एक्सप्लोरर

Fraud Alert: ज्यादा देर तक नहीं आ रहा सिम का नेटवर्क तो हो जाएं अलर्ट, SIM swapping से खाता हो सकता है खाली

Fraud Alert : अगर आपके फोन में काफी देर तक सिम नेटवर्क नहीं आ रहा है, तो अलर्ट होने की जरूरत है. हो सकता है कि आपका सिम स्वैप हो गया हो और ठग आपका खाता खाली कर दें. जानिए क्या है सिम स्वैपिंग.

Fraud Alert : अलग-अलग एंजसियों द्वारा लगातार जागरूकता अभियान चलाने के बाद भी साइबर फ्रॉड के मामले बढ़ रहे हैं. जालसाज लोगों के बैंक खातों में सेंध लगाने के लिए अलग-अलग तरीके अपनाते हैं. यही वजह है कि कई मामलों में लोगों को ठगी का पता काफी देर बाद चलता है. ठगी के इन्हीं तरीकों में से एक है सिम स्वैपिंग (SIM Swapping). अगर आपके फोन में काफी देर तक सिम नेटवर्क नहीं आ रहा है, तो आपको अलर्ट होने की जरूरत है. हो सकता है कि आपका सिम स्वैप हो गया हो. आइए विस्तार से जानते हैं कि क्या है सिम स्वैपिंग और इससे कैसे बच सकते हैं.

क्या है सिम स्वैपिंग

सिम स्वैपिंग में ठग आपके सिम को स्वैप कर लेते हैं. आसान भाषा में कहें तो अलग-अलग तरीके अपनाकर ठग आपके सिम को बंद कराके उसकी जगह दूसरा सिम जारी करा लेते हैं. क्योंकि नया सिम आते ही आपका नंबर उनके पास चलता है तो वह उस पर आने वाले ओटीपी के जरिए आपके बैंक खातों में सेंध लगा देते हैं. यहां ये जानना जरूरी है कि आखिर किस तरह से स्वैपिंग होती है. इसमें पहला तरीका है कि जालसाज आपको टेलिकॉम कंपनी का एग्जिक्यूटिव बनकर कॉल करते हैं और सिम अपग्रेड या कोई अन्य ऑफर देने की बात कहते हुए आपसे आपका नंबर वेरिफाई करा लेते हैं. इसके बाद वे आपसे सिम के पीछे लिखे 20 डिजिट के नंबर को पूछ लेते हैं. ये नंबर जानते ही वे आपके नंबर का डुप्लिकेट सिम जारी करा लेते हैं. इसके अलावा जो दूसरा तरीका है वो ये कि इसमें ठग किसी तरह आपके डॉक्युमेंट्स लेकर आपके नाम से डुप्लिकेट सिम निकलवा लेते हैं.

इस तरह उड़ाते हैं रुपये

क्योंकि बैंक में हमारा नंबर रजिस्टर्ड होता है और नंबर का एक्सेस ठगों के पास आ चुका होता है इसलिए सारे ओटीपी उन्हें मिलते हैं. ऐसे में वे नेटबैंकिंग के जरिए पासवर्ड चेंज करके पैसे ट्रांसफर या फिर ऑनलाइन शॉपिंग करके आपके बैंक अकाउंट में सेंध लगा देते हैं. दूसरी तरफ आपका सिम बंद होता है ऐसे में आपको ठगी का कुछ पता भी नहीं चलता.

इन बातों का रखें ध्यान

  • अगर आपको कोई टेलिकॉम कंपनी का एग्जिक्यूटिव बनकर कॉल करे और कोई प्लान ऑफर करते हुए डिटेल मांगे तो जानकारी शेयर न करें.
  • प्लान ऐक्टिवेट कराने के लिए किसी तरह का मेसेज किसी के कहने पर न भेजें.
  • अगर आपको कोई प्लान अपने नंबर पर शुरू कराना है तो इसके लिए कंपनी के कस्टमर केयर नंबर पर संपर्क करें और प्लान चालू कराएं.
  • सबसे अहम बात ये कि 5 मिनट से ज्यादा अगर सिम नेटवर्क न आए तो फौरन उसी कंपनी का सिम रखने वाले दूसरे शख्स से पता करें कि ये दिक्कत उनके साथ भी तो नहीं.
  • अगर उनका नेटवर्क आ रहा है, तो फौरन कस्टमर केयर नंबर पर कॉल करें.
  • बैंक में ओटीपी के लिए सिर्फ मोबाइल नंबर ही नहीं, बल्कि ईमेल आईडी भी दर्ज कराएं. इससे मोबाइल नंबर बंद होने की स्थिति में आपको ओटीपी अलर्ट या बैंकिंग ट्रांजेक्शन से जुड़ा अलर्ट मेल पर भी मिलता रहेगा और आप समय रहते सचेत हो जाएंगे.
  • अगर काफी टाइम से आफके नंबर पर कोई कॉल या मेसेज नहीं आया है तो भी आपको अलर्ट रहने की जरूरत है.

