एक्सप्लोरर

17 सालों में पहली बार हुआ ऐसा, BSNL ने दिसंबर में तिमाही में कमाया मुनाफा, अब यह है योजना

देश की एकमात्र सरकारी टेलीकॉम कंपनी BSNL ने 17 सालों में पहली बार मुनाफा कमाया है. कंपनी ने दिसंबर में खत्म हुई तिमाही में 262 करोड़ रुपये कमाए हैं. आखिरी बार ऐसा 2007 में हुआ था.

सरकारी टेलीकॉम कंपनी BSNL ने दिसंबर तिमाही में 262 करोड़ रुपये का नेट प्रॉफिट दर्ज किया है. बीते 17 सालों में यह पहली बार है, जब कंपनी ने किसी तिमाही में प्रॉफिट कमाया है. केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने इसे कंपनी के लिए एक महत्वपूर्ण टर्निंग प्वाइंट बताया है. उन्होंने सेवाओं के विस्तार, लागत कटौती और बढ़ते यूजर्स को इसके पीछे की वजह बताई है. आइए पूरी खबर जानते हैं.

14-18 प्रतिशत की वृद्धि

देश की एकमात्र सरकारी टेलीकॉम कंपनी को मोबिलिटी, फाइबर-टू-द-होम (FTTH) और लीज्ड लाइन सर्विस के मुनाफे में पिछले साल की इसी अवधि की तुलना में 14-18 प्रतिशत रेवेन्यू ग्रोथ देखने को मिली है. इसके अलावा यूजर्स की संख्या भी बढ़ रही है. पिछले साल जून में कंपनी के पास कुल 8.4 करोड़ यूजर्स थे, जो दिसंबर में बढ़कर 9 करोड़ हो गए. इसके अलावा कंपनी ने अपने खर्चों में भी कटौती की है. पिछले साल के मुकाबले कंपनी ने इस साल अपनी लागत 1,800 करोड़ रुपये कम की है. इन सारी वजहों से 2007 के बाद यह पहली बार है, जब कंपनी ने तिमाही के आधार पर लाभ कमाया है.

4G और दूसरी सर्विस का दायरा बढ़ा रही है कंपनी

कंपनी अब नेशनल वाईफाई रोमिंग, मोबाइल यूजर्स के लिए फ्री BiTV, FTTH यूजर्स के लिए IFTV और माइनिंग के लिए देश की पहली 5G कनेक्टिविटी जैसी सेवाएं प्रदान कर रही है. इसके अलावा कंपनी की योजना इसी साल देशभर में 4G सर्विस रोलआउट करने की है. इसके लिए 1 लाख टावर में से 75,000 टावर लगा लिए गए हैं. सिंधिया ने बताया कि इस साल जून तक सभी टावर को ऑपरेशनल कर देने की योजना है. बता दें कि हाल ही में 4G सर्विस रोलआउट करने के लिए सरकार ने कंपनी के लिए 6,000 करोड़ रुपये का बजट मंजूर किया है. इससे काम में तेजी आने की उम्मीद है.

ये भी पढ़ें-

पुराना Smartphone हो गया है Slow? टेंशन न लें, इन टिप्स से बन जाएगा सुपरफास्ट!

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लीज पर मिलेंगे आईफोन और दूसरे प्रोडक्ट्स, अगले हफ्ते लॉन्च होगा ऐप्पल का नया प्रोग्राम
लीज पर मिलेंगे आईफोन और दूसरे प्रोडक्ट्स, अगले हफ्ते लॉन्च होगा ऐप्पल का नया प्रोग्राम
Smartphone Security Tips: बैटरी बचाने के लिए कभी बंद न करें फोन की ये सेटिंग्स, चोरी होने या दुर्घटना होने पर पड़ जाएंगे लेने के देने
बैटरी बचाने के लिए कभी बंद न करें फोन की ये सेटिंग्स, चोरी होने या दुर्घटना होने पर पड़ जाएंगे लेने के देने
15 साल से कम उम्र के बच्चों पर बड़ा एक्शन! अब इस देश ने लगा दिया सोशल मीडिया पर बैन
15 साल से कम उम्र के बच्चों पर बड़ा एक्शन! अब इस देश ने लगा दिया सोशल मीडिया पर बैन
विदेश जाने से पहले जरूर जान लें ये टेक टिप्स, नहीं होगी इंटरनेट और पेमेंट की टेंशन
विदेश जाने से पहले जरूर जान लें ये टेक टिप्स, नहीं होगी इंटरनेट और पेमेंट की टेंशन

