एक्सप्लोरर

Call of Duty (COD) मोबाइल सीजन 6 में आया एक नया असॉल्ट राइफल, बहुत दूर से ही करेगा दुश्मनों का सफाया

COD Mobile Season 6 में एक नया असॉल्ट राइफल जोड़ा गया है, जिससे गेमर्स को इस गेम में अपनी स्थिति को मजबूत करने और दुश्मनों को परास्त करने का एक नया तरीका मिलेगा.

Call of Duty Mobile Season 6: कॉल ऑफ ड्यूटी मोबाइल के सीजन 6 में एक नया और शक्तिशाली हथियार, BP50 असॉल्ट राइफल, पेश किया गया है. यह इस गेम में शामिल होने वाला एक नया हथियार यानी वेपन है. इस नए वेपन की वजह से कॉल ऑफ ड्यूटी मोबाइल गेम में काफी खास बदलाव आने की उम्मीद जताई जा रही है. आपको बता दें कि सीओडी मोबाइल सीज़न 6 की शुरुआत 26 जून से होने वाली है, जिसके जरिए इस नए वेपन को गेम में शामिल किया जाएगा. नए वेपन से खासतौर पर उन खिलाड़ियों को ज्यादा फायदा होगा तो लॉन्ग रेंज यानी लंबी दूरी वाला हाई स्पीड वेपन ढूंढते हैं. आइए हम आपको BP50 असॉल्ट राइफल की खास बाते बताते हैं. 

BP50 असॉल्ट राइफल की खास बातें

BP50 असॉल्ट राइफल एक पूरी तरह से ऑटोमैटिक वेपन है, जो हाई स्पीड रेट वाली फायरिंग और लॉन्ग रेंज से निशाना लगाने की क्षमताओं के साथ आता है। यह असॉल्ट राइफल उन खिलाड़ियों के लिए सबसे बढ़िया साबित हो सकती है, जो काफी दूर से ही दुश्मनों पर सटीक और तेज निशाना लगाना चाहते हैं. इस वेपन में हाई रेट की फायरिंग होती है, जो दुश्मनों को चारों ओर से तबाह करने में और उन्हें काफी ज्यादा नुकसान पहुंचाने में सक्षम है. इसके अलावा इस गन में कई स्कोप्स भी दिए गए हैं, जिसका इस्तेमाल करके गेमर्स दूर से अपनी दुश्मनों पर सटीक निशाना लगा सकता है.

गेमप्ले में इस नए वेपन का उपयोग

गेमर्स इस नए असॉल्ट राइफल का इस्तेमाल करके कॉल ऑफ ड्यूटी मोबाइल सीजन 6 के कई प्रकार के मोड्स में अपनी क्षमताओं को बढ़ा सकते हैं. यह हथियार खास तौर पर मल्टीप्लेयर मोड्स में काफी ज्यादा फायदेमंद साबित हो सकता है. गेमर्स बैटल रॉयल मोड में भी इस वेपन का इस्तेमाल करके अपनी परिस्थिति को बेहतर बना सकते हैं. 

नए वेपन के साथ नए चैलेंज

कॉल ऑफ ड्यूटी मोबाइल सीज़न 6 में आए इस नए वेपन के साथ-साथ कई नए चैलेंजेस और रिवॉर्ड्स को भी पेश किया गया है. गेमर्स इस गेम में आए इस नए वेपन का इस्तेमाल करके कई तरह के नए मिशन्स को पूरा कर सकते हैं. गेमर्स इस गेम के नए सीज़न में आए नए चैलेंज को पूरा करके नए स्किन्स, ब्लूप्रिंट्स और कई अन्य आइटम्स को जीत सकते हैं. वहीं, इस असॉल्ट राइफ के साथ आने वाले नए ऑपरेटर स्किन्स और अन्य कस्टमाइजेशन ऑप्शन गेमर्स को अपने गेमिंग एक्सपीरियंस को और भी रोमांचक बनाने में मदद कर सकते हैं.

