एक्सप्लोरर

आज बंद हो जाएगी BSNL की यह सर्विस, लाखों लोगों पर पड़ेगा असर

सरकारी टेलीकॉम कंपनी BSNL आज से अपनी एक खास सर्विस बंद करने जा रही है. 4G रोलआउट से पहले कंपनी ने यह फैसला किया है. इसका असर लाखों ग्राहकों पर पड़ने वाला है.

भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) के ग्राहकों को एक बड़ा झटका लगने वाला है. सरकारी टेलीकॉम कंपनी आज से अपनी एक सर्विस बंद करने जा रही है. इसका असर लाखों ग्राहकों पर पड़ेगा. देशभर में 4G सर्विस शुरू करने से पहले कंपनी ने यह बड़ा फैसला लिया है. दरअसल, कंपनी आज से बिहार में अपनी 3G सर्विस को बंद कर रही है. पहले चरण में कंपनी ने मोतिहारी, कटिहार, खगड़िया और मुंगेर आदि जिलों में यह सर्विस बंद की थी. आज से पटना और अन्य जिलों में यह सर्विस बंद कर दी जाएगी.

इन यूजर्स पर पड़ेगा असर

BSNL के इस फैसले का सबसे ज्यादा असर 3G सिम रखने वाले ग्राहकों पर पड़ेगा. सर्विस बंद होने के बाद वो अपने मोबाइल से केवल कॉ और SMS कर पाएंगे, लेकिन इंटरनेट का मजा नहीं ले पाएंगे. कुछ दिन पहले BSNL के अधिकारियों ने बताया था कि राज्य में 4G नेटवर्क अपडेट हो गया है. इसलिए 3G सर्विस बंद की जा रही है. बता दें कंपनी इस साल पूरे देश में 4G नेटवर्क अपग्रेड करने और 5G सेवाओं की शुरुआत करने की प्लानिंग के साथ आगे बढ़ रही है.

फ्री में सिम अपग्रेड कर रही BSNL

3G सिम यूजर्स अगर डेटा का मजा लेना चाहते हैं तो उन्हें अपनी सिम अपग्रेड करनी होगी. BSNL बिना किसी लागत के अपने ग्राहकों को 3G सिम के बदले 4G सिम दे रही है. भविष्य में इसी सिम पर 5G कनेक्टिविटी का भी मजा लिया जा सकेगा. प्रभावित यूजर्स BSNL के ऑफिस जाकर अपनी सिम बदल सकते हैं. इसके लिए उन्हें अपना पहचान पत्र साथ लेकर जाना होगा. बिहार के अलावा भी कई राज्यों में BSNL ने अपनी 3G सर्विस बंद कर दी है.

BSNL के ग्राहकों की संख्या में हो रहा इजाफा

बीते कुछ समय से BSNL के ग्राहकों की संख्या में इजाफा देखने को मिल रहा है. दरअसल, लोग प्राइवेट टेलीकॉम कंपनियों के महंगे रिचार्ज प्लान से परेशान हैं. ये कंपनियां कई बार अपने प्लान महंगे कर चुकी है. इससे परेशान ग्राहक BSNL की सर्विस का फायदा उठा रहे हैं.

ये भी पढ़ें-

हाई-स्पीड इंटरनेट के साथ डेली 100GB से अधिक डेटा, फ्री OTT प्लान भी, इस कंपनी के प्लान ने मचाई धूम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

एक्सटेंशन बोर्ड पर कितने गैजेट चलाना सुरक्षित? समझें लोड का गणित
एक्सटेंशन बोर्ड पर कितने गैजेट चलाना सुरक्षित? समझें लोड का गणित
फ्रिज की रबर और कूलिंग का क्या है कनेक्शन? जानें इसके पीछे की टेक्नोलॉजी
फ्रिज की रबर और कूलिंग का क्या है कनेक्शन? जानें इसके पीछे की टेक्नोलॉजी
40 हजार रुपये का है बजट, तो खरीद सकते हैं ये दमदार Phones
40 हजार रुपये का है बजट, तो खरीद सकते हैं ये दमदार Phones
Macbook की टक्कर के हैं ये 3 लैपटॉप, फीचर्स के तो कहने ही क्या
Macbook की टक्कर के हैं ये 3 लैपटॉप, फीचर्स के तो कहने ही क्या

वीडियोज

लखनऊ में मौत की पटकथा...नेपाल में 'गुप्त लीला' !
SC में सुनवाई का सार..'क्या 'तमाशा' बना रखा है ?'
तो सत्ता परिवर्तन का प्लान-बांग्लादेश का क्यों बखान!
Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भूकंप से डोली धरती, रूस में 7.0 तीव्रता के तेज झटके किए गए महसूस
भूकंप से डोली धरती, रूस में 7.0 तीव्रता के तेज झटके किए गए महसूस
‘लखनऊ-एक्सप्रेस फेल हो गया, तभी दिल्ली ने...' राजनाथ की प्रेस वार्ता पर अखिलेश का तंज
‘लखनऊ-एक्सप्रेस फेल हो गया, तभी दिल्ली ने...' राजनाथ की प्रेस वार्ता पर अखिलेश का तंज
केंद्र की किस बात से खुश नहीं सोनम वांगचुक? बोले- 'फर्क 19-20 का नहीं...'
केंद्र की किस बात से खुश नहीं सोनम वांगचुक? बोले- 'फर्क 19-20 का नहीं...'
इमरान खान के 'लीव इंडिया' नोटिस पर किरण राव का तीखा तंज- 'वाह, अब मुंबई पुलिस?'
इमरान खान को मिले देश छोड़ने के नोटिस पर भड़की आमिर ख़ान की एक्स वाइफ
रोहित शर्मा के नाम क्रिकेट ये वर्ल्ड रिकॉर्ड, विराट अपने जीवन में कभी नहीं तोड़ पाएंगे
रोहित शर्मा के नाम क्रिकेट ये वर्ल्ड रिकॉर्ड, विराट अपने जीवन में कभी नहीं तोड़ पाएंगे
'सच क्या है बताता हूं...', सहर शेख के पिता ने जॉइन की शिवसेना तो बोले वारिस पठान
'सच क्या है बताता हूं...', सहर शेख के पिता ने जॉइन की शिवसेना तो बोले वारिस पठान
CJI सूर्यकांत पर बयान को लेकर सुप्रीम कोर्ट सख्त, संजय राउत से मांगा स्पष्टीकरण

Embed widget