एक्सप्लोरर

64MP और 5 कैमरे वाले शानदार स्मार्टफोन, कीमत 20,000 रुपये से भी कम

अगर आप फोटोग्राफी का शौक रखते हैं और अपने फोन से शानदार फोटो क्लिक करना चाहते हैं तो मार्केट में इस वक्त काफी कम कीमत में ऐसे स्मार्टफोन मिल जाएंगे जिनमें क्वाड रियर कैमरा सेटअप के साथ 64MP का मेन कैमरे और 32MP का सेल्फी कैमरा मिल जाएगा. जानिए क्या हैं ऑप्शन.

आजकल स्मार्टफोन खरीदते वक्त सभी लोग फोन के कैमरे में पूरी दिलचस्पी रखते हैं. यूजर्स की डिमांड को देखते हुए स्मार्टफोन्स में एक से एक शानदार कैमरा फीचर्स दिए जा रहे हैं. मार्केट में ऐसे कई फोन हैं जिसमें आपको 64MP का प्राइमरी कैमरे के साथ फोटोग्राफी के लिए यूनिक कैमरा सेटअप मिलेगा. अगर आप भी फोटोग्राफी के लिए शानदार कैमरा फोन खरीदना चाहते हैं तो आज हम आपके ऐसे कैमरा फोन के ऑप्शन्स बता रहे हैं जिनमें आपको क्वाड कैमरा सेटअप के साथ 64MP का मेन कैमरा मिलेगा. वहीं शानदार सेल्फी के लिए 32MP का फ्रंट कैमरा मिलेगा. आइए जानते हैं क्या हैं ऑप्शन.

Redmi Note 9 Pro Max- काफी कम कीमत में आपको रेडमी नोट 9 प्रो मैक्स भी मिल जाएगा. इस फोन की कीमत 16,999 रुपये है. इसमें क्वाड कैमरा सेटअप के साथ 64MP का प्राइमरी लेंस, 8MP का अल्ट्रा-वाइड एंगल लेंस, 5MP का मैक्रो लेंस और 2MP का डेप्थ सेंसर दिया है. फोन में 32MP का सेल्फी कैमरा दिया गया है. फोन में 6.67 इंच का फुल एचडी प्लस डिस्प्ले, Octa-Core Qualcomm Snapdragon 720G चिपसेट और 33W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5020mAh की बैटरी दी गई है.

Samsung Galaxy M31s- इस स्मार्टफोन में आपको 6.5 इंच का फुल एचडी प्लस Infinity-O Super AMOLED डिस्प्ले मिलेगा. इस फोन में क्वाड रियर कैमरा सेटअप दिया गया है जिसमें 64MP का प्राइमरी सेंसर, 12MP का अल्ट्रा वाइड एंगल सेंसर, 5MP का मैक्रो और 5MP का अन्य सेंसर दिया गया है. सेल्फी के लिए 32MP का कैमरा है. फोन में Exynos 9611 SoC का प्रोसेसर और 6,000mAh की दमदार बैटरी दी गई है. इस फोन की कीमत 19,499 रुपये है.

Motorola One Fusion+ - Motorola One Fusion+ में क्वाड कैमरा सेटअप के साथ 64MP का फ्रंट कैमरा, 8MP का अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस, 5MP का मैक्रो लेंस और 2MP का डेप्थ सेंसर दिया गया है. फ्रंट में 16MP का सेल्फी कैमरा दिया गया है. इस फोन की कीमत 17,499 रुपये है. इसमें आपको 6.5 इंच का फुल एचडी प्लस डिस्प्ले दिया है. स्नैपड्रैगन 730G चिपसेट और 5,000mAh की बैटरी दी गई है.

Realme 6 Pro- Realme 6 Pro में octa-core Qualcomm Snapdragon 720G प्रोसेसर और 6.6 इंच का फुल एचडी+ अल्ट्रा स्मूथ डिस्प्ले दिया गया है. फोन में क्वाड​ रियर कैमरा सेटअप के साथ 5 कैमरा दिए गए हैं. जिसमें 64MP का प्राइमरी कैमरा, 8MP का अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस, 12MP का टेलिफोटो लेंस और 2MP का मैक्रो शूटर दिया गया है. फोने से आप 4K क्वालिटी की वीडियो रिकॉर्डिंग कर सकते हैं. ड्यूल पंच होल सेल्फी कैमरा के साथ प्राइमरी सेंसर 16MP, सेकेंडरी सेंसर 8MP का है. फोन में 4,300mAh की बैटरी दी गई है. इस फोन को आप 17,999 रुपये में खरीद सकते हैं.

Realme 7 Pro- 19,999 रुपये में आपको रियलमी 7 प्रो फोन मिल जाएगा. इस फोन में आपको कुल 5 कैमरा मिलेंगे. जिसमें 64MP + 8MP + 2MP + 2MP का क्वाड रियर कैमरा सेटअप और पंच होल कटआउट के साथ 32MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है. फोन की स्क्रीन 6.4 इंच और फुल एचडी+ ​सुपर एमोलेड डिस्प्ले है. Qualcomm Snapdragon 720G प्रोसेसर और 4,500mAh की बैटरी दी गई है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

HP का प्रीमियम लैपटॉप लॉन्च, 192GB मेमोरी और AI प्रोसेसिंग पर फोकस
HP का प्रीमियम लैपटॉप लॉन्च, 192GB मेमोरी और AI प्रोसेसिंग पर फोकस
सर्दियों में कितने टेंपरेचर पर चलाना चाहिए फ्रिज? बहुत से लोग नहीं जानते सही नंबर
सर्दियों में कितने टेंपरेचर पर चलाना चाहिए फ्रिज? बहुत से लोग नहीं जानते सही नंबर
दुनिया में सबसे ज्यादा कहां होता है इंटरनेट शटडाउन, भारत का क्या हाल?
दुनिया में सबसे ज्यादा कहां होता है इंटरनेट शटडाउन, भारत का क्या हाल?
सस्ते में मिल रहा सेकेंड हैंड iPhone खरीदना चाहिए या नहीं? जान लें
सस्ते में मिल रहा सेकेंड हैंड iPhone खरीदना चाहिए या नहीं? जान लें

वीडियोज

लखनऊ में मौत की पटकथा...नेपाल में 'गुप्त लीला' !
SC में सुनवाई का सार..'क्या 'तमाशा' बना रखा है ?'
तो सत्ता परिवर्तन का प्लान-बांग्लादेश का क्यों बखान!
Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
Embed widget