एक्सप्लोरर

अब कार चलाते-चलाते भी यूज कर सकेंगे ChatGPT! जानें इसकी टेक्नोलॉजी और इस्तेमाल करने का तरीका

How to Use ChatGPT in Car: iOS 26.4 अपडेट में Apple ने CarPlay के लिए AI सपोर्ट जोड़ दिया है. इस बदलाव के बाद अब ऐसे Apps को कार में इस्तेमाल कर सकते हैं जो वॉइस के जरिए काम करते हैं.

Show Quick Read
Key points generated by AI, verified by newsroom
  • अन्य फीचर्स: प्लेलिस्ट, नए इमोजी, संगीत इवेंट्स।

How to Use ChatGPT in Car: अगर आप अपनी कार में Apple CarPlay इस्तेमाल करते हैं तो आपके लिए बड़ी खुशखबरी है. अब आप सीधे अपनी कार के डैशबोर्ड से ChatGPT का इस्तेमाल कर सकते हैं. यानी ड्राइव करते समय सवाल पूछना या किसी जानकारी की जरूरत हो तो बस आवाज के जरिए काम हो जाएगा.

iOS 26.4 अपडेट के साथ आया नया फीचर

हाल ही में आए iOS 26.4 अपडेट में Apple ने CarPlay के लिए AI सपोर्ट जोड़ दिया है. इस बदलाव के बाद अब ऐसे ऐप्स को कार में इस्तेमाल किया जा सकता है जो वॉइस के जरिए काम करते हैं. यही वजह है कि ChatGPT अब CarPlay के साथ काम करने लगा है और यूजर्स को एक नया एक्सपीरियंस मिल रहा है.

सिर्फ आवाज से होगा सारा कंट्रोल वाली टेक्नोलॉजी

CarPlay में ChatGPT का इस्तेमाल पूरी तरह से वॉइस कमांड पर आधारित है. Apple के नियमों के अनुसार, ड्राइविंग के दौरान ध्यान भटकने से बचाने के लिए ऐसे ऐप्स स्क्रीन पर टेक्स्ट या इमेज नहीं दिखाते. इसका मतलब है कि आप जो भी पूछेंगे उसका जवाब आपको आवाज में ही मिलेगा.

कैसे करें इस्तेमाल?

अगर आप अपनी कार में ChatGPT चलाना चाहते हैं तो आपके पास ऐसा iPhone होना चाहिए जो iOS 26.4 या उससे नए वर्जन पर काम करता हो. इसके बाद जैसे ही आप CarPlay से कनेक्ट करेंगे, आप वॉइस के जरिए ChatGPT से सवाल पूछ सकते हैं या छोटे-मोटे काम करवा सकते हैं.

किन iPhone में मिलेगा सपोर्ट?

यह नया अपडेट iPhone 11 और उसके बाद के सभी मॉडल्स में उपलब्ध है. यानी iPhone 12, iPhone 13, iPhone 14, iPhone 15, iPhone 16 और नए iPhone 17 सीरीज के साथ-साथ नए iPhone SE मॉडल्स में भी यह फीचर काम करेगा.

अपडेट में और क्या नया मिला?

इस अपडेट में सिर्फ ChatGPT ही नहीं बल्कि कई और नए फीचर्स भी जोड़े गए हैं. Apple Music में अब Playlist Playground नाम का फीचर आया है जिसकी मदद से आप टेक्स्ट लिखकर अपनी पसंद की प्लेलिस्ट तैयार कर सकते हैं. इसके अलावा नए इमोजी भी शामिल किए गए हैं और Concerts Near You फीचर के जरिए आप अपने आसपास होने वाले म्यूजिक इवेंट्स की जानकारी पा सकते हैं. साथ ही, iPhone की सुरक्षा को बेहतर बनाने के लिए Stolen Device Protection अब डिफॉल्ट रूप से चालू कर दिया गया है.

हालांकि CarPlay में ChatGPT का इस्तेमाल काफी काम का है लेकिन यह आपकी कार या iPhone को कंट्रोल नहीं कर सकता. इसका काम केवल सवालों के जवाब देना और जानकारी देना है ताकि आपकी ड्राइविंग के दौरान ध्यान भटकने से बचा रहे.

