एक्सप्लोरर

क्या आपके Smartphone में भी है Candy Crush Saga और Tinder? तो हो जाइए सावधान, रिपोर्ट में हुआ डराने वाला खुलासा

Candy Crush Saga and Tinder App: स्मार्टफोन की खासियत उनके ऐप्स और गेम्स की बड़ी रेंज है, लेकिन यही ऐप्स और गेम्स आपकी Privacy के लिए खतरा बन सकते हैं.

Candy Crush Saga and Tinder App: स्मार्टफोन की खासियत उनके ऐप्स और गेम्स की बड़ी रेंज है, लेकिन यही ऐप्स और गेम्स आपकी Privacy के लिए खतरा बन सकते हैं. 404 मीडिया की 9 जनवरी को प्रकाशित रिपोर्ट के अनुसार, लोकेशन डेटा ब्रोकिंग कंपनी Gravy Analytics में डेटा लीक का मामला सामने आया है. रिपोर्ट में बताया गया है कि कुछ लोकप्रिय ऐप्स यूजर्स की रीयल-टाइम लोकेशन ट्रैक कर रहे हैं.

लीक हो रहा डेटा

हालांकि इस डेटा लीक की पूरी जानकारी अभी नहीं मिली है, लेकिन हैकर द्वारा प्रकाशित सैंपल डेटा में Candy Crush Saga और Tinder जैसे ऐप्स शामिल हैं. रिपोर्ट के अनुसार, हैकर ने ग्रेवी एनालिटिक्स के सर्वर (जो Amazon Cloud प्लेटफॉर्म पर थे) से कई टेराबाइट्स उपभोक्ता डेटा चुरा लिया. यह कंपनी उपभोक्ता डेटा का बड़ा संग्रह रखती है.

यह घटना तब सामने आई जब Federal Trade Commission (FTC) ने ग्रेवी एनालिटिक्स और उसकी सहायक कंपनी Venntel पर उपयोगकर्ताओं की सहमति के बिना उनका लोकेशन डेटा बेचने पर प्रतिबंध लगाया. लीक हुए डेटा में 3 करोड़ से अधिक लोकेशन पॉइंट्स का उल्लेख है, जिसमें White House, Kremlin, Vatican City और विभिन्न सैन्य ठिकानों की जानकारी भी शामिल है.

Data Brokers कैसे काम करते हैं?

ग्रेवी एनालिटिक्स जैसी कंपनियां अक्सर ऐप्स से सीधे डेटा नहीं लेतीं. वे विज्ञापन एजेंसियों के साथ काम करके या खुद विज्ञापन एजेंसी बनकर एंड्रॉइड और आईओएस डिवाइसों से उपयोगकर्ता डेटा प्राप्त करती हैं.

अपनी निजी जानकारी सुरक्षित रखने के उपाय

यदि आपका डेटा लीक हो चुका है, तो इसे रोक पाना मुश्किल है. लेकिन भविष्य में इसे सुरक्षित रखने के लिए. ऐप इंस्टॉल करते समय अनावश्यक अनुमतियों (permissions) को बंद कर दें. यदि आप iPhone उपयोग करते हैं, तो हमेशा “Ask Apps Not to Track” फीचर का उपयोग करें.

यह भी पढ़ें:

BSNL के नए प्लान ने बढ़ा दी Jio की टेंशन! बेहद कम कीमत में मिलेगा अनलिमिटेड कॉलिंग, जानें बेनिफिट्स

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

फोन बेचने से पहले ये 5 जरूरी काम करना न भूलें, वरना...
फोन बेचने से पहले ये 5 जरूरी काम करना न भूलें, वरना...
डेबिट-क्रेडिट कार्ड खोते ही करें ब्लॉक, डिजिटल फ्रॉड से ऐसे बचें
डेबिट-क्रेडिट कार्ड खोते ही करें ब्लॉक, डिजिटल फ्रॉड से ऐसे बचें
Lenovo ThinkBook 14x भारत में लॉन्च, Intel Ultra से बदला परफॉर्मेंस गेम
Lenovo ThinkBook 14x भारत में लॉन्च, Intel Ultra से बदला परफॉर्मेंस गेम
iPhone बार-बार हो रहा है Hang? Apps से Storage तक समझें वजह
iPhone बार-बार हो रहा है Hang? Apps से Storage तक समझें वजह

वीडियोज

नाना पाटेकर की अंतिम यात्रा की तैयारी शुरू, गांव में पसरा सन्नाटा
एक शिष्य के सुसाइड पर सवाल !
मायानगरी के नाना...ऐसे तो नहीं जाना था
आंदोलन की बदलती 'भाषा', शुरू हुआ रील आंदोलन !
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब कहां रुकेंगे?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिजीत दीपके का किस महिला ने चूम लिया माथा? इमोशनल होकर बोले- 'मेरा नया परिवार...'
अभिजीत दीपके का किस महिला ने चूम लिया माथा? इमोशनल होकर बोले- 'मेरा नया परिवार...'
Elon Musk के समर्थन में प्रियंका चतुर्वेदी का बयान, 'इस देरी का असर...'
Elon Musk के समर्थन में प्रियंका चतुर्वेदी का बयान, 'इस देरी का असर...'
Rejinagar Bypoll Result Live: बंगाल की रेजीनगर सीट पर वोटों की गिनती शुरू, किसकी जीत, किसकी हार? लाइव अपडेट
Live: बंगाल की रेजीनगर सीट पर वोटों की गिनती शुरू, किसकी जीत, किसकी हार? लाइव अपडेट
विराट और रोहित की कौन सी स्किल चुराना चाहते हो? अभिषेक शर्मा का जवाब दिल जीत लेगा
विराट-रोहित की कौन सी स्किल चुराना चाहते हो? अभिषेक का जवाब दिल जीत लेगा
नाना पाटेकर को राजकीय सम्मान के साथ दी गई अंतिम विदाई, बेटे ने बताया क्यों रात में किया गया अंतिम संस्कार?
नाना पाटेकर का रात में क्यों किया गया अंतिम संस्कार? बेटे ने बताई वजह
CEC के खिलाफ आज भी विपक्ष का मोर्चा, पीएम मोदी के आवास पर प्रदर्शन का प्लान?
CEC के खिलाफ आज भी विपक्ष का मोर्चा, पीएम मोदी के आवास पर प्रदर्शन का प्लान?
कांशीराम की पुण्यतिथि पर मायावती ने दी श्रद्धांजलि, बताया- गरीबों का 'मसीहा'
कांशीराम की पुण्यतिथि पर मायावती ने दी श्रद्धांजलि, बताया- गरीबों का 'मसीहा'
बच्चे को गोद में लिए बुजुर्ग पर सांड ने किया हमला, वीडियो वायरल
बच्चे को गोद में लिए बुजुर्ग पर सांड ने किया हमला, वीडियो वायरल
Embed widget