एक्सप्लोरर

BGMI खेलकर बनना चाहते हैं Pro? ये 5 टिप्स आएंगे बहुत काम, अभी करिए फॉलो

BGMI गेम में चिकन डिनर पाने के लिए मैप को समझना, वेपन्स ध्यान से चुनना, पार्टनर के साथ खेलना, ट्रेनिंग राउंड में स्कील्स को बेहतर करना, स्ट्रेटेजी बनाकर खेलना और हेडफोन लगाकर खेलना जरूरी है

BGMI Tips: BGMI गेम में अगर आप एक न्यू कमर हैं या आपको आपके दोस्त नूब के नाम से बुलाते हैं तो आप ये टिप्स जरूर फॉलो कीजिए. इन टिप्स की मदद से आप इस गेम को आसानी से जीत पाएंगे और गेम को आसानी से खेल भी सकेंगे. BGMI गेम में चिकन डिनर पाने के लिए मैप को समझना, वेपन्स ध्यान से चुनना, पार्टनर के साथ खेलना, ट्रेनिंग राउंड में स्कील्स को बेहतर करना, स्ट्रेटेजी बनाकर खेलना और हेडफोन लगाकर खेलना जरूरी है.

मैप का करें इस्तेमाल

BGMI में चिकन डिनर पाने के लिए आपको मैप को समझना जरुरी है. अगर आप मैप को समझ जाते हैं तो आप आसानी से अच्छी लूट हासिल कर अपने एनिमी को मार गिरा सकते हैं. जब गेम शुरू होता है तो आप विमान के मार्ग को देखें और उन खिलाड़ियों की संख्या पर नज़र रखें जो हर क्षेत्र में उतर रहे हैं. यदि आप एक इसे क्षेत्र में उतरते हैं जहां पर्याप्त घर/गोदाम हैं और विमान से कूदने वाले खिलाड़ी कम हैं तो यहां आपको अच्छी लूट मिल सकती है और गेम को जीत सकते हैं.

वेपंस का करें भरपूर यूज

विमान से उतरने के बाद लूट में वेपेंस बुद्धिमानी से चुने. ये समझें कि आपको किस तरह के वेपेंस की जरूरत है. गेम में मील्स, क्रॉसबो, पिस्टल, एसएमजी (सब मशीन गन्स), एलएमजी (लाइट मशीन गन्स), एसजी (शॉट गन्स), एआर (असॉल्ट राइफल्स), एसआर (स्नाइपर राइफल्स) और डीएमआर (नामित मार्क्समैन राइफल्स) मिलती हैं. रेंज के हिसाब से बंदूक को चुने और चालाकी से इनका इस्तेमाल करें.

पार्टनर के साथ खेलें

 BGMI को दोस्तों के साथ खेलें. इससे आपका गेमिंग एक्सपीरियंस भी अच्छा होगा और आप लम्बे समय तक जिन्दा भी रह पाएंगे. टीम में खेलना मुसीबत से बचाता है और आप प्लानिंग के तहत कई लोगों को मार गिरा सकते हैं. यदि किसी टीममेट्स को रिवाइव की जरूरत है तो ये भी करें क्योकि इसी से आपकी जीत पक्की होती है.

मेन राउंड्स को खेलने से पहले ट्रेनिंग राउंड में अपनी स्कील्स को और बेहतर और शार्प कर लें ताकि आप गेम में अच्छा परफॉर्म कर पाएं. जितना ज्यादा आप  पिस्टल और गाड़ी पर अपना हाथ बिठाएंगे उतना अच्छा आपका गेम होते जाएगा.

स्ट्रेटेजी पर करें काम

गेम को स्ट्रेटेजी बनाकर खेलें क्योकि सिर्फ एनिमी को मारना ही काफी नहीं है बल्कि आपका जिन्दा रहना जरुरी है. दुशमन से भरे क्षेत्रों को देखें और उस हिसाब से टीममेट्स के साथ प्लांनिग करें, जरूरत पढ़ें तो अन्य वेपन्स का भी इस्तेमाल करें और धीरे-धीरे Z शेप पैटर्न में दुश्मनो की तरफ जाएँ. इसके अलावा सर्किल का भी ध्यान रखें. यदि आप लम्बे समय तक 'ब्लू ज़ोन' में रहते हैं तो आप मर जाएंगे.

हेडफोन भी कर सकते हैं यूज

 गेम को हेडफोन लगाकर खेलें ताकि आप अपने दुश्मनों की गतिविधि को सुन पाएं. हेडफोन लगाने से टीममेट्स के साथ भी अच्छा कम्युनिकेशन बना रहेगा और आप मिलकर गेम को अच्छे से खेल पाएंगे.

ये भी पढ़ें-

Free Fire Max Redeem Codes Today: 10 दिसंबर 2024 के लिए पक्के रिडीम कोड्स, फ्री में पाएं इमोट और बंडल

About the author अविनाश झा

अविनाश झा इस समय abp न्यूज़ में बतौर कॉपी एडिटर अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अविनाश abp न्यूज़ के डिजिटल डिपार्टमेंट में बीते लगभग चार साल से काम कर रहे हैं. पत्रकारिता की दुनिया में कदम रखने से पहले उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय में बीए (मास कम्युनिकेशन) किया है. विश्वविद्यालय में रहने के दौरान इन्होंने कई पुरस्कार भी जीते हैं. अविनाश राजनीति, चुनाव, समाज, मनोरंजन जैसे मुद्दों पर लगातार लिखते रहते हैं. भारतीय राजनीति और मनोरंजन से जुड़ी खबरों पर उनकी पैनी नज़र है. संपर्क करें- avinashj@abpnetwork.com
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वॉटर प्यूरीफायर का फिल्टर कब बदलना चाहिए, जानें किन संकेतों पर ध्यान दें?
वॉटर प्यूरीफायर का फिल्टर कब बदलना चाहिए, जानें किन संकेतों पर ध्यान दें?
PC गेमर्स का इंतजार जल्द हो सकता है खत्म, GTA 6 पर आई नई रिपोर्ट
PC गेमर्स का इंतजार जल्द हो सकता है खत्म, GTA 6 पर आई नई रिपोर्ट
माइक्रोवेव में लगा यह छोटा-सा पार्ट, जानें खाने को गर्म कैसे करता है?
माइक्रोवेव में लगा यह छोटा-सा पार्ट, जानें खाने को गर्म कैसे करता है?
इस ब्रांड के पावर बैंक अब फ्लाइट में बैन, जानें इसकी वजह
इस ब्रांड के पावर बैंक अब फ्लाइट में बैन, जानें इसकी वजह

वीडियोज

सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
Embed widget