एक्सप्लोरर

BSNL के इस प्लान से परेशान हुए Jio और Airtel, 3300GB डेटा के साथ फ्री मिल रहा OTT सब्सक्रिप्शन

BSNL: जियो और एयरटेल जैसी देश की बड़ी टेलीकॉम कंपनियों को भी बीएसएनएल अपने कुछ खास प्लान के जरिए टक्कर देने की कोशिश करती है. आइए हम आपको बीएसएनएल के ऐसे ही एक प्लान के बारे में बताते हैं.

BSNL: आपने जियो की ब्रॉडबैंड सर्विस जियो फाइबर और एयरटेल की ब्रॉडबैंड सर्विस एयरटेल एक्सट्रीम फाइबर के बारे में जरूर सुना होगा, लेकिन क्या आप बीएसएनएल के ब्रॉडबैंड सर्विस के बारे में जानते हैं. बीएसएनएल भी एयरटेल और जियो की तरह अपने यूज़र्स को ब्रॉडबैंड सर्विस देती है. इस सर्विस का नाम भारत फाइबर  (Bharat Fiber) है. बीएसएनएल अपने इस ब्रॉडबैंड सर्विस के जरिए ना सिर्फ यूज़र्स को हाई-स्पीड इंटरनेट मुहैया कराती है, बल्कि कई सस्ते और शानदार प्लान्स भी पेश करती है. आइए हम आपको ऐसे ही कुछ प्लान्स के बारे में बताते हैं.

बीएसएनएल का पहला ब्रॉडबैंड प्लान

इस लिस्ट में पहला प्लान 599 रुपये का है. इस प्लान में यूज़र्स को एक महीने की वैधता के साथ 60MBPS की स्पीड से अनलिमिटेड इंटरनेट सर्विस मिलती है. हालांकि, कंपनी इस प्लान में अपने यूज़र्स को 3300GB की फेयर यूज पॉलिसी  (FUP) लिमिट सेट कर रखी है. इसका मतलब है कि आपको एक महीने के लिए कुल 3300GB इंटरनेट डेटा दिया जाएगा, यानी रोज का करीब 110GB डेटा. अगर आप एक महीने में इससे ज्यादा डेटा खर्च करेंगे तो इंटरनेट की स्पीड 60MBPS से घटकर 4MBPS रह जाएगी.

बीएसएनएल का दूसरा ब्रॉडबैंड प्लान

बीएसएनएल का दूसरा ब्रॉडबैंड प्लान 699 रुपये है. इस प्लान में भी यूज़र्स को एक महीने की वैधता के साथ 60MBPS की स्पीड से अनलिमिटेड इंटरनेट सर्विस मिलती है. इस प्लान में भी कंपनी ने अपने यूज़र्स को 3300GB की फेयर यूज पॉलिसी  (FUP) लिमिट सेट कर रखी है. इसका मतलब है कि आपको एक महीने के लिए कुल 3300GB इंटरनेट डेटा दिया जाएगा, यानी रोज का करीब 110GB डेटा.

अगर आप एक महीने में इससे ज्यादा डेटा खर्च करेंगे तो इंटरनेट की स्पीड 60MBPS से घटकर 4MBPS रह जाएगी. हालांकि, इस प्लान की खास बात यह है कि इसमें डिज्नी प्लस हॉटस्टार (Disney+ Hotstar) का फ्री सब्सक्रिप्शन भी मिलता है. इतना ही नहीं, बीएसएनएल अपने इस ब्रॉडबैंड प्लान के साथ कॉलिंग की सुविधा भी देती है. अगर आप बीएसएनएल का यह ब्रॉडबैंड प्लान खरीदना चाहते हैं, तो आप अपने सर्किल में बीएसएनएल  की लिस्ट चेक करके इसे ले सकते हैं.

Jio Fiber का सबसे सस्ता प्लान

जियो फाइबर का सबसे सस्ता ब्रॉडबैंड प्लान 399 प्लस जीएसटी के साथ आता है. इस प्लान में यूज़र्स को एक महीने के लिए 30MBPS की स्पीड से अनलिमिटेड इंटरनेट डेटा मिलता है. हालांकि, इस प्लान के साथ किसी भी ओटीटी ऐप का सब्सक्रिप्शन नहीं मिलता है. 

