एक्सप्लोरर

BSNL ने बढ़ा दी Airtel की टेंशन: अब 395 दिनों तक मिलेंगे ये बेनिफिट्स, जानें पूरी जानकारी

BSNL New Plan: BSNL अपने ग्राहकों के लिए लगातार किफायती प्लान्स लेकर आता है, जो लंबी वैधता और भरपूर सुविधाएं देते हैं.

BSNL New Plan: BSNL अपने ग्राहकों के लिए लगातार किफायती प्लान्स लेकर आता है, जो लंबी वैधता और भरपूर सुविधाएं देते हैं. अगर आप ऐसा रिचार्ज ढूंढ रहे हैं जिससे आपका सिम पूरे 13 महीने तक चालू रहे और आपको बार-बार रिचार्ज कराने की ज़रूरत न पड़े तो BSNL का 2399 रुपये वाला प्लान आपके लिए बेहतरीन विकल्प हो सकता है. इस एक बार के रिचार्ज में कॉलिंग, डेटा, SMS और OTT जैसी ढेरों सुविधाएं दी जा रही हैं.

BSNL 2399 रुपये प्लान की पूरी डिटेल

इस प्लान में यूज़र्स को कुल 395 दिनों की वैधता दी जाती है. यानी एक बार रिचार्ज करने पर 13 महीने तक आपका सिम एक्टिव रहेगा और आपको दोबारा रिचार्ज कराने की चिंता नहीं रहेगी. इस प्लान में मिलने वाले फायदे कुछ इस तरह हैं.

अनलिमिटेड कॉलिंग: देश के किसी भी नेटवर्क पर बिना किसी अतिरिक्त चार्ज के फ्री कॉलिंग की सुविधा.

डेली डेटा: हर दिन 2GB हाई-स्पीड इंटरनेट मिलेगा. इस हिसाब से पूरे प्लान में कुल 790GB डेटा का लाभ मिलता है.

डाटा खत्म होने के बाद: रोज़ की 2GB लिमिट पूरी होने के बाद भी इंटरनेट चलता रहेगा, हालांकि स्पीड घटकर 40kbps हो जाएगी.

SMS: हर दिन 100 फ्री SMS की सुविधा भी दी जाती है.

OTT और लाइव टीवी: प्लान के साथ यूज़र्स को BSNL BiTV का एक्सेस भी मिलेगा जिसमें 350 से ज्यादा लाइव टीवी चैनल और चुनिंदा OTT ऐप्स का कंटेंट देखने को मिलेगा.

BSNL की 5G और 4G को लेकर बड़ी तैयारी

BSNL सिर्फ सस्ते प्लान ही नहीं, बल्कि अपनी टेक्नोलॉजी को भी लगातार बेहतर कर रहा है. कंपनी जल्द ही 5G नेटवर्क का ट्रायल शुरू करने जा रही है जिसके लिए उसने TCS (Tata Consultancy Services) के साथ साझेदारी की है. जून महीने में BSNL 5G टेस्टिंग की शुरुआत कर सकता है.

इसके साथ ही कंपनी अपने 4G नेटवर्क को मजबूत करने पर भी ज़ोर दे रही है. अभी तक देशभर में 84,000 से ज्यादा 4G टावर लगाए जा चुके हैं और BSNL का लक्ष्य है कि वह 1 लाख नए मोबाइल टावर स्थापित करे, जिससे नेटवर्क की गुणवत्ता में जबरदस्त सुधार हो.

Airtel का 3,999 रुपये वाला प्लान

एयरटेल के 365 दिनों की वैलिडिटी वाले इस प्लान में यूजर्स को कई फायदे एक साथ मिलते हैं. सबसे पहले डेटा, कॉलिंग और SMS की बात करते हैं. यह प्लान डेली 2.5GB डेटा और 100 SMS देता है. इसके साथ यूजर्स को फ्री कॉलिंग और अनलिमिटेड 5G डेटा भी ऑफर किया जा रहा है. एयरटेल इस प्लान के साथ स्पैम अलर्ट, फ्री हेलोट्यून्स और एक साल के लिए डिज्नी प्लस हॉटस्टार का सब्सक्रिप्शन भी दे रही है. इस सब्सक्रिप्शन के साथ यूजर्स सालभर के लिए मूवीज और स्पोर्ट्स का मजा ले सकेंगे. प्लान की खास बात यह है कि इसमें OTT सब्सक्रिप्शन के साथ डेली 2.5GB डेटा ऑफर किया जा रहा है, जिससे यूजर्स बिना किसी चिंता के कंटेट देखने का मजा ले पाएंगे.

