एक्सप्लोरर

घर और ऑफिस के लिए खास है Canon का यह प्रिंटर, स्मार्टफोन से सीधा प्रिंट देने की सुविधा

अगर आप एक बढ़िया क्वालिटी वाला ऑल इन वन प्रिंटर लेने की सोच रहे हैं तो Canon का नया कलर प्रिंटर PIXMA G6070 आपके लिए एक अच्छा ऑप्शन साबित हो सकता है.

नई दिल्ली: घर हो या ऑफिस, प्रिंटर की जरूरत आजकल सभी को पड़ती है. लेकिन जब बात एक बढ़िया और किफायती प्रिंटर की बात की जाए तो अक्सर मन में यही सवाल आता है कि कौन सा प्रिंटर लेना चाहिए. क्योंकि इस स्मार्ट मार्केट में कई ऑप्शन आपको मिल जायेंगे. हाल ही में Canon ने अपना नया आल इन वन कलर प्रिंटर PIXMA G6070 मार्केट में उतारा है, क्या यह एक किफायती प्रिंटर साबित होगा ? आइये जानते हैं.

 कीमत और डिजाइन

Canon के आल इन वन कलर प्रिंटर PIXMA G6070 की कीमत 21,449 रुपये है. यह एक कॉम्पैक्ट प्रिंटर है और इसकी बिल्ट क्वालिटी काफी प्रीमियम है. इस प्रिंटर का वजन 8.1kg है. इसके फ्रंट हेड यूनिट में कई बटन्स देखने को मिलते हैं. यहां पर एक छोटा सा डिस्प्ले भी दिया है जो प्रिंटिंग और अन्य जानकारियां देता है. इस यूनिट को आप अपने हिसाब से ऊपर नीचे एडजस्ट कर सकते हैं. इसके फ्रंट में लेफ्ट और राईट कलर लेवल बार दिए हैं, जहां टैंक में कितनी इंक बची है इसकी जानकारी मिलती है.

 परफॉरमेंस

प्रिंटर बॉर्डरलेस फोटो प्रिंटिंग को सपोर्ट करता है, जिससे आप भद्दे बॉर्डर के बिना फोटो देख और शेयर कर सकते हैं. यह फीचर भी इसकी खूबियों में शामिल है. यह प्रिंटर पेपर पर दोनों साइड ऑटोमैटिक प्रिंट करता है, जिसकी मदद से पेपर की बचत होती है. अगर आपको असाइमेंट या ज्यादा प्रिंट की जरूरत है तो यह फीचर आपको पसंद आएगा. कंपनी के मुताबिक फुल रिफिल (कैनन रिफिल)में 6000 ब्लैक प्रिंट पेज और 7700 कलर प्रिंट पेज निकाल सकता है. प्रिंटिंग क्वालिटी को आप अपने हिसाब सेट कर सकते हैं, इसमें इकॉनमी, स्टैण्डर्ड और हाई क्वालिटी की प्रिंटिंग मिलती है.  इसमें प्लेन पेपर, मैट पेपर, ग्लोसी पेपर, फोटो पेपर, और फोटो स्टीकर पेपर का इस्तेमाल कर सकते हैं. इसमें A4, A5, B5, l साइज़ के प्रिंट निकाले जा सकते हैं, इसके अलावा इसमें स्कैन करने की भी सुविधा दी गई है. यह प्रिंटर विंडो और मैक दोनों को सपोर्ट करता है. Canon का PIXMA G6070 प्रिंटर फ़ास्ट है, प्रिंटिंग के दौरान यह बढ़िया ढंग से काम करता है.  प्रिंट ब्लैक हो या कलर हो, इसमें काफी अच्छी क्वालिटी मिलती है. प्रिंट और स्कैन के अलावा यह कॉपी भी बढ़िया करता है.

 2 तरफ से पेपर लोड कर सकते हैं.

इस प्रिंटर की खास बात यह है कि इसमें 2 तरफ से पेपर लोड कर सकते हैं. आप अपनी जरूरत और स्पेस के हिसाब से इसके आगे और पीछे दी गई ट्रे में पेपर्स को लोड कर सकते हैं.

मोबाइल और क्लाउड प्रिंटिंग

अब प्रिंट देने के लिए आपको लैपटॉप या डेस्कटॉप की जरूरत नहीं है, आप अपने स्मार्टफोन को wifi के जरिये कनेक्ट करके प्रिंट दे सकते हैं. स्मार्टफोन से प्रिंट देने के लिए पहले आपको अपने फोन में एप्प इंस्टाल करनी होगी. टेस्टिंग के दौरान इस फीचर ने निराश नहीं किया.

