एक्सप्लोरर

BSNL ने बढ़ाई Airtel और Jio की टेंशन! यूजर्स के लिए पेश किया 150 दिन की वैलिडिटी वाला नया प्लान, जानें बेनिफिट्स

BSNL: सरकारी टेलीकॉम कंपनी BSNL ने हाल ही में अपने दो प्रीपेड प्लान्स की वैलिडिटी कम कर दी थी. लेकिन अब कंपनी ने यूजर्स के लिए एक नया और जबरदस्त प्लान लॉन्च किया है.

BSNL: सरकारी टेलीकॉम कंपनी BSNL ने हाल ही में अपने दो प्रीपेड प्लान्स की वैलिडिटी कम कर दी थी. लेकिन अब कंपनी ने यूजर्स के लिए एक नया और जबरदस्त प्लान लॉन्च किया है. बीएसएनएल ने यूजर्स के लिए अब 150 दिनों की वैलिडिटी वाला नया प्लान लॉन्च किया है. इस सस्ते और फायदेमंद प्लान के चलते Jio और Airtel को कड़ी टक्कर मिल सकती है, क्योंकि इतने कम दाम में इतनी लंबी वैधता फिलहाल कोई निजी कंपनी नहीं दे रही है.

प्लान में मिलने वाले बेनिफिट्स

जानकारी के अनुसार, BSNL पहले से ही यूजर्स को 70, 180, 336 और 365 दिनों की वैलिडिटी वाले प्लान्स ऑफर कर रहा है. वहीं, अब कंपनी ने 150 दिनों की वैधता वाला नया प्लान पेश किया है. इस प्लान की कीमत सिर्फ 397 रुपये रखी गई है. बीते साल आई एक रिपोर्ट के अनुसार BSNL ने कम कीमत वाले प्लान्स की बदौलत करीब 55 लाख नए यूजर्स जोड़े थे. नए प्लान से यूजर्स की संख्या में और भी इजाफा हो सकता है.

इस प्लान के तहत यूजर्स को पहले 30 दिनों तक अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा मिलेगी. इसके अलावा प्लान में यूजर्स को डेली 2GB डेटा भी मिलेगा यानी कुल 60GB डेटा प्लान में मौजूद है. इसके अलावा यूजर्स को प्रतिदिन 100 SMS भी मुफ्त दिए जाएंगे. 30 दिन के बाद यदि यूजर चाहे तो अपने जरूरत के हिसाब से डेटा या कॉलिंग के लिए ऐड-ऑन पैक जोड़ सकता है. यह प्लान खासतौर पर उन लोगों के लिए है जो कम खर्च में ज्यादा समय तक नंबर को एक्टिव रखना चाहते हैं.

Reliance Jio देता है 200 दिनों की वैलिडिटी वाला प्लान

देश की बड़ी टेलीकॉम कंपनी रिलायंस जियो के पास एक खास प्रीपेड प्लान है जिसकी वैधता पूरे 200 दिनों की है. हालांकि इसकी कीमत बीएसएनएल की तुलना में थोड़ी ज्यादा है लेकिन इसमें मिलने वाले फायदे भी काफी बेहतर हैं. बता दें कि इस प्लान की कीमत 2025 रुपये है. इस प्लान में यूज़र्स को हर दिन 2.5GB इंटरनेट डाटा मिलता है.

इसके साथ ही बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के अनलिमिटेड कॉलिंग और SMS की सुविधा भी दी जाती है. इस प्लान की सबसे बड़ी खास बात ये है कि इसमें बीएसएनएल की तरह शुरू के 30 दिनों की कोई लिमिट नहीं है बल्कि यूज़र पूरे 200 दिनों तक सभी सुविधाओं का लाभ उठा सकते हैं.