ये भी पढ़ें

Discount Offer: Samsung का ये लेटेस्ट 5G स्मार्टफोन मिल रहा 5 हजार रुपये तक सस्ता, इस दिन तक वैलिड है ऑफर

Amazon Festival Sale: अच्छा लैपटॉप खरीदना है तो जल्दी करें, 4 दिन में खत्म होने वाली है Dell के लैपटॉप पर 24 हजार तक की छूट की डील

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Lenovo ThinkBook 14x भारत में लॉन्च, Intel Ultra से बदला परफॉर्मेंस गेम
Lenovo ThinkBook 14x भारत में लॉन्च, Intel Ultra से बदला परफॉर्मेंस गेम
iPhone बार-बार हो रहा है Hang? Apps से Storage तक समझें वजह
iPhone बार-बार हो रहा है Hang? Apps से Storage तक समझें वजह
PM Modi के साथ IMC-2026 का आगाज, दूसरे दिन 6G लॉन्च पर बड़ा फोकस
PM Modi के साथ IMC-2026 का आगाज, दूसरे दिन 6G लॉन्च पर बड़ा फोकस
एक Prompt और तैयार होगा Video Game, Google ने दिखाई नई टेक्नोलॉजी
एक Prompt और तैयार होगा Video Game, Google ने दिखाई नई टेक्नोलॉजी

वीडियोज

बीवी की बेवफाई....पति का गुस्सा !
Rahul Gandhi पर पुलिस का एक्शन! हिरासत में लेकर बस में बैठाया
प्रेमानंद महाराज के यहां जाने पर मिले 5 करोड़?
विपक्ष का प्रदर्शन...कांग्रेस ने किया 'हाइजैक' ?
त्योहारों से पहले RBI का बड़ा झटका! महंगा हुआ Loan, बढ़ी Repo Rate

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'अभी इंतजार कीजिए', स्टारलिंक विवाद पर क्यों एलन मस्क बोले- थैंक्यू राहुल
'अभी इंतजार कीजिए', स्टारलिंक विवाद पर क्यों एलन मस्क बोले- थैंक्यू राहुल
ध्रुव राठी ने बिहार का नाम लेकर बेंगलुरु में क्या कहा? 'करीब 65 लाख…'
ध्रुव राठी ने बिहार का नाम लेकर बेंगलुरु में क्या कहा? 'करीब 65 लाख…'
टीम इंडिया पर WI के खिलाफ दूसरा टी20 गंवाने का संकट! रांची के रिकॉर्ड से बढ़ी टेंशन
टीम इंडिया पर WI के खिलाफ दूसरा टी20 गंवाने का संकट! रांची के रिकॉर्ड से बढ़ी टेंशन
नाना पाटेकर के निधन पर तनुश्री दत्ता का बड़ा बयान, 'अहंकारी आदमी था, ईश्वर ने ही प्राण हरे हैं...'
नाना पाटेकर के निधन पर तनुश्री दत्ता का बड़ा बयान, 'अहंकारी आदमी था, ईश्वर ने ही प्राण हरे हैं...'
'घर में रहे, Video न शेयर करें', भारतीय दूतावास की सऊदी में अपने नागरिकों के लिए एडवाइजरी
'घर में रहे, Video न शेयर करें', भारतीय दूतावास की सऊदी में अपने नागरिकों के लिए एडवाइजरी
'ज्ञानेश कुमार की तय हो जवाबदेही', दीपके को डर- '10 अक्टूबर से पहले गिरफ्तार..'
'ज्ञानेश कुमार की तय हो जवाबदेही', दीपके को डर- '10 अक्टूबर से पहले गिरफ्तार..'
SIR के पक्ष में उतरे 42 रिटायर्ड जज, देश के नाम खुला खत लिखकर किया आगाह
SIR के पक्ष में उतरे 42 रिटायर्ड जज, देश के नाम खुला खत लिखकर किया आगाह
UP में स्मृति एक्टिव, सपा के बागी MLAs को शामिल कराएंगी BJP, कौन-कौन मारेगा एंट्री?
UP में स्मृति एक्टिव, सपा के बागी MLAs को शामिल कराएंगी BJP, कौन-कौन मारेगा एंट्री?
Embed widget