यह भी पढ़ें: Google का नया फीचर! अब बदल सकेंगे अपना पुराना Gmail यूजरनेम, जानिए पूरा नया तरीका

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

5G और AI टेक्नोलॉजी पर Huawei-Qualcomm की बड़ी पेटेंट डील, क्या बदलेगा?
5G और AI टेक्नोलॉजी पर Huawei-Qualcomm की बड़ी पेटेंट डील, क्या बदलेगा?
Redmi 17C से OnePlus N6x तक, किस फोन में मिलती है बेहतर टेक्नोलॉजी?
Redmi 17C से OnePlus N6x तक, किस फोन में मिलती है बेहतर टेक्नोलॉजी?
Earbuds खरीदने का सही समय! 5-7 हजार के अंदर ये मॉडल हैं खास
Earbuds खरीदने का सही समय! 5-7 हजार के अंदर ये मॉडल हैं खास
AI खतरे पर अलर्ट, OpenAI से सॉफ्टबैंक तक उठी न्यूक्लियर लेवल सुरक्षा की मांग
AI खतरे पर अलर्ट, OpenAI से सॉफ्टबैंक तक उठी न्यूक्लियर लेवल सुरक्षा की मांग

वीडियोज

Gujarat News | Sansani: 2000 km का सफर... और 'ब्लाइंड' मर्डर !
Mumbai BEST bus depot fire: बेस्ट की कई बसों में लगी आग, मचा हड़कंप! Breaking News
Gyanesh Kumar | Supreme Court on CEC: फॉर्म-6 में बदलाव का 'आदेश' किसका था? | BJP | Congress | ABP
Gyanesh Kumar | Supreme Court on CEC: ज्ञानेश पर विपक्ष के संग्राम की 'शर्तें' लागू! | Congress
Sandeep Chaudhary: वोट चोरी पर बवाल...आयुक्तों के बाद जजों के सवाल! | EC | SIR | Gyanesh Kumar

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिजीत दीपके फिर गुस्से में आए, दिल्ली पुलिस से कहा- 'पहले अपनी...'
अभिजीत दीपके फिर गुस्से में आए, दिल्ली पुलिस से कहा- 'पहले अपनी...'
JNU में अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर छात्र, ये हैं मांगें
JNU में अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर छात्र, ये हैं मांगें
कौन होगा ईरान का नया रक्षा मंत्री? 7 महीने बाद राष्ट्रपति ने इस नाम पर लगाई मुहर
कौन होगा ईरान का नया रक्षा मंत्री? 7 महीने बाद राष्ट्रपति ने इस नाम पर लगाई मुहर
'रामायण' को कैसे मिला था 'रावण'? पहले 'केवट' बनने वाले थे अरविंद त्रिवेदी, फिर ऐसे पलटी किस्मत
'रामायण' को कैसे मिला था 'रावण'? पहले 'केवट' बनने वाले थे अरविंद त्रिवेदी
IND vs WI: बल्लेबाज या गेंदबाज? कौन करेगा लखनऊ की पिच पर राज, आंकड़े हैरान करने वाले
बल्लेबाज या गेंदबाज? कौन करेगा लखनऊ की पिच पर राज, आंकड़े हैरान करने वाले
जयपुर: त्योहारों से पहले बुलडोजर एक्शन, 100 अतिक्रमण जमींदोज, कारोबारियों के छलके आंसू
जयपुर: त्योहारों से पहले बुलडोजर एक्शन, 100 अतिक्रमण जमींदोज
नाइजीरिया में क्रैश हुआ मिलिट्री एयरक्राफ्ट, 32 लोगों की मौत
नाइजीरिया में क्रैश हुआ मिलिट्री एयरक्राफ्ट, 32 लोगों की मौत
टिर्री का 'बाहुबली' अवतार! बंद पड़े भारी-भरकम ट्रक को खींचा
टिर्री का 'बाहुबली' अवतार! बंद पड़े भारी-भरकम ट्रक को खींचा
Embed widget