Airtel का 398 रुपये वाला प्लान

Airtel ने भी हाल ही में एक बेहतरीन प्रीपेड प्लान यूजर्स के लिए लॉन्च किया है. इस प्लान की कीमत कंपनी ने 398 रुपये रखी है. बता दें कि कंपनी ने इस प्लान की वैलिडिटी 28 दिनों की है. प्लान की सबसे बड़ी बात ये है कि इसमें यूजर्स को 28 दिनों तक जियोहॉटस्टॉर का सब्सक्रिप्शन भी फ्री मिलता है. इस प्लान में यूजर्स को डेली 2GB इंटरनेट डेटा मिलता है. साथ ही इसमें 100SMS प्रतिदिन के साथ ऑनलिमिटेड कॉलिंग की भी सुविधा मिल जाती है.

यह भी पढ़ें:

इन स्मार्टफोन्स में मिलती है 6000mAh की बैटरी! कीमत 15 हजार से भी कम, देखें कौन-कौन से मॉडल्स हैं शामिल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

माइक्रोफोन इस्तेमाल नहीं हो रहा, फिर भी फोन में क्यों दिखता है हरा डॉट?
माइक्रोफोन इस्तेमाल नहीं हो रहा, फिर भी फोन में क्यों दिखता है हरा डॉट?
सिर्फ कॉल और SMS चाहिए? Airtel के 3 नए प्लान पर डालें नजर
सिर्फ कॉल और SMS चाहिए? Airtel के 3 नए प्लान पर डालें नजर
Wi-Fi का सिग्नल फुल, फिर भी इंटरनेट स्लो? जानें क्या है वजह
Wi-Fi का सिग्नल फुल, फिर भी इंटरनेट स्लो? जानें क्या है वजह
स्मार्ट गीजर और नॉर्मल गीजर में क्या अंतर? खरीदने से पहले जानें
स्मार्ट गीजर और नॉर्मल गीजर में क्या अंतर? खरीदने से पहले जानें

वीडियोज

Tiger Shroff Firing News: बॉलीवुड लॉरेंस के कितने 'दुश्मन' ? | Breaking | Mumbai | ABP News
मुंबई से फरार...ट्रेन में सवार...कोटा में गिरफ्तार | Sansani | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: टाइगर..'किस्मत' से जिंदा है! | Tiger Shroff Firing | Mumbai Police
Tiger Shroff Firing Case Update | क्या बॉलीवुड को बनाया जा रहा निशाना?। Mumbai Police | Crime News
Sandeep Chaudhary: SIR पर मचे हंगामा का सटीक विश्लेषण! | Gyanesh Kumar | Rahul Gandhi | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'मैं भारत से आने वाले सास-ससुर से बहुत प्यार करता हूं', जेडी वेंस क्यों लुटाने लगे प्यार?
'मैं भारत से आने वाले सास-ससुर से बहुत प्यार करता हूं', जेडी वेंस क्यों लुटाने लगे प्यार?
राजा भैया और पंकज चौधरी दिखे साथ, सपा बोली- जनता हमारे...
राजा भैया और पंकज चौधरी दिखे साथ, सपा बोली- जनता हमारे...
विजय के बाद धनुष की राजनीति में एंट्री? TVK ने पहले ही कर दिया स्वागत
विजय के बाद धनुष की राजनीति में एंट्री? TVK ने पहले ही कर दिया स्वागत
IPL 2027 ऑक्शन से पहले ऐसी दिख सकती है MI की रिटेंशन लिस्ट, हार्दिक समेत 12 खिलाड़ी होंगे बाहर!
IPL 2027 ऑक्शन से पहले ऐसी दिख सकती है MI की रिटेंशन लिस्ट
फायरिंग की घटना के बाद टाइगर श्रॉफ को मिली पुलिस प्रोटेक्शन, सुरक्षा में बॉडीगार्ड किए गए तैनात
फायरिंग की घटना के बाद टाइगर श्रॉफ को मिली पुलिस प्रोटेक्शन, सुरक्षा में बॉडीगार्ड तैनात
सौरव दास-आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत क्यों बढ़ाई, कोर्ट ने कहा- 'साफ पता चलता है कि...'
सौरव दास-आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत क्यों बढ़ाई, कोर्ट ने कहा- 'साफ पता चलता है कि...'
सौरव-रांका की गिरफ्तारी पर बोले संजय राउत, 'देश में तिरंगा नहीं फहरा सकते तो...'

Embed widget