एक्सप्लोरर

Best Local App: इन 5 लोकल ऐप का लगातार बढ़ रहा दबदबा, हेल्थ से लेकर किचन तक में यूजफुल

New App in Playstore : स्मार्टफोन के लिए वैसे तो प्लेस्टोर और ऐप स्टोर पर अलग-अलग कैटेगरी के ऐप की भरमार है, लेकिन हाल ही में गूगल ने ऐसे कुछ ऐप की लिस्ट जारी की है जो लोकल हैं और अच्छी पोजिशन पर हैं.

Latest Best App in Playstore : स्मार्टफोन (SmartPhone) के आने से लोगों की लाइफस्टाइल (Lifestyle) में काफी बदलाव आया. इस फोन ने कई काम आसान बना दिए. कुल मिलाकर आज के टाइम में ऐप (Mobile App) का खास महत्व है. गूगल प्ले स्टोर (Google Play Store) पर ऐप की भरमार है. इन सबके बीच कुछ नए ऐप भी आते रहते हैं और लोगों के बीच जल्दी ही पॉपुलर हो जाते हैं. आज हम आपको बताएंगे अलग-अलग कैटेगरी के कुछ ऐसे ऐप के बारे में जो लोकल हैं और काफी फेमस हैं. गूगल (Google) ने इन्हें बेस्ट लोकल ऐप की कैटेगरी में शामिल किया है.

1. HOTSTEP

अगर आप फिटनेस (Fitness) पर ध्यान देते हैं और डांस (Dance) करना भी पसंद है तो यह ऐप आपके लिए खास हो सकता है. इसे कोरोना काल में उतारा गया था. इस ऐप के फाउंडर विनय खंडेलवाल (Vinay Khandelval ) हैं। लॉन्चिंग के शुरू के ही तीन महीनों में ही इस ऐप ने 200 पर्सेंट से ज्यादा की वृद्धि हासिल की. इस ऐप पर आम मस्ती के साथ-साथ ट्यूटोरियल और लाइव सेशंस में भी जुड़ सकते हैं. आप यहां एक्सपर्ट ट्रेनर से कम दाम में डांस सीख सकते हैं. कंपनी का दावा है कि 25 से ज्यादा देशों में इसके यूजर्स हैं.

ये भी पढ़ें : Paytm Tap To Pay: बिना ऐप खोले कैसे करें पेटीएम से पेमेंट, ये है सेटअप करने का पूरा प्रोसेस

2. Evolve

लोगों को मानसिक रूप से मजबूत करने के लिए इस हेल्थ टेक ऐप (Health Tech App) की शुरुआत 2021 में की गई थी. यह ऐप इंटरफेस मेंटल हेल्थ केस में भी काफी कारगर है. इस ऐप पर इंटरेक्टिव विहेवियरल थेरेपी की सुविधा भी मिलती है, जो मेंटल हेल्थ को ठीक करने में काफी मदद करता है. इस ऐप के अभी दुनियाभर में करीब 1 लाख यूजर्स हैं.

3. SORTIZY

क्या आपको खाना (Food) बनाने का शौक है और आप कुछ नया ट्राई करते रहने में यकीन रखते हैं तो यह ऐप आप बेहतरीन है. इस ऐप पर न सिर्फ खाना बनाना सिखाया जाता है, बल्कि इससे आप अपने किचन (kitchen) को भी अलग-अलग तरह से सजाने के तरीके भी सीख सकते हैं. आपको इस ऐप पर कई खानों की रेसिपी मिल जाएगी. ये तो बात है किचन और खाना बनाने की. यह ऐप किचन से जुड़े सामान को खरीदने में भी मदद करता है. इस ऐप के को-फाउंडर नितिन गुप्ता हैं. वह कहते हैं कि यह ऐप इंडिया में आज लगभग हर किचन का अहम हिस्सा बन चुका है.

ये भी पढ़ें : Instagram New Feature: अब Instagram रील्स पर बना सकेंगे 90 सेकेंड का वीडियो, जल्द रिलीज होगा नया फीचर

4. jumping Minds

यह ऐप भी तेजी से पॉपुलर हो रहा है. यह ऐप मेंटल हेल्थ (Mental Health) और वेलनेस के लिए ग्लोबल स्तर काम कर रहा है. एक्सपर्ट इसे पहला डीप टेक मेंटल हेल्थ एंड वेलनेस इकोसिस्टम ऐप बताते हैं. अभी तक का जो डेटा सामने आया है, उसके हिसाब से इस ऐप से ज्यादातर ऐसे लोग जुड़े हैं जो मेंटल हेल्थ से पीड़ित थे. यह ऐप 1 बिलियन से भी ज्यादा लोगों के चेहरे पर मुस्कान लेकर आने के लक्ष्य के साथ काम कर रहा है. अभी इस ऐप से करीब 1 लाख लोग जुड़े हैं, जबकि करीब 35 मिलियन ब्रैंड तक भी इसकी रीच है.

