एक्सप्लोरर

सबसे सस्ते 3GB डेली डेटा प्लान, Jio, Airtel, Vodafone और BSNL के इस प्लान में और क्या हैं फायदे?

काम के चक्कर में रोज आपका ज्यादा डेटा खर्च होता है तो ये हैं डेली 3GB के सस्ते और अच्छे प्रीपेड प्लान. आप नेटवर्क के हिसाब से किसी भी कंपनी का प्लान खरीद सकते हैं.

कोरोना महामारी की वजह से वर्क फ्रोम होम का कल्चर आजकल बहुत ज्यादा बढ़ गया है. ऐसे में कई बार जब आपको ऑफिस का जरूरी काम करना हो और आपका इंटरनेट धोखा दे जाए तो आपको बहुत गुस्सा आता है. यही वजह है कि लोग अब अपने फोन में 3 जीबी डेली तक का डेटा प्लान खरीदने लगे हैं. ऑफिस के अलावा मनोरंजन के लिए भी फोन का ही इस्तेमाल होता है. अगर आपके पास अच्छा डेटा प्लान होगा तो आप बिना रुकावट के आसानी से इंटरनेट सर्फिंग कर सकते हैं. इससे आपका डेली डेटा खत्म होने या स्पीड कम होने का झंझट भी खत्म हो जाता है. इसीलिए हम आपके  जियो, एयरटेल, वोडाफोन-आइडिया और बीएसएनएल के 3GB वाले डेटा प्लान के बारे में बता रहे हैं. जानते हैं आपके लिए कौन सा 3GB डेटा प्रीपेड प्लान बेस्ट रहेगा.

Airtel के 3GB डेटा प्लान- एयरटेल में आपको डेली 3GB डेटा वाले 2 प्लान मिल जाएंगे. पहला प्लान 558 रुपए का है जिसमें 56 दिन की वैलिडिटी, टोटल 168GB डेटा, रोज 100 SMS और किसी भी नेटवर्क पर फ्री कॉलिंग की सुविधा दी गई है. दूसरे प्लान में 398 रुपये में आपको 28 दिन की वैलिडिटी, डेली 3GB डेटा, 100 SMS और फ्री कॉलिंग की सुविधा दी जा रही है. इन प्लान में Airtel Xstream प्रीमियम का भी सब्सक्रिप्शन दिया जा रहा है.

 BSNL के 3GB डेटा प्लान- कंपनी के 247 रुपये वाले प्लान में रोज 3GB डेटा, 3G नेटवर्क की सुविधा के साथ मिलता है.  इस प्लान की 36 दिन की वैलिडिटी है. साथ ही अनलिमिटेड कॉलिंग, रोज 100 SMS की सुविधा भी दी जा रही है.  दूसरे 997 रुपये वाले प्लान में 3GB डेली डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग और रोज 100 SMS की सुविधा दी जा रही है. इस प्लान की 180 दिन यानी 6 महीने की वैलिडिटी है.

Vodafone के 3GB डेटा प्लान- वोडाफोन के 2 3GB डेटा प्लान आपको मिल जाएंगे. जिसमें 558 रुपये और 398 रुपये का प्लान शामिल है. आपको दोनों प्लान में रोज 3 GB डेटा, डेली 100 SMS और सभी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा मिल रही है. साथ ही आपको वोडाफोन प्ले और ज़ी5 का सब्सक्रिप्शन भी दोनों प्लान में दिया जा रहा है. 558 रुपए वाले प्लान की वैलिडिटी 56 दिन की है और 398 रुपए के प्लान में 28 दिन की वैलिडिटी मिल रही है.

Jio के 3GB डेटा प्लान- जियो आपको डेली 3GB डेटा के 3 प्लान ऑफर कर रहा है. इसमें 999, 401 और 349  रुपये के प्लान शामिल हैं. कंपनी के 349  रुपये वाले प्लान में 28 दिन तक डेली 3GB डेटा दिया जा रहा है. इस प्लान में जियो-टू-जियो फ्री कॉलिंग, दूसरे नेटवर्क पर कॉल करने के लिए 1,000 मिनट और रोज 100 SMS भी मिलते हैं. आपको इस प्लान में जियो ऐप्स का सब्सक्रिप्शन फ्री दिया जा रहा है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Google Firebase पर सरकार का बड़ा एक्शन, सैकड़ों अकाउंट होंगे बंद
Google Firebase पर सरकार का बड़ा एक्शन, सैकड़ों अकाउंट होंगे बंद
OpenAI बिना डेटा देखे AI मिसयूज पर रखेगा नजर, जानें कैसे?
OpenAI बिना डेटा देखे AI मिसयूज पर रखेगा नजर, जानें कैसे?
Gemini Free Student Plan: कॉलेज स्टूडेंट्स के लिए Google का बड़ा ऑफर, 1 साल के लिए AI प्लान बिल्कुल फ्री
कॉलेज स्टूडेंट्स के लिए Google का बड़ा ऑफर, 1 साल के लिए AI प्लान बिल्कुल फ्री
Smartwatch Technology : स्मार्ट वॉच को कैसे पता चलता है आपने 5000 कदम चल लिए, जानें टेक्नोलॉजी
स्मार्ट वॉच को कैसे पता चलता है आपने 5000 कदम चल लिए, जानें टेक्नोलॉजी

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
बांकीपुर में BJP क्यों हारी? नीरज सिन्हा ने पहली बार बताया कारण
बांकीपुर में BJP क्यों हारी? नीरज सिन्हा ने पहली बार बताया कारण
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
वैभव-ईशान से पाटीदार तक, दिलीप ट्रॉफी में करेंगे धमाल; जानें टूर्नामेंट की सारी डिटेल
वैभव-ईशान से पाटीदार तक, दिलीप ट्रॉफी में करेंगे धमाल; जानें टूर्नामेंट की सारी डिटेल
Rahul Gandhi Dharna Live: सात घंटे संघर्ष के बाद पैलेट गन मामले में FIR, राहुल बोले- न्याय की दिशा में पहला कदम
Live: सात घंटे संघर्ष के बाद पैलेट गन मामले में FIR, राहुल बोले- न्याय की दिशा में पहला कदम
यमन-सोमालिया के पास अगवा जहाजों पर 22 भारतीय मौजूद, सरकार बोली- सभी सुरक्षित
यमन-सोमालिया के पास अगवा जहाजों पर 22 भारतीय मौजूद, सरकार बोली- सभी सुरक्षित
कौन हैं साहिल लोचब, जिसे लेकर FIR दर्ज कराने थाना पहुंचे राहुल गांधी
कौन हैं साहिल लोचब, जिसे लेकर FIR दर्ज कराने थाना पहुंचे राहुल गांधी
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
Embed widget