एक्सप्लोरर

BSNL बंद कर रही है अपनी यह सर्विस, लाखों ग्राहकों पर पड़ेगा असर, 15 जनवरी तक का समय

BSNL 15 जनवरी से बिहार की राजधानी पटना समेत कई जिलों में 3G सर्विस बंद कर रही है. इसका असर लाखों ग्राहकों पर पड़ेगा. कंपनी ने उन्हें सिम अपग्रेड करने को कहा है.

भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) अपनी एक सर्विस बंद करने जा रही है, जिसका असर लाखों ग्राहकों पर पड़ने वाला है. दरअसल, सरकारी टेलीकॉम कंपनी बिहार की राजधानी पटना समेत कई जिलों में अपनी 3G सर्विस बंद कर रही है. पहले फेज में कंपनी ने मोतिहारी, कटिहार, खगड़िया और मुंगेर आदि जिलों में यह सर्विस बंद की थी. अब 15 जनवरी से पटना और अन्य जिलों में यह सर्विस बंद कर दी जाएगी.

सर्विस बंद होने से क्या असर पड़ेगा?

3G सर्विस बंद होने का सबसे ज्यादा असर 3G सिम रखने वाले कस्टमर्स पर पड़ेगा. सर्विस बंद होने के बाद वो अपने मोबाइल पर इंटरनेट डेटा का मजा नहीं ले पाएंगे. वे केवल कॉल्स और SMS कर सकेंगे. BSNL के अधिकारियों ने बताया कि राज्य में 4G नेटवर्क अपडेट हो गया है. इसलिए 3G सर्विस बंद की जा रही है. बता दें कंपनी इस साल पूरे देश में 4G नेटवर्क अपग्रेड करने और 5G सेवाओं की शुरुआत करने की प्लानिंग के साथ आगे बढ़ रही है.

अब 3G सिम का क्या होगा?

3G सिम यूजर्स अगर डेटा का मजा लेना चाहते हैं तो उन्हें सिम बदलनी होगी. कंपनी बिना किसी लागत के 3G सिम के बदले 4G सिम दे रही है. इस सिम पर भविष्य में 5G डेटा भी चलेगा. यूजर्स BSNL के ऑफिस जाकर अपनी सिम बदल सकते हैं. इसके लिए उन्हें अपना पहचान पत्र साथ लेकर जाना होगा. बता दें कि कंपनी ने देश के कई अन्य हिस्सों में भी अपनी 3G सर्विस बंद कर दी है, जिसके बाद लोगों को अपना सिम बदलना पड़ा था.

बढ़े हैं BSNL के ग्राहक

पिछले कुछ समय में सरकारी टेलीकॉम कंपनी के ग्राहकों की संख्या में इजाफा हुआ है. इसकी वजह निजी टेलीकॉम कंपनियों के महंगे रिचार्ज प्लान हैं. निजी कंपनियां कई बार अपने रिचार्ज प्लान की कीमत बढ़ा चुकी है. इससे परेशान ग्राहक BSNL की सेवाएं चुन रहे हैं.

ये भी पढ़ें-

Cyber Fraud होने के तुरंत बाद करें ये काम, ठगी से बच जाएंगे, उत्तराखंड में 40 लोगों को वापस मिला पैसा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भारत में जल्द आ रहा फोटोग्राफी का नया किंग, DSLR जैसी आएगी फोटो
भारत में जल्द आ रहा फोटोग्राफी का नया किंग, DSLR जैसी आएगी फोटो
WhatsApp अकाउंट अचानक क्यों हो सकता है बैन? समझें नियम और सिस्टम
WhatsApp अकाउंट अचानक क्यों हो सकता है बैन? समझें नियम और सिस्टम
सेकंडों में बिक गया iPhone Duo का शुरुआती स्टॉक, अब डिलीवरी की चुनौती
सेकंडों में बिक गया iPhone Duo का शुरुआती स्टॉक, अब डिलीवरी की चुनौती
रेगुलेटर घुमाते ही कैसे बदलती है पंखे की बिजली खपत? जानें टेक्नोलॉजी
रेगुलेटर घुमाते ही कैसे बदलती है पंखे की बिजली खपत? जानें टेक्नोलॉजी

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
Embed widget