एक्सप्लोरर

कॉरपोरेट सेक्टर में हैं और करते हैं ChatGPT का इस्तेमाल, तो हो जाएं सावधान! साइबर फर्म ने दी है चेतावनी

ChatGPT : अगर आप एक कॉरपोरेट कंपनी में काम करते हैं, और अपने काम को आसान बनाने के लिए ChatGPT का इस्तेमाल कर रहे हैं तो आपको यह खबर जरूर पढ़नी चाहिए.

ChatGPT and Corporate : क्या आप एक कॉरपोरेट कंपनी के मालिक हैं या फिर कॉरपोरेट कंपनी में काम कर रहे हैं? अगर हां, तो यह खबर आपको जरूर पढ़नी चाहिए. कई कॉरपोरेट कंपनियां ChatGPT के इस्तेमाल से अपने काम को आसान बना रही हैं. कंपनियों में काम करने वाले कर्मचारी धड़ल्ले से ChatGPT का इस्तेमाल कर रहे हैं. लेकिन, अब आपको ऐसा करने से पहले सोचना चाहिए क्योंकि इजराइल स्थित वेंचर फर्म Team8 की एक रिपोर्ट ने खुलासा किया है कि ChatGPT जैसे जनरेटिव आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस टूल का इस्तेमाल करने वाली कंपनियां ग्राहक की गोपनीय जानकारी और ट्रेड सीक्रेट को जोखिम में डाल सकती हैं.

कंपनियों पर हो सकता है साइबर अटैक

रिपोर्ट को ब्लूमबर्ग को दिया गया है. ब्लूमबर्ग न्यूज को दी गई रिपोर्ट में कहा गया है कि नए एआई चैटबॉट्स और राइटिंग टूल्स को व्यापक रूप से अपनाने से कंपनियां डेटा लीक का शिकार बन सकती हैं. डर यह है कि शायद संवेदनशील कॉर्पोरेट डिटेल को एक्सेस करने के लिए या कंपनी के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए हैकर्स चैटबॉट्स को शिकार बना सकते हैं. इस बात की भी चिंता है कि अब चैटबॉट्स में फीड की गई गोपनीय जानकारी का इस्तेमाल भविष्य में एआई कंपनियां चैटबॉट को ट्रेन करने के लिए करेंगी. ऐसे में, डाटा के सुरक्षा की कोई गारंटी नहीं है. 

चैटबॉट से पूछे सवाल होते हैं स्टोर?

Microsoft Corp. और Alphabet Inc. सहित प्रमुख टेक कंपनियां चैटबॉट्स और सर्च इंजनों को बेहतर बनाने के लिए जनरेटिव AI क्षमताओं को जोड़ रही हैं. इसके लिए वे यूजर्स के उन सवालों का इस्तेमाल कर रही हैं, जो उन्होने इंटरनेट पर पूछे हैं. ऐसे में, ये माना जा सकता है कि चैटबॉट से पूछे गए सवालों को भी स्टोर किया जा रहा है, और इससे AI को ट्रेन किया जा रहा है. रिपोर्ट में कहा गया है कि अगर इन टूल्स में गोपनीय या निजी डेटा फीड किया जा रहा है, तो डेटा को मिटाना बहुत मुश्किल हो सकता है.

यह भी पढ़ें - किताबों की ऑनलाइन लाइब्रेरी Kindle पर दिखा अश्‍लील वीडियो, Google और Apple ने अमेजन को दी ये चेतावनी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'AAP, TMC, योगेंद्र यादव और...' CJP के जंतर-मंतर प्रोटेस्ट को किन दलों ने दिया समर्थन?
'AAP, TMC, योगेंद्र यादव और...' CJP के जंतर-मंतर प्रोटेस्ट को किन दलों ने दिया समर्थन?
'पुराने बॉयफ्रेंड को भेज रही थीं लव यू और हार्ट...', पत्नी पर तेज प्रताप यादव का आरोप
'पुराने बॉयफ्रेंड को भेज रही थीं लव यू और हार्ट...', पत्नी पर तेज प्रताप यादव का आरोप
5 पर गिरे 2 विकेट, 250 रन के ऐतिहासिक चेज पर क्या बोले कप्तान शाई होप; जानें
5 पर गिरे 2 विकेट, 250 रन के ऐतिहासिक चेज पर क्या बोले शाई होप
CJP के दिल्ली प्रोटेस्ट में सोनम वांगचुक क्यों नहीं हो रहे शामिल, खुद बताया कारण
CJP के दिल्ली प्रोटेस्ट में सोनम वांगचुक क्यों नहीं हो रहे शामिल, खुद बताया कारण

वीडियोज

वो दरिंदों के जाल में फंस गई थी !
बिना मंजूरी प्रदर्शन से ज्ञानेश का इस्तीफा हो जाएगा?
Delhi में मेट्रो-रेल बंद करने पर SC ने लगाई फटकार
10 अक्टूबर को लेकर दिल्ली में कैसा 'डर' ?
विपक्ष ने राष्ट्रपति मुर्मू को सौंपा ज्ञापन

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'AAP, TMC, योगेंद्र यादव और...' CJP के जंतर-मंतर प्रोटेस्ट को किन दलों ने दिया समर्थन?
'AAP, TMC, योगेंद्र यादव और...' CJP के जंतर-मंतर प्रोटेस्ट को किन दलों ने दिया समर्थन?
'पुराने बॉयफ्रेंड को भेज रही थीं लव यू और हार्ट...', पत्नी पर तेज प्रताप यादव का आरोप
'पुराने बॉयफ्रेंड को भेज रही थीं लव यू और हार्ट...', पत्नी पर तेज प्रताप यादव का आरोप
5 पर गिरे 2 विकेट, 250 रन के ऐतिहासिक चेज पर क्या बोले कप्तान शाई होप; जानें
5 पर गिरे 2 विकेट, 250 रन के ऐतिहासिक चेज पर क्या बोले शाई होप
CJP के दिल्ली प्रोटेस्ट में सोनम वांगचुक क्यों नहीं हो रहे शामिल, खुद बताया कारण
CJP के दिल्ली प्रोटेस्ट में सोनम वांगचुक क्यों नहीं हो रहे शामिल, खुद बताया कारण
नानी ने The Paradise के ओटीटी वर्जन में किए बदलाव, अनसीन फुटेज हो सकती है शामिल
'द पैराडाइज' के ओटीटी वर्जन में हुए बदलाव, अनसीन फुटेज हो सकती है शामिल
शारजाह में तेल टैंकर पर ड्रोन अटैक, जहाज पर 22 भारतीय थे सवार, मंत्रालय ने क्या बताया?
शारजाह में तेल टैंकर पर ड्रोन अटैक, जहाज पर 22 भारतीय थे सवार, मंत्रालय ने क्या बताया?
बॉस हो तो ऐसा... ठंड में कांपते कर्मचारी को गिफ्ट कर दी BMW, मामला वायरल
बॉस हो तो ऐसा... ठंड में कांपते कर्मचारी को गिफ्ट कर दी BMW, मामला वायरल
Office जाने के लिए कौन-सा वाहन सही, Scooter-Bike या EV?
Office जाने के लिए कौन-सा वाहन सही, Scooter-Bike या EV?
Embed widget