यह भी पढ़ें: Free Fire Max Redeem Codes Today: 24 जून 2024 के पक्के रिडीम कोड, रिवॉर्ड पाने के लिए फॉलो करें ये प्रॉसेस

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

WhatsApp के बाद अब Telegram और Signal पर भी सरकार की नजर, हो सकता है एक्शन
WhatsApp के बाद अब Telegram और Signal पर भी सरकार की नजर, हो सकता है एक्शन
3 Star vs 5 Star AC Power Consumption: 3 Star और 5 Star AC में कितनी होती है बिजली की बचत, जानें 1 घंटे का हिसाब-किताब?
3 Star और 5 Star AC में कितनी होती है बिजली की बचत, जानें 1 घंटे का हिसाब-किताब?
Nothing Phone 4b की लॉन्चिंग का चल गया पता, RCB एडिशन भी होगा लॉन्च, जानें किससे होगा मुकाबला
Nothing Phone 4b की लॉन्चिंग का चल गया पता, RCB एडिशन भी होगा लॉन्च, जानें किससे होगा मुकाबला
WhatsApp Username Feature... सुनने में अच्छा लेकिन इसमें छिपा है बड़ा खतरा! प्राइवेसी बढ़ेगी या फर्जी अकाउंट?
WhatsApp Username Feature... सुनने में अच्छा लेकिन इसमें छिपा है बड़ा खतरा! प्राइवेसी बढ़ेगी या फर्जी अकाउंट?

वीडियोज

Bollywood News: रूढ़िवादी या रियलिटी? फिल्म 'Toxic' में महिलाओं के चित्रण पर इंटरनेट पर छिड़ी जंग। (02-07-2026)
Super Subbu Review: बिना अश्लीलता के देती है जरूरी Sex Education
पति ब्रह्मचारी :😱Suraj का गॉडफादर अवतार, Isha की किडनैपिंग के पीछे छुपा है घर का बड़ा राज #sbs
Shri Ram से मर्यादा, Mahadev से संतुलन सीखिए' - Ashutosh Rana
India-Japan के बीच कई बड़ी Deal, PM मोदी ने किया बड़ा ऐलान

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बीच समंदर में दिखा इंडियन नेवी का दम, जब भारतीय जहाज को डकैतों ने की लूटने की कोशिश, यूं खदेड़ा
बीच समंदर में दिखा इंडियन नेवी का दम, जब भारतीय जहाज को डकैतों ने की लूटने की कोशिश, यूं खदेड़ा
CM सम्राट चौधरी के कहने पर हुआ भरत तिवारी का एनकाउंटर? तेजस्वी यादव बोले- 'मैसेज भेजा गया, तब…'
CM सम्राट चौधरी के कहने पर हुआ भरत तिवारी का एनकाउंटर? तेजस्वी यादव का सनसनीखेज दावा
'मुझे पॉलिटिक्स से दूर रहने दो...', कॉकरोच जनता पार्टी के प्रोटेस्ट पर बोले दिलजीत दोसांझ, कहा- 'सारा संसार दुखी है'
'मुझे पॉलिटिक्स से दूर रहने दो...', कॉकरोच जनता पार्टी के प्रोटेस्ट पर बोले दिलजीत दोसांझ
अफवाह हैं हार्दिक पांड्या को लेकर सारी ट्रेड डील्स, मुंबई इंडियंस से आई खबर उड़ा देगी आपके होश
अफवाह हैं हार्दिक पांड्या को लेकर सारी ट्रेड डील्स, मुंबई इंडियंस से आई खबर उड़ा देगी आपके होश
संयुक्त अभ्यास, रणनीतिक सहयोग और समुद्री सुरक्षा… भारत दौर पर आयीं जापान PM ताकाइची ने क्या-क्या कहा
संयुक्त अभ्यास, रणनीतिक सहयोग और समुद्री सुरक्षा… भारत दौर पर आयीं जापान PM ने क्या-क्या कहा
Ketan Agarwal Murder Case: क्राइम सीन पर 'रिहर्सल' के बाद फंसा पेंच, बयानों में उलझे आरोपी, सिया ने पुलिस को क्या बताया?
क्राइम सीन पर 'रिहर्सल' के बाद फंसा पेंच, बयानों में उलझे आरोपी, सिया ने पुलिस को क्या बताया?
Explained: NDA का 'मिशन 360' क्या? 41 सांसद जुटा लो या फिर विपक्षी सांसद रहें गायब, किस तिकड़म में उलझी बीजेपी?
NDA का 'मिशन 360' क्या? 41 सांसद जुटें या विपक्षी सांसद रहें गायब, किस तिकड़म में उलझी बीजेपी?
Viral Video: एक साइकिल, दो ड्राइवर... बच्चों को देख याद आ जाएगा बचपन, वायरल हो रहा वीडियो
एक साइकिल, दो ड्राइवर... बच्चों को देख याद आ जाएगा बचपन, वायरल हो रहा वीडियो
Embed widget