क्या खरीदना चाइये ?

Canon का PIXMA G6070 प्रिंटर एक किफायती आल इन वन प्रिंटर है, इसमें काफी अच्छी क्वालिटी की प्रिंटिंग मिलती है. आप इसे घर या ऑफिस में इस्तेमाल कर सकते हैं.  यह इतना कॉम्पैक्ट है कि इसे आसानी कहीं भी रखा जा सकता है. यह Hi-speed USB 2.0, वायरलैस, वायर्ड LAN सेटअप के साथ आता है. कीमत के हिसाब से यह ठीक है. आप इसे खरीद सकते हैं.

यह भी पढ़ें 

10000 रुपये की कीमत तक में आते हैं ये 5 स्मार्टफोन, मिलती है दमदार बैटरी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दीवार से कितनी दूर रखें फ्रिज? ये गलतियां कर देंगी खराब
दीवार से कितनी दूर रखें फ्रिज? ये गलतियां कर देंगी खराब
कमाल की है ये स्मार्ट रिंग, पसीने से ही लगा लेगी हर बात का पता
कमाल की है ये स्मार्ट रिंग, पसीने से ही लगा लेगी हर बात का पता
डिजिटल हुए भोले के भक्त, कांवड़ यात्रा में ब्लूटूथ स्पीकर और LED ही नहीं, अब साथ दिख रहे ये हाई-टेक स्मार्ट गैजेट्स
डिजिटल हुए भोले के भक्त, कांवड़ यात्रा में ब्लूटूथ स्पीकर और LED ही नहीं, अब साथ दिख रहे ये हाई-टेक स्मार्ट गैजेट्स
चांद पर फैक्ट्री बनाएंगे रोबोट, Elon Musk का नया प्लान
चांद पर फैक्ट्री बनाएंगे रोबोट, Elon Musk का नया प्लान

वीडियोज

Sansani: अतीक अहमद के बेटे की दर्दनाक मौत
Jannat Zubair ने Elvish Yadav संग Dating Rumours पर तोड़ी चुप्पी, बताया रिश्ते का सच
Prince Narula ने Shivangi-Harshad की Bonding को बताया 'Nibba Nibbi Wala Pyaar'
Shreya Kalra की Controversies ने मचाया बवाल, फिर भी बनीं Lock Upp 2 की Winner
Dipika Kakar हुईं Emotional, Cancer Treatment के दौरान बोलीं- अभी हिम्मत नहीं हार सकती

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शेख हसीना पर आंखें की लाल, 1 दिन में ही घुटनों पर बांग्लादेश, भारत से मांगा डीजल
शेख हसीना पर आंखें की लाल, 1 दिन में ही घुटनों पर बांग्लादेश, भारत से मांगा डीजल
पप्पू यादव के खिलाफ थाने पहुंचा चप्पल फेंकने वाला आरोपी, पूर्णिया सांसद पर लगाए ये आरोप
पप्पू यादव के खिलाफ थाने पहुंचा चप्पल फेंकने वाला आरोपी, पूर्णिया सांसद पर लगाए ये आरोप
तरुण तेजपाल क्यों करने लगे शरजील इमाम और उमर खालिद से अपनी तुलना? जानें
तरुण तेजपाल क्यों करने लगे शरजील इमाम और उमर खालिद से अपनी तुलना? जानें
चेन्नई नहीं KKR को जॉइन करेंगे हार्दिक पांड्या? 25 करोड़ के साथ कप्तानी भी मिलेगी!
चेन्नई नहीं KKR को जॉइन करेंगे हार्दिक पांड्या? 25 करोड़ के साथ कप्तानी भी मिलेगी!
Main Vaapas Aaunga OTT Release: इम्तियाज अली की 'मैं वापस आऊंगा' ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- कहां देख सकते हैं ये फिल्म
इम्तियाज अली की 'मैं वापस आऊंगा' ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- कहां देख सकते हैं ये फिल्म
Gen-Z पर मोहन भागवत करते हैं अंधा भरोसा, बोले- 'वो कभी भी...'
Gen-Z पर मोहन भागवत करते हैं अंधा भरोसा, बोले- 'वो कभी भी...'
दिल्ली में आज भी बारिश, जगह-जगह जलभराव, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट
दिल्ली में आज भी बारिश, जगह-जगह जलभराव, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट
LPG Cylinder Tips: बिना उठाए पता करें सिलेंडर में कितनी गैस बची है? अपनाएं यह ट्रिक
बिना उठाए पता करें सिलेंडर में कितनी गैस बची है? अपनाएं यह ट्रिक
Embed widget