एक्सप्लोरर

5 हजार रुपये से कम कीमत वाले दिवाली गिफ्ट देना चाहते हैं तो ये हैं बेस्ट ऑप्शन

इस बार दिवाली पर मिठाई नहीं दीजिए ये शानदार गिफ्ट. आपके बजट के हिसाब से मार्केट में कई ऑप्शन मिल जाएंगे. जिनमें गैजेट्स को लोग काफी पसंद कर रहे हैं. आइये जानते हैं क्या हैं ऑप्शन.

दिवाली खुशियों का त्योहार है. इस दिन हम अपने परिवार और आसपास के लोगों के साथ प्यार और ढ़ेर सारी खुशियां बांटते हैं. दिवाली पर एक दूसरे के घर मिठाइयां और गिफ्ट देने का भी चलन है. लेकिन अगर आप इस बार मिठाई की जगह कुछ खास गिफ्टे देकर किसी की दिवाली को रौशन करना चाहते हैं तो आपको ज्यादा सोचने की जरूरत नहीं है, मार्केट में आपको ऐसे कई गिफ्ट ऑप्शन मिल जाएंगे. लेकिन आज के हिसाब से सबसे ज्यादा जरूरत की चीज है गैजेट्स. खासकर युवाओं के बीच इसका काफी ट्रेंड है. तो आज हम आपको ऐसे यूजफुल गिफ्ट्स के बारे में बता रहे हैं जो 5,000 रुपए में आपको मिल जाएंगे. इस दिवाली आप अपनो को ये गिफ्ट दे सकते हैं.

Smartwatch- फिटनेस का ध्यान रखने वाले लोगों के लिए ये बेस्ट गिफ्ट ऑप्शन है मार्केट में आपको 2 से 3 हजार की कीमत में स्मार्टवॉच मिल जाएंगी. अगर आप 5 हजार तक की कीमत में कोई ऑप्शन देखना चाहते हैं तो इसके लिए आप Urban Lite Smartwatch देख सकते हैं. इस वॉच की कीमत 4,999 रुपये है. यह स्मार्टवॉच सिंगल चार्ज में 5 से 7 दिनों का बैकअप देने में सक्षम है. ब्लड प्रेशर, हार्ट रेट, स्टेप काउंट और ब्लड ऑक्सीजन जैसे खास फीचर्स दिए गए हैं. जो हेल्थ के लिए सबसे महत्वपूर्ण हैं.

Headphone- आजकल ऑफिस या लंबी बात करने के लिए लोग वायरलैस हेडफोन का इस्तेमाल करते हैं. दिवाली गिफ्ट के लिए भी ये एक शानदार ऑप्शन है. ये हेडफोन युवाओं के साथ हर उम्र के लोगों को पसंद आ रहे हैं. दिवाली पर गिफ्ट देने के लिए Vingajoy BT-5660 आप देख सकते हैं. स्टाइलिश फोल्डेबल डिजाइन के साथ इसमें आरामदायक कुशन का उपयोग किया गया है. खास बात है कि यह डिवाइस 10 घंटे का प्लेबैक टाइम देती है.

Power Bank- स्मार्टफोन के बढ़ते इस्तेमाल और बैटरी की लाइफ कम होने की वजह से हमें पावर बैंक की भी जरूरत पड़ती है. कई लोग सफर में पावर बैंक साथ लेकर चलते हैं. ऐसे में दिवाली गिफ्ट में आपको पावर बैंक दे सकते हैं. आप U&i की पावर बैंक खरीद सकते हैं जो सुपीरियर क्वालिटी एलाय प्लास्टिक शैल का उपयोग करके बनाया गया है जो इसे धूल और शॉकप्रूफ बनाता है. 10000mAh की बैटरी क्षमता के साथ आने वाले इस डिवाइस की मदद से यूजर्स एक साथ 5V के 5 उपकरणों को तेज स्पीड से चार्ज कर सकते हैं. इसकी कीमत 2,799 रुपये है.

