एक्सप्लोरर

सूरत: मोबाइल फोन के एडिक्शन ने दो की जान ली, रोकने पर बच्चे ने पिता की गला दबाकर कर दी हत्या

17 साल के नाबालिग ने पुलिस को बताया कि उसके पिता उसे गेम खेलने को लेकर टोकते थे, जिससे नाराज होकर उसने अपने सोए हुए पिता की गला दबाकर हत्या कर दी. इसके बाद पुलिस ने बच्चे को हिरासत में ले लिया है.

भारत में मोबाइल गेम पर ऑनलाइन गेम का क्रेज पिछले कुछ समय से बहुत तेजी से बढ़ा है. इसका सबसे ज्यादा असर बच्चों पर हुआ है. हाल ये हैं कि आपको हर दूसरा या तीसरा बच्चा मोबाइल में ऑनलाइन गेम खेलता हुआ मिल जाएगा. वहीं कई बार इन बच्चों को इन गेम्स से खेलने के लिए रोकना पेरेंट्स को भारी पड़ जाता है. ऐसा ही एक मामला गुजरात के सूरत से सामने आया है, जहां पिता ने जब 17 साल के बच्चे को ऑनलाइन गेम खेलने से मना किया तो उसने अपने पिता की गला दबाकर हत्या कर दी. 

मां ने बताई मौत की दूसरी वजह 
दरअसल सूरत शहर के इच्छापोर थाना इलाके के कवांस गांव में अर्जुन अरुण नाम के शख्स अपनी पत्नी डॉली और एक बच्चे के साथ रहते थे. दो दिन पहले उनकी पत्नी अरुण को अस्पताल लेकर पहुंची जहां डॉक्टर्स ने अरुण को मृत घोषित कर दिया. जब डॉक्टर्स ने डॉली ने से उनके पति की मौत का कारण पूछा तो उसने डॉक्टर्स को मौत की वजह चोट लगना बताई. 

पुलिस के सामने उगला राज़
इसके बाद जब अरुण की बॉडी का पोस्टमार्टम किया तो पता चला कि अरुण की मौत चोट की वजह से नहीं बल्कि गला दबाने से हुई है. हैरान कर देने वाले इस खुलासे के बाद डॉक्टर्स ने इसकी सूचना पुलिस को दी. पुलिस ने जब सख्ती से पूछताछ की तो बच्चे ने सारा राज उगल दिया. 17 साल के नाबालिग ने पुलिस को बताया कि उसके पिता हर वक्त उसे गेम खेलने को लेकर टोकते थे, जिससे नाराज होकर उसने अपने सोए हुए पिता की गला दबाकर हत्या कर दी. 

16 साल बच्ची ने किया सुसाइड
वहीं सूरत में ही मोबाइल को लेकर एक और दुखद मामला सामने आया है, जहां 16 साल की बच्ची ने मोबाइल न मिलने पर खुद को फांसी लगा ली. दरअसल घर वालों का कहना था कि मोबाइल की वजह से पढ़ाई नहीं हो पाती है इसलिए बच्ची से परिजनों ने मोबाइल ले लिया था और उसे वापस नहीं लौटाया, जिससे खफा होकर बच्ची ने कमरे में खुद को फांसी के फंदे पर लटकाकर जीवन लीला समाप्त कर ली.

ये भी पढ़ें

Explained: किस राज्य में कितनी आबादी पर कितनी मोबाइल यूजर्स हैं, यहां जानिए पूरी डिटेल्स

अब टेलीकॉम कंपनियां ग्राहकों को नहीं दे सकेंगी एक्सट्रा बेनिफिट्स, जानें क्या हैं TRAI की नई गाइडलाइंस

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

माइक्रोफोन इस्तेमाल नहीं हो रहा, फिर भी फोन में क्यों दिखता है हरा डॉट?
माइक्रोफोन इस्तेमाल नहीं हो रहा, फिर भी फोन में क्यों दिखता है हरा डॉट?
सिर्फ कॉल और SMS चाहिए? Airtel के 3 नए प्लान पर डालें नजर
सिर्फ कॉल और SMS चाहिए? Airtel के 3 नए प्लान पर डालें नजर
Wi-Fi का सिग्नल फुल, फिर भी इंटरनेट स्लो? जानें क्या है वजह
Wi-Fi का सिग्नल फुल, फिर भी इंटरनेट स्लो? जानें क्या है वजह
स्मार्ट गीजर और नॉर्मल गीजर में क्या अंतर? खरीदने से पहले जानें
स्मार्ट गीजर और नॉर्मल गीजर में क्या अंतर? खरीदने से पहले जानें

वीडियोज

Tiger Shroff Firing News: बॉलीवुड लॉरेंस के कितने 'दुश्मन' ? | Breaking | Mumbai | ABP News
मुंबई से फरार...ट्रेन में सवार...कोटा में गिरफ्तार | Sansani | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: टाइगर..'किस्मत' से जिंदा है! | Tiger Shroff Firing | Mumbai Police
Tiger Shroff Firing Case Update | क्या बॉलीवुड को बनाया जा रहा निशाना?। Mumbai Police | Crime News
Sandeep Chaudhary: SIR पर मचे हंगामा का सटीक विश्लेषण! | Gyanesh Kumar | Rahul Gandhi | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'मैं भारत से आने वाले सास-ससुर से बहुत प्यार करता हूं', जेडी वेंस क्यों लुटाने लगे प्यार?
'मैं भारत से आने वाले सास-ससुर से बहुत प्यार करता हूं', जेडी वेंस क्यों लुटाने लगे प्यार?
राजा भैया और पंकज चौधरी दिखे साथ, सपा बोली- जनता हमारे...
राजा भैया और पंकज चौधरी दिखे साथ, सपा बोली- जनता हमारे...
विजय के बाद धनुष की राजनीति में एंट्री? TVK ने पहले ही कर दिया स्वागत
विजय के बाद धनुष की राजनीति में एंट्री? TVK ने पहले ही कर दिया स्वागत
IPL 2027 ऑक्शन से पहले ऐसी दिख सकती है MI की रिटेंशन लिस्ट, हार्दिक समेत 12 खिलाड़ी होंगे बाहर!
IPL 2027 ऑक्शन से पहले ऐसी दिख सकती है MI की रिटेंशन लिस्ट
फायरिंग की घटना के बाद टाइगर श्रॉफ को मिली पुलिस प्रोटेक्शन, सुरक्षा में बॉडीगार्ड किए गए तैनात
फायरिंग की घटना के बाद टाइगर श्रॉफ को मिली पुलिस प्रोटेक्शन, सुरक्षा में बॉडीगार्ड तैनात
सौरव दास-आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत क्यों बढ़ाई, कोर्ट ने कहा- 'साफ पता चलता है कि...'
सौरव दास-आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत क्यों बढ़ाई, कोर्ट ने कहा- 'साफ पता चलता है कि...'
सौरव-रांका की गिरफ्तारी पर बोले संजय राउत, 'देश में तिरंगा नहीं फहरा सकते तो...'

Embed widget