यह भी पढ़ें:

फोन में एक की जगह दो माइक्रोफोन क्यों होते हैं? गारंटी है आपको नहीं पता होगी वजह

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

1 जनवरी से बदल जाएगा WhatsApp चलाने का तरीका, फोन में सिम नहीं तो ऐप नहीं चलेगा
1 जनवरी से बदल जाएगा WhatsApp चलाने का तरीका, फोन में सिम नहीं तो ऐप नहीं चलेगा
आपकी फोटो, आपके नाम से फेक अकाउंट! Instagram पर ऐसे करें पहचान
आपकी फोटो, आपके नाम से फेक अकाउंट! Instagram पर ऐसे करें पहचान
भारत में पहली बार मिली MediaTek की नई चिप, Oppo Find X10 सीरीज लॉन्च
भारत में पहली बार मिली MediaTek की नई चिप, Oppo Find X10 सीरीज लॉन्च
घर के हर कोने तक Wi-Fi कैसे पहुंचाता है Mesh सिस्टम? जानें टेक्नोलॉजी
घर के हर कोने तक Wi-Fi कैसे पहुंचाता है Mesh सिस्टम? जानें टेक्नोलॉजी

वीडियोज

Sansani: दिलकश डांसर का दुश्मन दारोगा !
Regime Change की साजिश, International खुलासा!
आजम परिवार से अखिलेश यादव क्या हुई बात ?
वोट का गड़बड़झाला और विदेशी टूलकिट! विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण
रेहान वाड्रा के साथ क्या हुआ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रेहान वाड्रा एग्जीबिशन: बीकानेर हाउस ने जारी किया बयान, 'हमारी नीतियों के खिलाफ थी कुछ तस्वीरें'
रेहान वाड्रा एग्जीबिशन: बीकानेर हाउस ने जारी किया बयान, 'हमारी नीतियों के खिलाफ थी कुछ तस्वीरें'
अखिलेश यादव और आजम खान की जेल में मुलाकात पर BJP बोली- 'ये लोग…'
अखिलेश यादव और आजम खान की जेल में मुलाकात पर BJP बोली- 'ये लोग…'
ODI के 5 सबसे बड़े रन चेज़, श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ 430 रनों के लक्ष्य का किया पीछा
ODI के 5 सबसे बड़े रन चेज़, श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ 430 रनों के लक्ष्य का किया पीछा
Thursday Box office Collection: 'जेलर 2' हुई 334 करोड़ के पार, जानें- 'प्रहार'- 'नई नवेली' का थर्सडे कलेक्शन
'जेलर 2' हुई 334 करोड़ के पार, जानें- 'प्रहार'- 'नई नवेली' का थर्सडे कलेक्शन
अन्नामलाई का बड़ा बयान, कहा-'मुझे कोई राष्ट्रवाद का पाठ न पढ़ाए मैं...'
अन्नामलाई का बड़ा बयान, कहा-'मुझे कोई राष्ट्रवाद का पाठ न पढ़ाए मैं...'
'कांग्रेस के मुश्किल समय में...' सोनिया गांधी की किताब को लेकर आनंद शर्मा का बयान
'कांग्रेस के मुश्किल समय में...' सोनिया गांधी की किताब को लेकर आनंद शर्मा का बयान
'भारत को निशाना बनाना मकसद नहीं', H-1B वीजा नियमों पर बोले मार्को रुबियो
'भारत को निशाना बनाना मकसद नहीं', H-1B वीजा नियमों पर बोले मार्को रुबियो
4 नवंबर को होने वाली बिहार STET परीक्षा टली, अब 21 नवंबर को होगा एग्जाम 
4 नवंबर को होने वाली बिहार STET परीक्षा टली, अब 21 नवंबर को होगा एग्जाम 
Embed widget