एक्सप्लोरर

इंडियाज गॉट लेटेंट विवाद के बीच सरकार ने OTT प्लेटफॉर्म्स को दी चेतावनी, कह दी यह बात

इंडियाज गॉट लेटेंट शो पर रणवीर अल्लाहबादिया के विवादित कमेंट के बाद शुरू हुआ विवाद थम नहीं रहा है. अब सरकार ने OTT प्लेटफॉर्म्स को नियमों का पालन करने को कहा है.

Ranveer Allahbadia के बयान के बाद उठे विवाद के बीच सरकार ने सोशल मीडिया चैनल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स को कोड ऑफ एथिक फॉलो करने को कहा है. साथ ही इन्हें सेल्फ-रेगुलेशन और A-रेटेड कंटेट के लिए एक्सेस कंट्रोल शुरू करने को कहा गया है ताकि बच्चों को अनुचित कंटेट देखने से रोका जा सके. बता दें कि रणवीर ने समय रैना के शो इंडियाज गॉट लेटेंट में विवादित टिप्पणी की थी. इसे लेकर उनके खिलाफ FIR दर्ज हो चुकी है. 

सरकार को मिली कई शिकायतें

केंद्र सरकार के सूचना और प्रसारण मंत्रालय की तरफ से जारी किए नोटिफिकेशन में कहा गया है कि उसे सोशल मीडिया और OTT प्लेटफॉर्म्स पर कुछ पब्लिशर्स द्वारा पब्लिश किए कंटेट के अश्लील, पोर्नोग्राफिक और भद्दा होने की कई शिकायतें मिली हैं. इसमें कहा गया है कि OTT प्लेटफॉर्म ऐसा कोई कंटेट प्रसारित नहीं कर सकते, जिस पर कानूनन प्रतिबंध लगा हुआ है. नोटिफिकेशन में आगे कहा गया है कि नियमों के तहत OTT प्लेटफॉर्म्स की सेल्फ रेगुलेटरी बॉडीज को इन पर नजर रखनी होगी और यह निश्चित करना होगा कि ये प्लेटफॉर्म्स नियमों का पालन करें.

थम नहीं रहा विवाद

समय रैना के शो पर किए गए कमेंट के बाद से रणवीर की मुश्किलें बढ़ गई हैं. पिछले काफी दिनों से चल रहा यह विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है. रणवीर के खिलाफ कई राज्यों में FIR दर्ज हो चुकी है. हाल ही में सुप्रीम कोर्ट ने भी सुनवाई के दौरान यूट्यूबर से कड़े सवाल पूछे थे. रणवीर के कमेंट का संज्ञान लेते हुए कोर्ट ने सरकार से पूछा था कि वह अश्लील कंटेट को रेगुलेट करने के लिए क्या कदम उठाने जा रही है. कोर्ट ने आगे कहा कि वह इस मामले में ढिलाई नहीं बरतेगा और अगर जरूरत पड़ेगी तो कदम उठाने के लिए तैयार है.

ये भी पढ़ें-

फ्री में चाहिए JioHotstar का सब्सक्रिप्शन? इन प्लान्स के साथ मिल रहा बेनेफिट, देखें डिटेल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Bose के नए Earbuds ने बदला ट्रेंड, Wired कनेक्शन के साथ मिला ANC
Bose के नए Earbuds ने बदला ट्रेंड, Wired कनेक्शन के साथ मिला ANC
वॉशिंग मशीन के लिए 20000 का बजट, ये रहे बेहतरीन मॉडल्स
वॉशिंग मशीन के लिए 20000 का बजट, ये रहे बेहतरीन मॉडल्स
Galaxy A36-A56 के बाद Samsung के इन फोन की बढ़ सकती है कीमत, जानें कब?
Galaxy A36-A56 के बाद Samsung के इन फोन की बढ़ सकती है कीमत, जानें कब?
Gemini से Flipkart Shopping का नया तरीका, सीधे दिखेगा Buy Button
Gemini से Flipkart Shopping का नया तरीका, सीधे दिखेगा Buy Button

वीडियोज

जेल के वो 21 दिन...आज खुलेगा राज!
Shehzad Poonawalla के साथ हुई इस घटना की पूरी कहानी क्या है?
Kathua में CISF जवानों के बीच फायरिंग, 2 अधिकारी समेत चार जवानों की गई जान!
सिर्फ ज्ञानेश के इस्तीफे से क्या होगा?
ज्ञानेश के इस्तीफे से SIR 'दर्द' खत्म होगा?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
एफिल टावर के प्रमुख छोड़ेंगे पद, हिन्दू संगठन BAPS के दौरे के दौरान हटाए थे महिला स्टाफ
एफिल टावर के प्रमुख छोड़ेंगे पद, हिन्दू संगठन BAPS के दौरे के दौरान हटाए थे महिला स्टाफ
UP चुनाव: सपा-कांग्रेस से गठबंधन पर असदुद्दीन ओवैसी का बड़ा बयान, बोले- 'जबरदस्ती...'
UP चुनाव: सपा-कांग्रेस से गठबंधन पर असदुद्दीन ओवैसी का बड़ा बयान, बोले- 'जबरदस्ती...'
'वो जिसके साथ रहे खुश रहे', सुनीता आहूजा ने गोविंदा-कोमल के लालाबागचा दर्शन पर तोड़ी चुप्पी
'वो जिसके साथ रहे खुश रहे', सुनीता ने गोविंदा-कोमल के लालाबागचा दर्शन पर तोड़ी चुप्पी
11वें दिन बेटियों ने जीते गोल्ड, पीएम मोदी ने दी बधाई; बोले- 'जश्न मनाने का...'
11वें दिन बेटियों ने जीते गोल्ड, पीएम मोदी ने दी बधाई; बोले- 'जश्न मनाने का...'
CWC बैठक में शशि थरूर के सुझाव पर खरगे ने कसा तंज, बोले- ‘आप आएंगे या सिर्फ...’
CWC बैठक में शशि थरूर के सुझाव पर खरगे ने कसा तंज, बोले- ‘आप आएंगे या सिर्फ...’
UNGA में कश्मीर पर तुर्किए की टिप्पणी को भारत ने किया खारिज, दिया ये दो टूक जवाब
UNGA में कश्मीर पर तुर्किए की टिप्पणी को भारत ने किया खारिज, दिया ये दो टूक जवाब
जम्मू: कठुआ में CISF कर्मियों के बीच फायरिंग, 4 जवानों की मौत
जम्मू: कठुआ में CISF कर्मियों के बीच फायरिंग, 4 जवानों की मौत
23 से 28 सितंबर का मौसमी खेल: UP में 544% अधिक बारिश, तमिलनाडु में 96% सूखा
23 से 28 सितंबर का मौसमी खेल: UP में 544% अधिक बारिश, तमिलनाडु में 96% सूखा
Embed widget