एक्सप्लोरर

Facebook, Whatsapp समेत सभी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म को इस्तेमाल करने वाले खबरदार, ध्यान रखें ये बातें नहीं तो आज हो सकती है जेल

आज के डिजिटल युग में सोशल मीडिया हमारे जीवन का अहम हिस्सा बन चुका है. लोग फेसबुक, इंस्टाग्राम, ट्विटर, व्हाट्सएप जैसे प्लेटफॉर्म्स पर काफी एक्टिव रहते हैं, जहां पर लोग डेली कुछ न कुछ पोस्ट करते हैं.

Social Media: आज के डिजिटल युग में सोशल मीडिया हमारे जीवन का अहम हिस्सा बन चुका है. लोग फेसबुक, इंस्टाग्राम, ट्विटर, व्हाट्सएप जैसे प्लेटफॉर्म्स पर काफी एक्टिव रहते हैं, जहां पर लोग डेली कुछ न कुछ पोस्ट करते हैं. यहां लोग रोज़ाना अपने विचार, फोटो, वीडियो और जानकारी शेयर करते हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि सोशल मीडिया का गलत इस्तेमाल आपको जेल तक पहुंचा सकता है? जी हां, सोशल मीडिया पर की गई एक छोटी सी गलती आपको बहुत भारी पड़ सकती है. ऐसे में इन प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल आपको काफी सावधानी से करना चाहिए.

सोशल मीडिया पर फेक न्यूज या अफवाह फैलाना

सोशल मीडिया पर अगर आप किसी झूठी खबर, अफवाह या भड़काऊ पोस्ट को शेयर करते हैं तो यह आईटी एक्ट और भारतीय दंड संहिता के तहत अपराध माना जाता है. इससे सामाजिक शांति भंग हो सकती है और इसके लिए आपको जेल हो सकती है. इसके अलावा धर्म, जाति, लिंग या क्षेत्र के आधार पर किसी भी व्यक्ति या समूह के खिलाफ नफरत फैलाने वाले पोस्ट सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर डालना कानूनन अपराध है. यह साइबर क्राइम की श्रेणी में आता है और इसके लिए सख्त सजा का प्रावधान है.

महिलाओं से संबंधित पोस्ट पर सावधानी बरतें

इतना ही नहीं, महिलाओं की अश्लील तस्वीरें, वीडियो या उन पर अपमानजनक टिप्पणी करना आईटी एक्ट की धारा 67 के तहत गंभीर अपराध माना जाता है. ऐसा करने पर जेल और जुर्माना या दोनों हो सकते हैं. ऐसे में सोशल मीडिया पर आपको सभी का सम्मान करना चाहिए. इतना ही नहीं, सोशल मीडिया पर किसी की फोटो, वीडियो, मोबाइल नंबर या अन्य निजी जानकारी को बिना इजाज़त सार्वजनिक करना प्राइवेसी के अधिकार का उल्लंघन है और इसके लिए कानूनी कार्यवाही हो सकती है.

साइबर बुलिंग और ट्रोलिंग से बचें

किसी को बार-बार परेशान करना, अपमानजनक मैसेज भेजना या सोशल मीडिया पर ट्रोल करना मानसिक उत्पीड़न की श्रेणी में आता है और इसके लिए भी आपको जेल हो सकती है. सोशल मीडिया अपने विचारों को शेयर करने का एक माध्यम है लेकिन ध्यान रहे कि आपके किसी भी पोस्ट से कोई आहत न हो.

यह भी पढ़ें:

गर्मी में AC लगने के बाद भी रूम नहीं हो रहा ठंड़ा तो ये है वजह, जानें किस ऊंचाई पर कराना चाहिए इंस्टॉल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Google Maps कैसे दिखता है जगहों का नाम? जानिए कहां से मिलती है इसे जानकारी
Google Maps कैसे दिखता है जगहों का नाम? जानिए कहां से मिलती है इसे जानकारी
WhatsApp यूजरनेम से साइबर ठगी का डर, सभी चैटिंग ऐप्स के लिए सरकार ला सकती है नए नियम
WhatsApp यूजरनेम से साइबर ठगी का डर, सभी चैटिंग ऐप्स के लिए सरकार ला सकती है नए नियम
Jio-Airtel की बढ़ी टेंशन! BSNL ने लॉन्च किया सस्ता Broadband प्लान, जानिए बेनिफिट्स
Jio-Airtel की बढ़ी टेंशन! BSNL ने लॉन्च किया सस्ता Broadband प्लान, जानिए बेनिफिट्स
क्या अब बच्चे नहीं चला पाएंगे सोशल मीडिया? 20 से ज्यादा देशों में चल रही बैन लगाने की तैयारी
क्या अब बच्चे नहीं चला पाएंगे सोशल मीडिया? 20 से ज्यादा देशों में चल रही बैन लगाने की तैयारी

वीडियोज

Evil Dead Burn देखने से पहले 100 बार सोचिए!
Tata Sierra EV Pros and Cons plus which battery pack to buy? #tata #tatasierraev #autolive
E20 Petrol का Confusion! क्यों बढ़ गई Premium Petrol की Demand? #e20petrol #autolive
Gold Price Crash: सोने-चांदी के दामों में भयंकर गिरावट! खरीदने का सबसे सही मौका? ABPLIVE
Bollywood News: आकांक्षा रंजन और शरण शर्मा के ग्रैंड वेडिंग रिसेप्शन में सितारों का जमावड़ा, ग्लैमर ने लूटी महफिल (13.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
India-US Trade Deal: क्या भारत ने यूएस के साथ जल्दबाजी में डील से किया इनकार? दावे पर आया पीयूष गोयल का जवाब
क्या भारत ने यूएस के साथ जल्दबाजी में डील से किया इनकार? दावे पर आया पीयूष गोयल का जवाब
Veena Manvi: तेज प्रताप यादव की उम्मीदवार वीणा मानवी को कोर्ट से बड़ी राहत, जमानत मिली
तेज प्रताप यादव की उम्मीदवार वीणा मानवी को कोर्ट से बड़ी राहत, जमानत मिली
Exclusive: 'एथेनॉल पर झूठ फैलाया जा रहा है', गडकरी ने कहा- बेटे की कंपनी पर गलत आंकड़े देने वालों पर करूंगा मानहानि का केस
Exclusive: 'एथेनॉल पर झूठ फैलाया जा रहा है', गडकरी ने कहा- बेटे की कंपनी पर गलत आंकड़े देने वालों पर करूंगा मानहानि का केस
पाकिस्तान की राह पर टीम इंडिया, दोस्ती, पर्ची वाले खिलाड़ियों का हो रहा सेलेक्शन? इस कारण डूबी नैया
पाकिस्तान की राह पर टीम इंडिया, दोस्ती, पर्ची वाले खिलाड़ियों का हो रहा सेलेक्शन? इस कारण डूबी नैया
सलमान खान का नया काउबॉय लुक हुआ वायरल, पेंडेंट ने खींचा सबका ध्यान, फैंस बोले- टशन में रहते हैं
सलमान खान का नया काउबॉय लुक हुआ वायरल, पेंडेंट ने खींचा सबका ध्यान, फैंस बोले- टशन में रहते हैं
क्या अब छिड़ने वाला है विश्व युद्ध? US के साथ ईरान के बढ़ते तनाव के बीच रूस ने तेहरान भेजा अपना ‘डूम्सडे’ प्लेन
क्या अब छिड़ेगा विश्व युद्ध? US-ईरान के बढ़ते तनाव के बीच रूस ने तेहरान भेजा अपना डूम्सडे प्लेन
नागालैंड में बड़ा धमाका! असम राइफल्स के काफिले के पास IED ब्लास्ट, एक जवान शहीद, 4 घायल
नागालैंड में बड़ा धमाका! असम राइफल्स के काफिले के पास IED ब्लास्ट, एक जवान शहीद, 4 घायल
1200 से ज्यादा सरकारी नौकरियों का सुनहरा मौका, ITI से लेकर इंजीनियरिंग और CA तक कर सकते हैं आवेदन
1200 से ज्यादा सरकारी नौकरियों का सुनहरा मौका, ITI से लेकर इंजीनियरिंग और CA तक कर सकते हैं आवेदन
Embed widget