एक्सप्लोरर

ChatGPT ने Law-Mba के बाद अब पास किया मेडिकल एग्जाम, मस्क ने दिया ये रिएक्शन

ओपन एआई के चैटबॉट 'चैट जीपीटी' ने मेडिकल का एग्जाम क्लियर कर दिया है. एग्जाम को पास करने पर ट्विटर के सीईओ एलन मस्क ने अपना रिएक्शन दिया है.

ChatGPT: दुनिया भर में ओपन एआई के चैटबॉट 'चैट जीपीटी' ने सनसनी मचाई हुई है. टेक जाइंट गूगल के लिए तो मानो ये किसी बड़ी मुसीबत से कम नहीं है. कई एक्सपर्ट्स का मानना है कि आने वाले 1 से 2 सालों में ये चैटबॉट गूगल का सर्च बिजनेस खत्म कर देगा. हाल फिलहाल में आपने वो तमाम खबरें पढ़ी या देखी होंगी जिसमें ये बताया गया कि चैटबॉट को कई जगह बैन कर दिया गया है. भारत में भी बेंगलुरु की आरवी यूनिवर्सिटी ने इस चैटबॉट और अन्य AI टूल पर प्रतिबंध लगा दिया है. ये चैटबॉट इतना सक्षम है कि ये एमबीए, लॉ जैसे कई एग्जाम को आसानी से अच्छे अंकों के साथ पास कर रहा है. इस बीच जो खबर सामने आई है वो आपको और चौंका देगी. 

ओपन एआई के चैटबॉट  'चैट जीपीटी' ने मेडिकल एग्जाम भी क्लियर कर लिया है. रिपोर्ट के मुताबिक, चैट जीपीटी ने यूएस मेडिकल लाइसेंसिंग एग्जाम को पास किया है. इस चैटबॉट को भले ही अच्छे ग्रेड एग्जाम में नहीं मिले रहे हैं, लेकिन ये औसत अंकों के साथ एग्जाम जरूर पास कर रहा है. चैट जीपीटी के मेडिकल एग्जाम को पास करने पर ट्विटर के सीईओ एलन मस्क ने एक ट्वीट कर अपना रिएक्शन दिया है.

ट्वीट कर कही ये बात

ट्विटर के सीईओ एलन मस्क सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं. 'चैट जीपीटी' के मेडिकल एग्जाम को क्लियर करने पर एलन मस्क ने ट्वीट कर लिखा कि उन्हें यकीन है कि सब कुछ ठीक होगा. बता दें, चैट जीपीटी एक मशीन लर्निंग पर बेस्ड एआई टूल है जिसमें पब्लिकली मौजूद सारा डेटा फीड किया गया है. इस चैटबॉट से आप कुछ भी पूछ सकते हैं और ये आपको गूगल से बेहतर और आसान तरीके से सवालों का जवाब दे सकता है.

इस चैटबॉट को ओपन एआई ने बनाया है. इस कंपनी की शुरुआत 2015 में एलन मस्क और सैम अल्टमैन ने की थी. हालांकि बाद में एलन मस्क इस कंपनी से अलग हो गए थे. फिलहाल openAI  को माइक्रोसॉफ्ट का समर्थन प्राप्त है क्योंकि माइक्रोसॉफ्ट खुद ये चाहता है कि वो गूगल को कम्पीट करें और उसके सर्च बिजनेस को कम करके टेक के क्षेत्र में गूगल का जो दबदबा है उसे मिनिमाइज करें. 

यह भी पढ़ें: 1 लाख की कीमत वाला फोन 44 हजार रुपये में... ये है सबसे सस्ता फोल्डेबल स्मार्टफोन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

डिजाइन से स्पेसिफिकेशन्स तक, Samsung Galaxy F70 5G में क्या मिलेगा नया?
डिजाइन से स्पेसिफिकेशन्स तक, Samsung Galaxy F70 5G में क्या मिलेगा नया?
सावधान! आपके फोन में नकली व्हाट्सएप तो नहीं, 5 लाख हुए डाॅउनलोड
सावधान! आपके फोन में नकली व्हाट्सएप तो नहीं, 5 लाख हुए डाॅउनलोड
स्मार्ट डोरबेल से कैमरे तक, घर की सुरक्षा कैसे बढ़ाते हैं ये गैजेट्स?
स्मार्ट डोरबेल से कैमरे तक, घर की सुरक्षा कैसे बढ़ाते हैं ये गैजेट्स?
ब्राउजर के अंदर छिपी खामी कैसे बन सकती है खतरा? Chrome यूजर्स के लिए अलर्ट
ब्राउजर के अंदर छिपी खामी कैसे बन सकती है खतरा? Chrome यूजर्स के लिए अलर्ट

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'बहुत दुख हुआ...', PM मोदी ने ग्वालियर हादसे के परिजनों के लिए की मुआवजे की घोषणा
'बहुत दुख हुआ...', PM मोदी ने ग्वालियर हादसे के परिजनों के लिए की मुआवजे की घोषणा
लखनऊ में 'भारत विरोधी दशानन' के पोस्टर, अतीक समेत राहुल-अखिलेश के चेहरे
लखनऊ में 'भारत विरोधी दशानन' के पोस्टर, अतीक समेत राहुल-अखिलेश के चेहरे
'5 साल तक नाना ने पापा से नहीं की बात', माता-पिता की शादी पर सलमान खान का खुलासा
'5 साल तक नाना ने पापा से नहीं की बात', माता-पिता की शादी पर सलमान खान का खुलासा
Asian Para Games 2026 Opening Ceremony: भारत में कब-कहां और कैसे देखें लाइव? सिमरन और प्रमोद होंगे ध्वजवाहक
आज एशियन पैरा गेम्स की ओपनिंग सेरेमनी, भारत में कब-कहां और कैसे देखें लाइव?
'प्रशासन से अपील है कि...', राहुल गांधी ने कोलकाता हादसे पर जाहिर किया दुख
'प्रशासन से अपील है कि...', राहुल गांधी ने कोलकाता हादसे पर जाहिर किया दुख
कनाडा के सैन्य ठिकाने पर भीषण आग, कई जवानों के मौत की आशंका, जानें पूरा मामला
कनाडा के सैन्य ठिकाने पर भीषण आग, कई जवानों के मौत की आशंका, जानें पूरा मामला
मेट्रो में कागज वाला टिकट देख गदगद हुए बिहारी चाचा, बोले- ई देखा
मेट्रो में कागज वाला टिकट देख गदगद हुए बिहारी चाचा, बोले- ई देखा
एआई से वीजा एप्लिकेशन लिखवाना पड़ा भारी, 64% भारतीयों के वीजा रद्द
एआई से वीजा एप्लिकेशन लिखवाना पड़ा भारी, 64% भारतीयों के वीजा रद्द
Embed widget