5. Being App

आज के टाइम में मेंटल हेल्थ एक बड़ी परेशानी है. इस ऐप की लॉन्चिंग इसी दिक्कत को दूर करने के लिए की गई थी. विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) की रिपोट के मुताबिक मौजूदा समय में इंडिया में करीब 8 बिलियन लोग मेंटल हेल्थ की समस्या से जूझ रहे हैं. being के को-फाउंडर और सीईओ वरुण गांधी के मुताबिक, being ऐप पर बच्चों को सेल्फ थेरेपी प्लेटफॉर्म के यूज में काफी मदद मिलती है. यह ऐप वर्ष 2030 तक अपने साथ 1 बिलियन लोगों की जोड़ने का लक्षय रखता है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आग लगने पर बड़े काम आते हैं ये 5 लाइफ-सेविंग Gadgets! फटाफट चेक करें लिस्ट
आग लगने पर बड़े काम आते हैं ये 5 लाइफ-सेविंग Gadgets! फटाफट चेक करें लिस्ट
एक पल भी बंद नहीं होगा इंटरनेट, यहां बनेगी भारत की पहली डेटा सेंटर सिटी
एक पल भी बंद नहीं होगा इंटरनेट, यहां बनेगी भारत की पहली डेटा सेंटर सिटी
क्या ये सिर्फ ट्रेलर था? आने वाले दिनों में कीमतें और बढ़ा सकती हैं ऐप्पल और माइक्रोसॉफ्ट
क्या ये सिर्फ ट्रेलर था? आने वाले दिनों में कीमतें और बढ़ा सकती हैं ऐप्पल और माइक्रोसॉफ्ट
लैपटॉप का पासवर्ड बनाइए इतना यूनिक कि दोस्त भी पूछें – ये कैसे किया? जानिए Picture Password का आसान तरीका
लैपटॉप का पासवर्ड बनाइए इतना यूनिक कि दोस्त भी पूछें – ये कैसे किया? जानिए Picture Password का आसान तरीका

वीडियोज

Raakh के Villain Akash Makhija ने सुनाई struggle, Death Threatsऔर success की अनसुनी कहानी
Sansani | Ketan Agrawal Murder Case:मर्डर से ठीक एक दिन पहले सिया और चेतन ने रची थी ये साजिश!
Ketan Murder Case: 350 फीट गहरी खाई...'क्राइम कुंडली' सामने आई! | Bharat ki Baat
Ram Mandir Daan Chori | Sanjay Singh | Champat Rai | Sandeep Chaudhary:राम नाम की लूट का पूरा सच!
Ketan Murder Case | Siya Goyal | ABP News | ABP Report : मर्डर के बाद सिया ने मनाया था जश्न

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Nepalese Tea: आंख दिखा रहे नेपाल को भारत ने सिखाया सबक, किया बड़ा फैसला, बॉर्डर पर सड़ रही 13 लाख किलो चाय
आंख दिखा रहे नेपाल को भारत ने सिखाया सबक, किया बड़ा फैसला, बॉर्डर पर सड़ रही 13 लाख किलो चाय
Ketan Murder Case: CM फडणवीस ने मृतक के पिता से की मुलाकात, 'अच्छे परिवारों के बच्चे...'
केतन अग्रवाल मर्डर केस: CM फडणवीस ने मृतक के पिता से की मुलाकात, 'अच्छे परिवारों के बच्चे...'
'ट्रस्ट करें भंग, PM मोदी भी...' राम मंदिर चंदा चोरी मामले में सरकार पर भड़की कांग्रेस, कर डाली ये बड़ी डिमांड
'ट्रस्ट करें भंग, PM मोदी भी...' राम मंदिर चंदा चोरी मामले में सरकार पर भड़की कांग्रेस, कर डाली ये बड़ी डिमांड
वैभव सूर्यवंशी आज भारत के लिए रचेंगे इतिहास, लेकिन नहीं बना पाएंगे टी20 का वर्ल्ड रिकॉर्ड
वैभव सूर्यवंशी आज भारत के लिए रचेंगे इतिहास, लेकिन नहीं बना पाएंगे टी20 का वर्ल्ड रिकॉर्ड
Carry On Jatta 4 Box Office Collection Day 1 Live: गिप्पी ग्रेवाल-सरगुन की ‘कैरी ऑन जट्टा 4’ करेगी दमदार ओपनिंग! दोपहर 3 बजे तक कर डाला इतना कलेक्शन
‘कैरी ऑन जट्टा 4’ करेगी दमदार ओपनिंग! दोपहर 3 बजे तक कर डाला इतना कलेक्शन
कॉकरोच जनता पार्टी के फाउंडर अभिजीत दीपके ने धर्मेंद्र प्रधान को भेजा 'गिफ्ट', बोले - 'हैप्पी बर्थडे, प्लीज...'
CJP फाउंडर अभिजीत दीपके ने धर्मेंद्र प्रधान को भेजा 'गिफ्ट', बोले - 'हैप्पी बर्थडे, प्लीज...'
राम मंदिर चंदा चोरी मामले में FIR के बाद CM योगी की पहली प्रतिक्रिया, 'जन आस्था से खिलवाड़ करने वाले...'
राम मंदिर चंदा चोरी मामले में FIR के बाद CM योगी की पहली प्रतिक्रिया, 'जन आस्था से खिलवाड़ करने वाले...'
Viral Video : सास का अनोखा प्यार! बहू के लिए सैकड़ों किलोमीटर दूर भेजे आम, यहां देखें वायरल वीडियो
सास का अनोखा प्यार! बहू के लिए सैकड़ों किलोमीटर दूर भेजे आम, यहां देखें वायरल वीडियो
Embed widget