वीडियोज

Honda ZR-V expected price in India: Kodiaq से ज़्यादा? #honda #hondazrv #autolive
Ravi Dubey के Lakshman बनने पर भावुक हुईं Sargun Mehta, बोलीं- ‘सालों की मेहनत और तपस्या का फल’
Lock Upp 2 में फिर आमने-सामने होंगी Hina Khan और Shilpa Shinde? पुराने विवाद से मचेगा बड़ा बवाल
कैमरे में कैद मौत की पिक्चर !
DR. Aarambhi: Aarambhi ने खोला सच, Tandon परिवार को सजा दिलाने अड़ी Nayra!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पटना में कांग्रेस और BJP के कार्यकर्ताओं में मारपीट, सिर फटा, गाड़ी के शीशे तोड़े, भारी बवाल
पटना में कांग्रेस और BJP के कार्यकर्ताओं में मारपीट, सिर फटा, गाड़ी के शीशे तोड़े, भारी बवाल
महिला सांसदों को कहे अपशब्द, कल्याण बनर्जी पर एक्शन, पूरे मानसून सत्र के लिए किए गए निलंबित
महिला सांसदों को कहे अपशब्द, कल्याण बनर्जी पर एक्शन, पूरे मानसून सत्र के लिए किए गए निलंबित
'हमारा समय बर्बाद ना करें', लाठीचार्ज को लेकर CJI सूर्यकांत की टिप्पणी पर भड़की कॉकरोच जनता पार्टी, कहा- इतना अहंकार...
'हमारा समय बर्बाद ना करें', लाठीचार्ज को लेकर CJI सूर्यकांत की टिप्पणी पर भड़की कॉकरोच जनता पार्टी, कहा- इतना अहंकार...
इंग्लैंड में फ्लॉप होने के बाद बोले वैभव सूर्यवंशी- ‘क्रिकेट में उतार-चढ़ाव आते रहते हैं’
इंग्लैंड में फ्लॉप होने के बाद बोले वैभव सूर्यवंशी- ‘क्रिकेट में उतार-चढ़ाव आते रहते हैं’
आमिर खान ने छोड़ी अश्नीर ग्रोवर की बायोपिक, राहुल मोदी संग क्रिएटिव डिफरेंसेस की वजह से लिया फैसला!
आमिर खान ने छोड़ी अश्नीर ग्रोवर की बायोपिक, राहुल मोदी संग क्रिएटिव डिफरेंसेस की वजह से लिया फैसला!
'या तो वो जंतर-मंतर आएं या फिर...', कॉकरोच जनता पार्टी ने सरकार से बातचीत के लिए रखी ये शर्त
'या तो वो जंतर-मंतर आएं या फिर...', कॉकरोच जनता पार्टी ने सरकार से बातचीत के लिए रखी ये शर्त
Explained: वांगचुक और CJP की 'जमीन' पर कांग्रेसी कब्जा! एक्सपर्ट्स से जानें कैसे राहुल के बाद आंदोलन का हुआ 'कांग्रेसीकरण'?
CJP की 'जमीन' पर मारा 'पंजा'! एक्सपर्ट्स से जानें कैसे राहुल के बाद आंदोलन का हुआ कांग्रेसीकरण?
Karnataka Teacher Recruitment 2026: इस राज्य में होने जा रही 15000 पदों पर शिक्षक भर्ती, कैबिनेट ने दी मंजूरी- जानें पूरी डिटेल
इस राज्य में होने जा रही 15000 पदों पर शिक्षक भर्ती, कैबिनेट ने दी मंजूरी- जानें पूरी डिटेल
Embed widget