्टर ने जब Xi Jinping और Winnie the Pooh कार्टून के बीच क्या कनेक्शन है पूछा तो चैटबॉट ने रिस्पॉन्स नहीं दिया और रिपोर्टर का अकाउंट डिसेबल कर दिया. दरअसल, Xi Jinping और  Winnie the Pooh के बीच कम्पेरिजन 2013 के बाद से किया जाता है जब चीनी लीडर US में बराक ओबामा से मिले थे. दोनों लीडर चल रहे थे जिसकी इमेज सोशल मीडिया पर पोस्ट कर लोगों ने bear और उसके दोस्त टिग्गर का नाम दिया था जो फेमस कार्टून हैं. जैसे-जैसे ये सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो चीनी सरकार ने Winnie the Pooh को बैन करना शुरू कर दिया और सोशल मीडिया पर भी इसे सर्च करने से हटा दिया.  

यह भी पढ़ें: WhatsApp Web पर जल्द मिलेंगे ये 2 नए अपडेट, फिलहाल इन लोगों को मिलना शुरू

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

किस तरह के ऐप्स ज्यादा डाउनलोड कर रहे लोग? चौंका देंगी ये डिटेल्स
किस तरह के ऐप्स ज्यादा डाउनलोड कर रहे लोग? चौंका देंगी ये डिटेल्स
केबल लगाने से कहीं ज्यादा काम करता है Type-C पोर्ट, जानें कैसे
केबल लगाने से कहीं ज्यादा काम करता है Type-C पोर्ट, जानें कैसे
दुनिया के साथ 6G की रेस में भारत, Jio ने जताई शुरुआती रोलआउट की उम्मीद
दुनिया के साथ 6G की रेस में भारत, Jio ने जताई शुरुआती रोलआउट की उम्मीद
महंगी चिप्स का iPhone 18 Pro पर असर, Apple ने 15% घटाए ऑर्डर
महंगी चिप्स का iPhone 18 Pro पर असर, Apple ने 15% घटाए ऑर्डर

वीडियोज

सख्ती का असर...'जंतर-मंतर 2.0' बेअसर!
SIR पर लड़ाई...मीर जाफर तक कैसे आई? बड़ा विश्लेषण
प्रदर्शन के बीच पुलिस एक्शन! दिल्ली में अब तक क्या हुआ?
प्रदर्शन के दौरान कई जवान घायल
वो दरिंदों के जाल में फंस गई थी !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'तमिल संस्कृति पर हमला नहीं होने देंगे', परिसीमन को लेकर मोदी सरकार पर भड़के राहुल गांधी
'तमिल संस्कृति पर हमला नहीं होने देंगे', परिसीमन को लेकर मोदी सरकार पर भड़के राहुल गांधी
उत्तरकाशी में डोली धरती, 4.2 की तीव्रता से आया भूकंप
उत्तरकाशी में डोली धरती, 4.2 की तीव्रता से आया भूकंप
कैसा है इंदौर में टीम इंडिया का टी20 रिकॉर्ड, जानिए
कैसा है इंदौर में टीम इंडिया का टी20 रिकॉर्ड, जानिए
'एक बार तो जेल जाना है...', मुंबई प्रोटेस्ट में एक्टर इमरान खान हुए डिटेन, साथ में दिखीं गर्लफ्रेंड
'एक बार तो जेल जाना है...', मुंबई प्रोटेस्ट में एक्टर इमरान खान हुए डिटेन, साथ में दिखीं गर्लफ्रेंड
'संदेह नहीं सबूत', चुनाव आयोग के बचाव में उतरे 124 नौकरशाह, लिखा ओपन लेटर
'संदेह नहीं सबूत', चुनाव आयोग के बचाव में उतरे 124 नौकरशाह, लिखा ओपन लेटर
'तुम्हें शर्म आनी चाहिए', हिरासत के वक्त फ्लाइट में महिला यात्री से भिड़े सौरव दास, वीडियो वायरल
'तुम्हें शर्म आनी चाहिए', हिरासत के वक्त फ्लाइट में महिला यात्री से भिड़े सौरव दास, वीडियो वायरल
BMW से Ducati तक, भारत की 5 Premium Bikes पर डालें नजर
BMW से Ducati तक, भारत की 5 Premium Bikes पर डालें नजर
दुनिया के टॉप 25 बिजनेस स्कूल में भारत के 4 संस्थान, इन कॉलेजों ने बनाई जगह
दुनिया के टॉप 25 बिजनेस स्कूल में भारत के 4 संस्थान, इन कॉलेजों ने बनाई जगह
Embed widget