Wireless Buds- अगर आप किसी ऐसे व्यक्ति को गिफ्ट देने चाहते हैं जो कि म्यूजिक का शौक रखता हो तो उसके लिए Realme Buds Wireless Pro एक अच्छा ऑप्शन है. इस लाइटवेट डिवाइस में बैटरी 22 घंटे का बैकअप दे सकती है. साथ ही इसमें इमर्सिव गेम मोड और शानदार साउंड क्वालिटी जैसे फीचर्स दिए गए हैं. इसमें दी गई ब्लूटूथ कनेक्टिविटी मोबइल को काफी फास्ट कनेक्ट करती है. आप इसे 2,999 रुपये खरीद सकते हैं.

Smart Band- अगर आप 3 हजार के अंदर कोई गिफ्टे देना चाहते हैं तो स्मार्ट बैंड दे सकते हैं. 2,498 रुपये में आपको Mi Smart Band 5 मिल जाएगा. इससे आपकी फिटनेस भी बनी रहेगी. फिटनेस का शौर रखने वाले लोगों के लिए ये अच्छा ऑप्शन है. इसमें 11 प्रोफेशनल स्पोर्ट्स मोड्स दिए गए हैं. सिंगल चार्ज में इसकी बैटरी 14 दिनों तक चलती है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

क्या फोन के फिंगरप्रिंट लॉक से खुल जाएगा लैपटॉप? जानें पूरा सच
क्या फोन के फिंगरप्रिंट लॉक से खुल जाएगा लैपटॉप? जानें पूरा सच
Smart TV Power Consumption:एक घंटे चलने पर कितनी बिजली खाता है स्मार्ट टीवी, जानें महीने भर का हिसाब-किताब?
एक घंटे चलने पर कितनी बिजली खाता है स्मार्ट टीवी, जानें महीने भर का हिसाब-किताब?
किताबें को क्यों नष्ट कर रही हैं AI कंपनियां? सामने आ गई वजह
किताबें को क्यों नष्ट कर रही हैं AI कंपनियां? सामने आ गई वजह
मोबाइल रिचार्ज फिर हो सकता है महंगा! ये बताई जा रही वजह
मोबाइल रिचार्ज फिर हो सकता है महंगा! ये बताई जा रही वजह

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ट्रंप ने किया ईरान पर बड़ी आर्थिक पाबंदी का ऐलान, मददगारों को अल्टीमेटम
ट्रंप ने किया ईरान पर बड़ी आर्थिक पाबंदी का ऐलान, मददगारों को अल्टीमेटम
'आक्रांताओं के नाम पर यूनिवर्सिटी क्यों बनाई?' UP के मंत्री का अखिलेश से सवाल
'आक्रांताओं के नाम पर यूनिवर्सिटी क्यों बनाई?' UP के मंत्री का अखिलेश से सवाल
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
Box Office: 6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
सर्जियो गोर ने J&K पर बोला सच तो भड़का पाक, क्या कहते हैं एक्सपर्ट्स?
सर्जियो गोर ने J&K पर बोला सच तो भड़का पाक, क्या कहते हैं एक्सपर्ट्स?
बंदर ने छीने महिला के 42 हजार रुपये, छुड़ाने में छूटे पुलिस के पसीने- वीडियो वायरल
बंदर ने छीने महिला के 42 हजार रुपये, छुड़ाने में छूटे पुलिस के पसीने- वीडियो वायरल
क्या फोन के फिंगरप्रिंट लॉक से खुल जाएगा लैपटॉप? जानें पूरा सच
क्या फोन के फिंगरप्रिंट लॉक से खुल जाएगा लैपटॉप? जानें पूरा सच
UPSC CSE मेन्स 2026:परीक्षा केंद्र के लिए गाइडलाइन जारी, जानें क्या ले जाएं?
UPSC CSE मेन्स 2026:परीक्षा केंद्र के लिए गाइडलाइन जारी, जानें क्या ले जाएं?
Embed widget