Airtel Xtream Fiber का सबसे सस्ता प्लान

एयरटेल की ब्रॉडबैंड सर्विस का सबसे सस्ता प्लान 499 रुपये का है. इस प्लान के साथ यूज़र्स को एक महीने के लिए 40MBPS की स्पीड से अनलिमिटेड इंटरनेट और वॉयस कॉलिंग की सुविधा मिलती है. इस प्लान के साथ किसी भी ओटीटी ऐप का सब्सक्रिप्शन नहीं मिलता है.

यह भी पढ़ें:

Vodafone-Idea यूजर्स के लिए खुशखबरी, IPL 2024 और होली का एक साथ मिला गिफ्ट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अब चश्मे में मिलेगा ChatGPT? Nothing बना रहा है AI Smart Glasses!
अब चश्मे में मिलेगा ChatGPT? Nothing बना रहा है AI Smart Glasses!
ऑनलाइन विज्ञापनों से कैसे जासूसी कर रहा था इजरायल? रिसर्च में खुलासा
ऑनलाइन विज्ञापनों से कैसे जासूसी कर रहा था इजरायल? रिसर्च में खुलासा
अब ऐप डाउनलोड के साथ खरीदें फोन! Google Play Store में आया नया फीचर
अब ऐप डाउनलोड के साथ खरीदें फोन! Google Play Store में आया नया फीचर
कितने का आता है फेसियल रिकॉग्निशन कैमरा, क्या-क्या होते हैं फीचर्स?
कितने का आता है फेसियल रिकॉग्निशन कैमरा, क्या-क्या होते हैं फीचर्स?

वीडियोज

Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)
Yeh Fitoor Tera:💔Ridhan ने तोड़ दी सगाई! जान लिया की Saumya का दिल सिर्फ Jeet के लिए धड़कता है! #sbs
Salman Khan के Bedroom में थी रहस्यमयी मौजूदगी? Koffee With Karan 9 में किया खुलासा!
Bigg Boss 20: Qazi Touqeer ने Sachin Tendulkar को कहा ‘Little Master’, सोशल मीडिया पर विवाद!
Gauahar Khan ने Qazi Touqeer के व्यवहार पर उठाए सवाल, Salman Khan से की Weekend Ka Vaar की मांग!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी ने दिल्ली पुलिस पर साधा निशाना, कहा- 'हड्डियां तोड़ सकते हैं लेकिन...'
राहुल गांधी ने दिल्ली पुलिस पर साधा निशाना, कहा- 'हड्डियां तोड़ सकते हैं लेकिन...'
'कुछ मोलभाव कर रहे हैं...' UP में INDIA अलायंस में आएंगे नए दल? अखिलेश ने दिए संकेत
'कुछ मोलभाव कर रहे हैं...' UP में INDIA अलायंस में आएंगे नए दल? अखिलेश ने दिए संकेत
जेल में बंद आशुतोष रांका की टीम का अभिजीत दीपके पर बड़ा बयान, 'क्या देशभक्ति का...'
जेल में बंद आशुतोष रांका की टीम का अभिजीत दीपके पर बड़ा बयान, 'क्या देशभक्ति का...'
'भगवान उनका भला करे', तनुश्री दत्ता के Evil Is Dead वाले बयान पर नाना पाटेकर के बेटे मल्हार ने तोड़ी चुप्पी
'भगवान भला करे', तनुश्री दत्ता के Evil Dead वाले बयान पर नाना पाटेकर के बेटे ने तोड़ी चुप्पी
WI से करो या मरो का 5वां टी20, 'निर्णायक' मुकाबलों में कैसा है भारत का रिकॉर्ड?
WI से करो या मरो का 5वां टी20, 'निर्णायक' मुकाबलों में कैसा है भारत का रिकॉर्ड?
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
कैसे अपना नाम दिखने से रोक सकते हैं आप? जानें आसान टिप्स
कैसे अपना नाम दिखने से रोक सकते हैं आप? जानें आसान टिप्स
कोलकाता में लाल-पीली रंगी गईं सड़कें, इससे ड्राइविंग में कितनी होगी दिक्कत?
कोलकाता में लाल-पीली रंगी गईं सड़कें, इससे ड्राइविंग में कितनी होगी दिक्कत?
Embed widget