एक्सप्लोरर

5 रुपये की डेली लागत में लंबा चलेगा BSNL का यह प्लान, डेटा-कॉलिंग की भी चिंता नहीं, Jio-Airtel के लिए बना परेशानी

BSNL अपने यूजर्स के लिए कई किफायती रिचार्ज प्लान ऑफर करती है. एक ऐसे ही प्लान में 5 रुपये की डेली लागत में लंबी वैलिडिटी, कॉलिंग और डेटा का फायदा मिल रहा है.

सरकारी टेलीकॉम कंपनी BSNL अपने यूजर्स के लिए कई सस्ते प्लान ऑफर करती है. इसके चलते उसके यूजर्स की संख्या लगातार बढ़ रही है. पिछले कुछ महीनों में महंगे रिचार्ज से परेशान होकर लोग प्राइवेट टेलीकॉम कंपनियों को छोड़कर BSNL के साथ जुड़ रहे हैं. सरकारी कंपनी के पास यूजर की हर जरूरत के लिए किफायती प्लान मौजूद है. आज एक ऐसे ही प्लान की बात करने जा रहे हैं, जो लगभग 5 रुपये डेली लागत में 6 महीने की वैलिडिटी और अन्य बेनेफिट ऑफर कर रहा है.

BSNL का 897 रुपये का प्लान

BSNL के इस किफायती प्लान में डेली लागत लगभग 5 रुपये पड़ती है. इसमें कंपनी पूरे 180 दिन की वैलिडिटी दे रही है. यानी महज दो बार रिचार्ज कराने में आप पूरे सालभर वैलिडिटी की चिंता से मुक्त रहे सकते हैं. वैलिडिटी के अलावा कंपनी इसमें अन्य फायदे भी दे रही हैं. इनकी बात करें तो प्लान में यूजर्स को अनलिमिटेड फ्री कॉलिंग मिलती है. देश में किसी भी नंबर पर इसका फायदा उठाया जा सकता है. भले ही रोमिंग हो या लोकल कॉल, आपको पैसों की चिंता नहीं करनी है.

ये हैं प्लान के अन्य बेनेफिट

प्लान के अन्य बेनेफिट में रोजाना 100 फ्री SMS दिए जा रहे हैं. यानी प्लान के दौरान यूजर्स को 180 दिनों में 18,000 फ्री SMS मिलेंगे. इसके साथ कंपनी इस पैक में 90GB डेटा दे रही है. यह डेटा 180 दिनों तक कभी भी यूज किया जा सकता है. डेटा लिमिट पूरी होने के बाद 40Kbps की स्पीड पर अनलिमिटेड इंटरनेट एक्सेस मिलेगी. 

10 महीने की वैलिडिटी के साथ आता है एक और प्लान

BSNL 797 रुपये में 10 महीने की वैलिडिटी वाला प्लान ऑफर कर रही है. इसमें 300 दिनों की वैलिडिटी मिलती है. बाकी बेनेफिट में पहले 60 दिनों के लिए अनलिमिटेड कॉलिंग और डेली 2GB डेटा दिया जा रहा है.

ये भी पढ़ें-

कौन-से फोन रखते हैं टेक कंपनियों के CEO? Elon Musk की पसंद ने किया सबको हैरान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

HP का प्रीमियम लैपटॉप लॉन्च, 192GB मेमोरी और AI प्रोसेसिंग पर फोकस
HP का प्रीमियम लैपटॉप लॉन्च, 192GB मेमोरी और AI प्रोसेसिंग पर फोकस
सर्दियों में कितने टेंपरेचर पर चलाना चाहिए फ्रिज? बहुत से लोग नहीं जानते सही नंबर
सर्दियों में कितने टेंपरेचर पर चलाना चाहिए फ्रिज? बहुत से लोग नहीं जानते सही नंबर
दुनिया में सबसे ज्यादा कहां होता है इंटरनेट शटडाउन, भारत का क्या हाल?
दुनिया में सबसे ज्यादा कहां होता है इंटरनेट शटडाउन, भारत का क्या हाल?
सस्ते में मिल रहा सेकेंड हैंड iPhone खरीदना चाहिए या नहीं? जान लें
सस्ते में मिल रहा सेकेंड हैंड iPhone खरीदना चाहिए या नहीं? जान लें

वीडियोज

लखनऊ में मौत की पटकथा...नेपाल में 'गुप्त लीला' !
SC में सुनवाई का सार..'क्या 'तमाशा' बना रखा है ?'
तो सत्ता परिवर्तन का प्लान-बांग्लादेश का क्यों बखान!
Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
Embed widget