एक्सप्लोरर

WhatsApp Alert: व्हाट्सएप के CEO ने कई ट्वीट्स कर दी बड़ी चेतावनी, आप भी हो जाओ सावधान!

WhatsApp के CEO ने खुद WhatsApp को लेकर चेतावनी जारी की है. यह चेतावनी काफी डराने वाली है. सभी यूजर्स को इस चेतावनी को गंभीरता से लेना चाहिए.

Instant Messaging App WhatsApp: इंस्टैंट मैसेजिंग एप (Instant Messaging App) व्हाट्सएप (WhatsApp) इस वक्त दुनिया का सबसे बड़ा मैसेजिंग एप है. बड़े होने के साथ साथ इस एप के साथ खतरे भी उतने ही हैं, क्योंकि इस दुनिया में जो चीजें जितनी लोकप्रिय होती है, उनका नकली वर्जन भी उतना ही बनाया जाता है. ये नकली वर्जन यूजर्स के लिए काफी खतरनाक साबित हो सकते हैं. इसी के सिलसिले में व्हाट्सएप के CEO ने खुद WhatsApp को लेकर चेतावनी जारी की है. यह चेतावनी काफी डराने वाली है. सभी यूजर्स को इस चेतावनी को गंभीरता से लेना चाहिए.

WhatsApp के CEO का ट्वीट

WhatsApp के CEO विल कैथकार्ट (Will Cathcart) ने खुद ही यूजर्स को चेतावनी दी है. इसके लिए उन्होंने लगातार कई सारे ट्वीट किए हैं. इन ट्वीट्स में उन्होंने कहा है कि व्हाट्सएप सबसे लोकप्रिय इंस्टैंट मैसेजिंग मोबाइल एप है. व्हाट्सएप यूजर्स की संख्या करीब दो अरब है. लोकप्रियता की वजह से व्हाट्सएप स्कैमर्स के निशाने पर भी हमेशा बना रहता है. साइबर ठग व्हाट्सएप के यूजर्स को धोखा देने के लिए तरह-तरह के हथकंडे अपनाते हैं. 

Will Cathcart ने आगे कहा, हाल ही में हमारे सिक्योरिटी रिसर्चर ने कई सारे ऐसे एप्स की पहचान की है जो व्हाट्सएप की भांति सर्विस देने का दावा कर रहे हैं और कई एप्स तो व्हाट्सएप के नाम से मिलते-जुलते हैं. इसी क्रम में गूगल प्ले-स्टोर पर एक एप की पहचान हुई है, जिसे HeyMods नाम के डेवलपर ने बनाया है और इस एप का  Hey WhatsApp नाम है. 

Will Cathcart ने बताया, इन फर्जी ऐप्स के द्वारा व्हाट्सएप एप के लिए बेहतर और नए फीचर का दावा किया जा रहा है, जबकि वास्तव में यह स्कैम करने का एक नया तरीका है. इस तरह की ऐप्स लोगों की निजी जानकारी चोरी करते है. विल कैथकार्ट ने कहा है कि वे गूगल से इस सिलसिले में बात कर रहे हैं, हालांकि अब इस एप को गूगल प्ले-स्टोर से हटा दिया गया है, लेकिन यूजर्स थर्ड पार्टी स्टोर (Third Party Store) से इसे अभी भी डाउनलोड कर सकते हैं.

भारत के UPI Market में विदेशी कंपनियों के कब्जे ने सरकार की बढ़ाई टेंशन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ऑनलाइन विज्ञापनों से कैसे जासूसी कर रहा था इजरायल? रिसर्च में खुलासा
ऑनलाइन विज्ञापनों से कैसे जासूसी कर रहा था इजरायल? रिसर्च में खुलासा
अब ऐप डाउनलोड के साथ खरीदें फोन! Google Play Store में आया नया फीचर
अब ऐप डाउनलोड के साथ खरीदें फोन! Google Play Store में आया नया फीचर
कितने का आता है फेसियल रिकॉग्निशन कैमरा, क्या-क्या होते हैं फीचर्स?
कितने का आता है फेसियल रिकॉग्निशन कैमरा, क्या-क्या होते हैं फीचर्स?
कैसे अपना नाम दिखने से रोक सकते हैं आप? जानें आसान टिप्स
कैसे अपना नाम दिखने से रोक सकते हैं आप? जानें आसान टिप्स

वीडियोज

Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)
Yeh Fitoor Tera:💔Ridhan ने तोड़ दी सगाई! जान लिया की Saumya का दिल सिर्फ Jeet के लिए धड़कता है! #sbs
Salman Khan के Bedroom में थी रहस्यमयी मौजूदगी? Koffee With Karan 9 में किया खुलासा!
Bigg Boss 20: Qazi Touqeer ने Sachin Tendulkar को कहा ‘Little Master’, सोशल मीडिया पर विवाद!
Gauahar Khan ने Qazi Touqeer के व्यवहार पर उठाए सवाल, Salman Khan से की Weekend Ka Vaar की मांग!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी ने दिल्ली पुलिस पर साधा निशाना, कहा- 'हड्डियां तोड़ सकते हैं लेकिन...'
राहुल गांधी ने दिल्ली पुलिस पर साधा निशाना, कहा- 'हड्डियां तोड़ सकते हैं लेकिन...'
'कुछ मोलभाव कर रहे हैं...' UP में INDIA अलायंस में आएंगे नए दल? अखिलेश ने दिए संकेत
'कुछ मोलभाव कर रहे हैं...' UP में INDIA अलायंस में आएंगे नए दल? अखिलेश ने दिए संकेत
जेल में बंद आशुतोष रांका की टीम का अभिजीत दीपके पर बड़ा बयान, 'क्या देशभक्ति का...'
जेल में बंद आशुतोष रांका की टीम का अभिजीत दीपके पर बड़ा बयान, 'क्या देशभक्ति का...'
'भगवान उनका भला करे', तनुश्री दत्ता के Evil Is Dead वाले बयान पर नाना पाटेकर के बेटे मल्हार ने तोड़ी चुप्पी
'भगवान भला करे', तनुश्री दत्ता के Evil Dead वाले बयान पर नाना पाटेकर के बेटे ने तोड़ी चुप्पी
टीम इंडिया से बाहर चल रही स्टार बल्लेबाज को मिला नया रोल, स्विट्जरलैंड ने बनाया एम्बेसडर
टीम इंडिया से बाहर चल रही स्टार बल्लेबाज को मिला नया रोल, स्विट्जरलैंड ने बनाया एम्बेसडर
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
कैसे अपना नाम दिखने से रोक सकते हैं आप? जानें आसान टिप्स
कैसे अपना नाम दिखने से रोक सकते हैं आप? जानें आसान टिप्स
कोलकाता में लाल-पीली रंगी गईं सड़कें, इससे ड्राइविंग में कितनी होगी दिक्कत?
कोलकाता में लाल-पीली रंगी गईं सड़कें, इससे ड्राइविंग में कितनी होगी दिक्कत?
Embed widget